एक्सप्लोरर

क्या गॉलब्लैडर निकालने के बाद डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है ? जानिए इस बात में कितनी सच्चाई है

Gallbladder Removal Effect: कोई भी व्यक्ति बिना गॉलब्लैडर के जीवित रह सकता है लेकिन सर्जरी के बाद कुछ तरह की परेशानियां और साइड इफेक्ट झेलने पड़ सकते हैं.

Gallbladder Removal Effect: हमारे शरीर का हर एक हिस्सा बहुत ही महत्वपूर्ण होता है चाहे उससे कोई छोटा काम हो रहा हो या फिर बड़ा काम हो रहा हो. इनमें अगर जरा सा भी गड़बड़ी हो जाए तो समस्या का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा ही एक जरूरी हिस्सा है गॉलब्लैडर. इसे पित्त की थैली भी कहते हैं. गॉलब्लैडर पित्त को जमा करती है और जब हम खाना खाते हैं तो गॉलब्लैडर पाचन तंत्र में पित्त को भेजने का काम करता है,कई बार इसमें पथरी होने की वजह से इसमें गंभीर दर्द का सामना करना पड़ता है और ऐसे में डॉक्टर इसे ऑपरेट करके निकाल देते है.अब कुछ लोगों का ये सवाल रहता है कि जब पित्त की थैली पाचन तंत्र का अहम हिस्सा है तो ऐसे में इसे निकालने से पाचन क्रिया काम करना बंद कर देता है? क्या डाइजेस्टिव सिस्टम खराब हो जाता है? सवाल का जवाब जानेंगे विस्तार से आगे की आर्टिकल में...

क्या काम करता है गॉलब्लैडर 

गॉलब्लैडर शरीर का एक जरूरी हिस्सा है जो लीवर के ठीक नीचे होता है. इसका काम लीवर से निकलने वाले बाइल जूस को स्टोर करके रखना होता है, जिससे भोजन को पचाने के दौरान ये छोटी आंत में बाइल जूस पहुंचा कर पाचन में मदद करता है.

गॉलब्लैडर निकलवाने के बाद क्या दिक्कत होती है?

गॉलब्लेडर हटाने पर हमारे शरीर पर कुछ खास इफेक्ट नहीं पड़ता है. इसी वजह से परेशानी होने पर डॉक्टर इसे हटाने की सलाह देते हैं. हालांकि कुछ समस्याएं देखी जा सकती है जैसे पेट में दर्द महसूस होना. कुछ लोगों को सर्जरी के बाद पहले महीने के दौरान फैट युक्त खाद्य पदार्थ को पचाने में कठिनाई हो सकती है. यही वजह है कि गॉलब्लैडर रिमूव करने के बाद सिंपल और कम फैट वाला खाना खाने की सलाह दी जाती है. गॉलब्लैडर निकलवाने से आपको ज्यादा तेल मसाले वाले खाने को पचाने में मुश्किल हो सकती है. दरअसल गॉलब्लैडर निकलवाने से पहले तो आपका शरीर बाइल जूस की मदद से फैट को तोड़कर पचा लेता था अब शरीर को डायरेक्ट आंतो द्वारा फैट पचाने में मुश्किल हो सकती है. इसमें समय लग सकता है.इसके अलावा गॉलब्लैडर निकालने के बाद बहुत सारे लोगों को दस्त की समस्या हो जाती है. दरअसल जब गॉलब्लैडर निकल जाता है तो शरीर में बाइल जूस कंट्रोल नहीं हो पाता इसलिए सर्जरी के बाद पहले कुछ दिनों तक दस्त हो सकते हैं.

बिना गॉलब्लैडर के कैसे रहें हेल्दी ?

मौसमी सब्जियों और फलों के साथ अपने दिन की शुरुआत करें.

ज्यादा मसालेदार नमकीन मीठे या फैट से भरपूर खाना खाने से बचें.

सर्जरी के बाद फाइबर युक्त खाना खाएं.

आप साबुत अनाज, नट्स, सीड्स, गोभी, ब्रोकली और फूलगोभी का सेवन कर सकते हैं.

पित्त की थैली निकालने के बाद इेटेंस नहीं हल्का एक्सरसाइज करें.

कुछ दिनों तक अपना खास ध्यान रखें.

अगर आपको ज्यादा पेट दर्द, उल्टी हो रही है तो डॉक्टर को तुरंत दिखाएं.

अपने कैफीन के सेवन पर भी कंट्रोल रखें और एक बार में खाने की बजाय कम कम मात्रा में कुछ-कुछ टाइम पर खाना खाएं

कुछ दिनों तक कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें कठोर खाना खाने से परहेज करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: एक या दो नहीं बल्कि ये 15 लक्षण हैं ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का संकेत... इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget