एक्सप्लोरर

ब्रेकफास्ट में कहीं आप भी तो नहीं खा रहें ये 5 चीज? इन बीमारियों का है खतरा

सुबह उठकर ब्रेकफास्ट करना फायदेमंद होता है लेकिन तब जब उसमें पौष्टिक चीजें शामिल हो. हालांकि, सुबह के नाश्ते या खाली पेट कुछ चीजों का सेवन करने से तबीयत बिगड़ सकती है और कई समस्याएं हो सकती हैं.

Foods Avoid in Morning: सुबह हमेशा हेल्दी और भरपूर ब्रेकफास्ट करने की सलाह दी जाती है. न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि सुबह हमारी पाचन शक्ति तेज होती है. ऐसे में सही तरह की चीजें खाने से शरीर को भरपूर पोषण मिल जाता है. हालांकि, इस दौरान अगर गलत फूड्स खा लिया जाए तो लेने के देने भी पड़ सकते हैं. सेहत पर इसका निगेटिव और बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए यहां जान लें कि सुबह ब्रेकफास्ट में और खाली पेट क्या नहीं खाना चाहिए...
 
1.  चाय-कॉफी 
लोग मानते हैं कि सुबह उठने के बाद गर्मागर्म चाय या कॉफी पीने से मूड अच्छा होता है. हालांकि, एक्सपर्ट्स ऐसा न करने की सलाह देते हैं. उनका कहना है कि खाली पेट कभी भी चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए. क्योंकि इनमें कैफीन मिलता है, जो एसिडिटी को बढ़ाने के साथ ब्लड शुगर लेवल में भी इजाफा कर सकता है. जिससे कई प्रॉब्लम्स आ सकती हैं.
 
2. मसालेदार ब्रेकफास्ट
न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सुबह के वक्त हल्का-फुल्का और कम मसालेवाला ब्रेकफास्ट रखना चाहिए. इससे खाना आसानी से पच जाता है और एनर्जी बनी रहती है. जब ब्रेकफास्ट में मसालेदार चीजें होती हैं तो पेट के अंदरूनी लाइनिंग को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. इससे बेचैनी और पेट की कई समस्याएं हो सकती हैं.
 
3. सिट्रस फ्रूट्स
संतरा, नींबू और चकोतरा जैसे फल भी सुह के समय नहीं खाना चाहिए. इनका हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है. दरअसल, इन फलों में साइट्रिक एसिड मिलता है. जब हम खाली पेट इन्हें खाते हैं तो पेट में एसिड बनने लगता है. जिससे एसिडिटी, पेट फूलने की समस्या, डाइजेशन प्रॉब्लम्स और सीने में जलन हो सकती है.
 
4. फ्रूट जूस
फलों का जूस सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन अगर इन्हें गलती से सुबह खाली पेट पी लिया जाए तो गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. जूस की बजाय फल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. इन्हें खाने से शरीर को फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स मिलते हैं, जबकि जूस पीने से इन न्यूट्रिएंट्स का फायदा नहीं मिल पाता है.
 
5. दही
दही डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए जबरदस्त फायदेमंद माना जाता है. इसमें प्रोबायोटिक्स मिलते हैं, जो हड्डियों, दांतों ही नहीं पूरी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. हालांकि, सुबह उठकर दही खाना खतरनाक हो सकता है. इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है और खाली पेट दही तबीयत भी बिगाड़ सकती है.
 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

होली की मस्ती में हो जाएं सराबोर, स्ट्रेस, एंजाइटी और तनाव होगा दूर, मिqलेंगी खुशियां ही खुशियां भरपूर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget