एक्सप्लोरर

आहिस्ता-आहिस्ता मौत के करीब ले जा रहा प्रदूषण! शरीर में दिख सकती हैं ये बीमारियां

हर साल सर्दियों की शुरुआत में दिल्ली अपने प्रदूषण के स्तर को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है. यहां की हवा की गुणवत्ता काफी हद तक बिगड़ जाती है.

Air Pollution Health Diseases: भारत की राजधानी दिल्ली में हर साल सर्दियों के मौसम में प्रदूषण एक बड़ी समस्या बन जाती है. AQI 400-500 के पार चला जाता है. सरकारों की तमाम कोशिशों के बावजूद प्रदूषण की परेशानियों से हर साल लोगों को जूझना पड़ता है. दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है. सर्दियों के मौसम में यहां छाने वाली धुंध 'फॉग' (कोहरा) नहीं 'स्मॉग' कहलाती है, क्योंकि प्रदूषण का स्तर इतना ज्यादा हो जाता है कि सुबह के समय विजिबिलिटी भी कम हो जाती है. प्रदूषण के संपर्क में आने वाले ज्यादातर लोगों को तरह-तरह की शारीरिक समस्याएं भी झेलनी पड़ती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में बने रहने से आपको दिल और न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती हैं? जी हां आप सही सुन रहे हैं. अगर आप भी प्रदूषित हवा के कॉन्टैक्ट में ज्यादा देर तक बने हुए हैं तो यह कार्डियक अरेस्ट, स्ट्रोक और गैस्ट्रिक प्रॉब्लम का कारण बन सकती है.

प्रदूषण एक धीमा जहर

यूनाइटेड किंगडम (UK) में किए गए एक नए अध्ययन से इस बात की पुष्टि होती है कि वायु प्रदूषण एक धीमे जहर के समान है. इस प्रदूषण का असर भले ही आपको अभी महसूस न हो, लेकिन आने वाले समय में आप इससे जुड़ी परेशानियों से गंभीर रूप से पीड़ित हो सकते हैं. ब्रिटेन के इस अध्ययन से मालूम चलता है कि वायु प्रदूषण के प्रभाव रोजमर्रा की बीमारियों के रूप में छिपे हुए हैं, जिन्हें आप सामान्य परेशानी समझकर इग्नोर कर देते हैं. रिसर्चर्स ने यूके बायोबैंक के हेल्थ डेटा का अध्ययन किया और पाया कि प्रदूषित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एक से ज्यादा दीर्घकालिक बीमारी होने की संभावना अधिक होती है. ये अध्ययन 40 से 69 साल के 3,60,000 से ज्यादा लोगों के हेल्थ डेटा का एनालिसिस करके किया गया था.

लॉन्ग टर्म बीमारियों को दे सकता है जन्म

इस खतरनाक अध्ययन में पाया गया कि वायु प्रदूषण के संपर्क में आने वाले लोगों में कई न्यूरोलॉजिकल, सांस और दिल संबंधी बीमारियां जन्म ले सकती हैं. इसके अलावा, वे मानसिक स्वास्थ्य के बिगड़ने जैसे डिप्रेशन और तनाव आदि से भी प्रभावित हो सकते हैं. इस अध्ययन के आधार पर यह कहा जा सकता है कि वायु प्रदूषण कई लॉन्ग टर्म बीमारियों को जन्म दे सकता है और लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकता है.

क्यों होता है दिल्ली में 'प्रदूषण'

हर साल सर्दियों की शुरुआत में दिल्ली अपने प्रदूषण के स्तर को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है. यहां की हवा की गुणवत्ता काफी हद तक बिगड़ जाती है. ऐसे कई कारक हैं, जो दिल्ली की जहरीली हवा में अपना योगदान देते हैं. इनमें से एक कारण पड़ोसी राज्य- पंजाब और हरियाणा में जलाई जाने वाली पराली होती है. पराली के जलने से निकलने वाला धुआं हर साल दिल्ली को बुरी तरह प्रभावित करता है. इसके अलावा, दिवाली में फोड़े जाने वाले पटाखे भी राजधानी की हवा को प्रदूषित करते हैं. 

ये भी पढ़ें: त्रिपुरा का नया टूरिस्ट स्पॉट बनकर उभर रहा 'मोंतांग', दूर-दूर से देखने आ रहे लोग

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Coffee Side Effect: दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget