एक्सप्लोरर

Breastfeeding को लेकर देबिना बनर्जी ने शेयर किया एक्सपीरियंस, कहा- ब्रेस्ट में मिल्क नहीं तो...

गुरमित चौधरी की पत्नी और टीवी की सुपरहिट ऐक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने अपनी दोनों बच्चियों के डिलिवरी के बाद अपनी ब्रेस्टफीडिंग को लेकर अनुभव शेयर किया है.

Debina Bonnerjee experience on breastfeeding: एक औरत के लिए मां बनना जिंदगी के एक खूबसूरत पलों में से एक होता है. हाल ही में अपनी दूसरी बेटी के जन्म के बाद टीवी ऐक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने मां बनने का खूबसूरत अनुभव को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है. देबिना बनर्जी की दो बेटियां हैं- लियाना और निनुदी. हाल ही में देबिना ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल जो देबिना डिकोड्स के नाम से है. उस पर एक ब्लॉग शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के पूरे सफर का अनुभव शेयर किया है. देबिना ने अपनी दोनों बच्चियों के डिलिवरी के बाद अपनी ब्रेस्टफीडिंग को लेकर अनुभव शेयर किया है. देबिना ने बताया कि जब मुझे पहला बच्चा हुआ तो मैं ब्रेस्टफिडिंग नहीं करवा पाती थी. क्योंकि दूध ही नहीं होता था. देबिना कहती हैं कि दूसरे बच्चे के जन्म के बाद ब्रेस्टफीडिंग करवाती थी. इतना दूध होता था कि मेरी बेटी का पेट भर जाए.

ब्रेस्टफीडिंग पर देबिना बनर्जी ने कही ये बात

देबिना कहती हैं कि जहां कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिनके ब्रेस्ट में दूध हो जाता है कि उनके बच्चे के लिए पर्याप्त होता है. उन महिलाओं को अपने बच्चों को अलग से फॉर्मूला मिल्क नहीं देना होता है. वहीं कुछ महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें उतना दूध नहीं होता है. जिससे उनके बच्चे का पेट भर जाए. ऐसी स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है. देबीना के मुताबिक.'लोग कहते हैं कि मां का दूध बच्चों के लिए बहुत अच्छा होता है. यह बात 100 प्रतिशत सत्य है लेकिन, अगर किसी मां का ब्रेस्ट में अगर पर्याप्त मात्रा में दूध नहीं हो रहा है तो इसमें ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. क्योंकि दूध होना न होना यह आपकी लाइफस्टाइल और खानपान पर निर्भर करता है. अगर आप किसी कारण से अपने बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग नहीं करवा पा रही हैं.

ब्रेस्टफीडिंग और फॉर्मूला मिल्क पर क्या बोलीं देबिना बनर्जी

देबिना कहती हैं कि मार्केट में कई तरह के फॉर्मूला मिल्क मिल रहे हैं. इसे पीने वाले बच्चे भी हेल्दी और मजबूत होते हैं. इसका उदाहरण मेरी बड़ी बेटी लियाना ही है. अपनी दूसरी बेटी के बारे में बात करते हुए देबिना कहती हैं कि मेरा ब्रेस्टफीडिंग का अनुभव काफी अलग रहा है. मेरी बड़ी बेटी के जन्म के वक्त मेरे ब्रेस्ट में बिल्कुल भी दूध की कमी थी. वहीं दूसरी बेटी के जन्म के वक्त मेरा ब्रेस्टफीडिंग अनुभव काफी अच्छा था. मैं आराम से अपनी छोटी बेटी को ब्रेस्टफीडिंग करवाती थी. और साथ ही मेरे ब्रेस्ट में इतना मिल्क होता था कि मेरी बच्ची का आराम से पेट भर जाए.

ब्रेस्टफीडिंग को लेकर देबिना का खुलासा

देबीना ने अपनी दूसरी बेटी को जन्म को लेकर कहा, जब मेरे ब्रेस्ट में इतना मिल्क बनता था कि मेरी बेटी का पेट भर जाए तो मुझे बड़ी खुशी होती थी. मुझे एक बात की खुशी थी कि बच्चे के खाने को लेकर टेंशन नहीं होती थी. बच्चों के एक समय तक मां का दूध मिलें इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में काफी कुछ बदलाव करने पड़ते हैं. इसके बाद आप सही खाते हैं और आप सब कुछ सही करते हैं.

ब्रेस्टफीडिंग करवाना बेहद टफ है

जब बच्चा अफनी मां का दूध पीना शुरू करता है तो वह पूरी प्रकिया बेहद कठिन और मुश्किल से भरा होता है. जब शुरुआत में आप बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग शुरू करते हैं तब निप्पल में बहुत दर्द होता है. साथ ही आपको एक लंबे समय तक बैठना पड़ता है. वहीं दूसरी तरफ ज्यादा देर बैठे रहने के कारण आपके कमर में दर्द भी होने लगता है. देबिना कहती हैं कि अगर मैं आपसे अपने अनुभव शेयर करूं तो मैं जब अपनी बेटी को दूध पिलाती थी. उस वक्त मुझे अपनी पीठ के दाहिनी ओर तेज दर्द का एहसास होता था. साथ ही जब बच्चा सीधे स्तन से दूध पीता है तो यह समझना मुश्किल होता है कि उसका पेट भरा है या नहीं.

ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली औरतें अपने खाने पीने का ध्यान रखें

देबिना कहती हैं कि जो भी माताएं अपने बच्चों के दूध पिलाती हैं वह अपने खाने का ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखें. देबिना कहती हैं कि जब दूसरी बेटी के जन्म के बाद जब डॉक्टर को पता चला कि मैं अपनी बेटी को खुद का दूध पिला रही हूं, तो उन्होंने सुझाव दिया कि मैं दो सप्लीमेंट्स - आयरन और कैल्शियम जरूर लूं. क्योंकि यदि आप कैल्शियम नहीं लेती हैं, तो आप बच्चे के लिए जो दूध पैदा कर रही हैं, वह आपकी हड्डियों से कैल्शियम खत्म कर देता है, जिससे आप कमजोर हो जाते हैं और आपके शरीर में कई तरह के मिनरल्स की कमी हो जाएगी.

ब्रेस्ट मिल्क को लेकर क्या है मिथ

देबिना बनर्जी कहती हैं कि ब्रेस्ट मिल्क को लेकर कई तरह के मिथ भी है.  सबसे आम धारणा यह है कि अगर आपको ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाना है तो साबूदाना खाना चाहिए. मैंने अपने डॉक्टर और लैक्टेशन स्पेशलिस्ट से इस मुद्दे पर बात की. उन्होंने कहा वास्तव में ऐसा कुछ नहीं होता है. कुछ चीजें हैं जो सच में ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाता है वह है- जीरा पानी और गोंद के लड्डू, अगर आप बादाम या खजूर से गोंद का लड्डू बना सकती हैं तो वह भी ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में सहायता करता है. शतावरी (शतावरी रेसमोसस) और गैलेक्ट का भी सेवन किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Real And Fake Honey : मिलावट के इस दौर में इस तरह करें असली और नकली शहद की पहचान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget