एक्सप्लोरर

Health Tips: डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में इन 5 होममेड पेस्ट का कोई मुकाबला नहीं

सिर से जुड़ी मुख्य समस्याओं में से एक है रूसी जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग न जाने क्या कुछ नहीं करते लेकिन फिर भी कामयाबी हाथ नहीं लगती. इसलिए हम आपके लिए लाए हैं ऐसे 5 असरदार और जादुई होममेड पेस्ट जो आपके सिर को रूसी से महज़ कुछ ही दिनों में छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं.

Health Tips: लोगों के बीच डैंड्रफ एक आम समस्या ज़रूर है मगर इसका इलाज आपकी जेब खाली करने के लिए काफी है. लोग डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए अपने सिर को एक एक्सपेरिमेंटल आइटम बना कर न जाने कितने ही उपचार कर डालते हैं. बिना ये समझे की किन कारणों से उन्हें रूसी की समस्या से झूझना पड़ रहा है और बिना ये जानें कि उनकी स्कैल्प की प्रवृत्ति के अनुसार किस चीज़ का इस्तेमाल बेहतर रहेगा.

रूसी के मुख्य लक्षणों में बाल झड़ना और खुजली है. यह समस्या सिर में मौजूद मृत कोशिकाओं से पैदा होती है. विशेषज्ञों के मुताबिक, यह समस्या उन लोगों को सबसे ज़्यादा रहती है जो अपना सिर सही ढंग से साफ नहीं करते. इसके अलावा, तेल की कमी, तनाव, हार्मोन समस्याएं, खानपान में पोषक तत्वों की कमी और पानी बदलने से भी यह समस्या हो सकती है. इस समस्या से निजात पाने के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की ज़रुरत नहीं बस हमारे बताए हुए ये 5 होममेड पेस्ट ही काफी हैं.

1. तिल और कपूर का पेस्ट कपूर का प्रयोग आमतौर पर पूजा की सामग्री के रूप में किया जाता है. लेकिन इसका एक और उपयोग है, अगर आप हफ्ते में एक बार तिल में थोड़ा सा कपूर मिलाकर सिर पर लगाएं तो यह आपके सिर को न सिर्फ ठंडक देगा बल्कि आपको रूसी व उससे होने वाली खुजली से भी मुक्ति दिला देगा.

2. ग्रीन टी से बना पेस्ट फिट रहने के लिए ग्रीन टी बहुत कारगर है लेकिन आज हम आपको इसका एक और उपयोग बताएंगे. दरअसल, बालों को अच्छी तरह शैंपू करने के बाद अगर हफ्ते में 2 से 3 बार टी बैग सिर पर रख कर मसाज की जाए तो बालों को बहुत लाभ मिलता है और डैंड्रफ भी चली जाती है.

3. प्याज का रस खाने में प्याज का इस्तेमाल करने से स्वाद दोगुना हो जाता है. वहीं अगर प्याज को पीसकर उसका रस निकालकर सिर पर लगाया जाए और मसाज की जाए तो इससे डैंड्रफ में भी फायदा मिलता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए प्याज के रस को एक कटोरी में निकालें और अपनी उंगलियों की मदद से बालों की जड़ों पर मलें और फिर सूखने के बाद अच्छी तरह शैंपू करें. ये उपाय आपके सिर से रूसी गायब कर देगा.

4. चुकंदर का पेस्ट चुकंदर आमतौर पर सलाद के रूप में खाया जाता है. लेकिन इसका पेस्ट बालों के लिए भी बहुत कारगर है. इसे लगाने से रूसी जैसी गंभीर समस्या भी दूर हो सकती है. बालों में चुकंदर को पीसकर कम से कम 20 मिनट तक लगे रहने दे. जब ये पेस्ट बालों में सूख जाए तो बालों को अच्छी तरह से धौ लें. बता दें कि यह पेस्ट बालों को न केवल मजबूती देता है बल्कि उनकी चमक भी बनाए रखता है. अगर आप इसका बेहतर रिजल्ट पाना चाहते हैं तो आप इस पेस्ट में हिना का भी प्रयोग कर सकते हैं.

5. नीम और दही का पेस्ट नीम खाने से खून साफ होता है और नीम के पत्तों का पेस्ट बनाकर दही में मिलाकर सिर पर लगाने से बालों का गिरना कम होता है और बाल जल्दी सफेद भी नहीं होते. साथ ही, बालों की बढ़त भी अच्छी होती है और रूसी छूमंतर हो जाती है.

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार इन तीन चीजों से व्यक्ति को रहना चाहिए दूर, नहीं मिलती है सफलता

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iron Deficiency Causes : आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
आयरन की कमी से हो सकती है ये गंभीर बीमारी
Side effects of Eating Samosa : सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
सुबह उठकर आप भी करते हैं समोसे का नाश्ता? संभल जाइए
Marathon Runner Death : मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
मैराथन रनर की दौड़ते-दौड़ते मौत, क्या फिट दिखने वाले भी खतरे में?
Cold Water Causes Cold: क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह
क्या ठंडा पानी पीने से सच में हो जाता है जुकाम? या कोई और है वजह

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget