एक्सप्लोरर

चीन में कोविड का कहर, क्या भारत में भी 'तबाही' मचाएगा वायरस? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

चीन में फैले कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से भारत सरकार की टेंशन बढ़ गई है. ओमिक्रॉन वेरिएंट के BF.7 और BA.5.2 ये ऐसे सब-वेरिएंट हैं

चीन में कोरोना संक्रमण के प्रकोप के बाद अब भारत में भी संक्रमण की चौथी लहर का खतरा मंडराने लगा है. चीन में फैले कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से भारत सरकार की टेंशन बढ़ गई है. ओमिक्रॉन वेरिएंट के BF.7 और BA.5.2 ये ऐसे सब-वेरिएंट हैं, जिनकी वजह से चीन में हाहाकार मच गया है. चीन में बढ़ते कोविड संक्रमण के मामलों के चलते भारत में भी अलर्ट जारी कर दिया है. देश में कोविड को लेकर टेंशन इसलिए इतनी ज्यादा बढ़ गई है, क्योंकि ओमिक्रॉन के बीएफ.7 स्ट्रेन के चार मामले भारत में भी सामने आ चुके हैं.

बीएफ.7 स्ट्रेन का पहला मामला गुजरात में अक्टूबर में सामने आया था. देश में अब इस सब-वेरिएंट के कुल मामले चार हो गए हैं, जो चिंता की बात है. गुजरात में  BF.7 सब-वेरिएंट के 3, जबकि ओडिशा में 1 मामला सामने आया है. देश में कोरोना को लेकर अलर्ट भले ही जारी कर दिया गया हो, लेकिन अभी दहशत की कोई बात नहीं है. ओमिक्रॉन का यह नया वेरिएंट (BF.7)काफी तेजी से फैलने के लिए जाना जाता है और इसकी एक विशेषता यह भी है इसका इन्क्यूबेशन टाइम (संक्रमित होने से लेकर संक्रमण के लक्षण दिखने तक का समय) भी काफी कम है. बताया गया है कि आने वाले तीन महीनों में यह वेरिएंट चीन में 60 फीसदी लोगों को संक्रमित कर देगा. आइए जानते हैं कि भारत में कोविड की नई लहर के आने की कितनी उम्मीद है? और खतरा कितना बड़ा हो सकता है?

दुनिया में तेजी से फैल सकता है वायरस

गुरुग्राम के सीके बिड़ला अस्पताल में आंतरिक चिकित्सा विभाग के डॉ. रवींद्र गुप्ता का कहना है कि इस वक्त दुनिया भर में यात्रा करने वाले लोगों की वजह से कोविड के पूरी दुनिया में फैलने की संभावना है. ओमिक्रॉन का BF.7 सब-वेरिएंट ही चीन में कोरोना के कहर की वजह है. यही वो स्ट्रेन है, जिसने कोरोना के मामले में पीठ थपथपाने वाले देश की कमर तोड़ दी है. यह लोगों से लोगों में तेजी से फैल रहा है. इसका इन्क्यूबेशन टाइम भी कम है. चीन के महामारी विशेषज्ञ एरिक डेंगी का दावा है कि ये वायरस अगले कुछ महीनों में पूरे चीन में लाखों लोगों की मौत की वजह बन सकता है. 

चौथी वैक्सीन रोक सकती है गंभीर हालात 

डॉ. गुप्ता कहते हैं कि BF.7 के लक्षण भी ओमिक्रॉन के बाकी सब-वेरिएंट की तरह हैं, जैसे- बुखार, खांसी, गले में खराश और बहती नाक आदि. ऐसी संभावना है कि चीन में यह वेरिएंट 10 लाख लोगों की जान ले सकता है. यह भी संभावना है कि अगर लोगों को वैक्सीन की तीन डोज लगी है, तो वे इस लहर से सुरक्षित हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि इसलिए हर किसी के लिए ये बेहद जरूरी है कि वे सतर्क रहें और कोविड वैक्सीन लगवाएं. चौथी वैक्सीन इस गंभीर हालात को रोकने में मददगार हो सकती है. 

डॉ गुप्ता ने कहा कि इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति, भले ही वे एसिम्पटोमैटिक हों, वायरस को आसानी से 10 से 18 लोगों तक फैला सकता है. आने वाले कुछ महीनों में क्या होता है, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन फिलहाल हमें अलर्ट रहना चाहिए. कोविड संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करना चाहिए और गैरजरूरी यात्रा करने से बचना चाहिए.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rare Stomach Cancer : मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
मुंबई की 2 महिलाओं में मिला बेहद रेयर पेट का कैंसर, दिखे ओवेरियन ट्यूमर जैसे लक्षण
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Safest Alcohol For Liver: कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
कौन-सी शराब पीने से खराब नहीं होता लिवर, क्या है नशा करने का सही पैमाना?
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget