एक्सप्लोरर

Covid-19 vaccine: भारत की पहली वैक्सीन के 60 फीसद प्रभावी होने की उम्मीद, कंपनी ने किया बड़ा दावा

भारत की पहली कोविड वैक्सीन के 60 फीसद प्रभावी होने की उम्मीद हैभारत बायोटेक को तीसरे चरण का परीक्षण करने की अनुमति मिल गई है

Covid-19 vaccine: भारत की पहली कोविड वैक्सीन को लेकर बड़ा दावा किया गया है. वैक्सीन निर्माता कंपनी ने कहा है कि 'कोवैक्सीन' कम से कम 60 फीसद प्रभावी होगी. पिछले गुरुवार को कंपनी को भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) से तीसरे चरण का मानव परीक्षण शुरू करने की इजाजत मिल गई.

स्वदेशी कोविड वैक्सीन के 60 फीसद प्रभावी होने की उम्मीद

तीसरे चरण के मानव परीक्षण के अंतरिम नतीजे अगले साल अप्रैल या मई में आने की उम्मीद है. भारत बायोटेक के कार्यकारी निदेशक साई प्रसाद ने कहा, "कोविड-19 के खिलाफ हमारी वैक्सीन के असरदार होने का बेंचमार्क 60 फीसद है. हम कोवैक्सीन पर तीसरे चरण का सबसे बड़ा मानव परीक्षण करने जा रहे हैं और असरदार होने के नतीजे 2021 के शुरुआती अप्रैल या मई में मुहैया हो सकते हैं."

साई प्रसाद भारत बायोटेक में उत्पाद विकास टीम के एक सदस्य हैं. उन्होंने बताया, "सांस की वैक्सीन अगर 50 फीसद प्रभावी साबित हो जाती है, तो उसे विश्व स्वास्थ्य संगठन, अमेरिका का फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और भारत का केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) से मंजूरी मिल जाती है. कोवैक्सीन के लिए हमारा लक्ष्य कम से कम 60 फीसद प्रभावोत्पादकता हासिल करने का है लेकिन ज्यादा भी हो सकता है. वैक्सीन के 50 फीसद से कम प्रभावी होने की संभावना दूर है और अब तक के परीक्षण के नतीजों से हमें यही संकेत मिला है."

भारत में तीसरे चरण का परीक्षण शुरू करने की अनुमति

भारत बायोटेक ने पहले चरण के मानव परीक्षण पूरा करने के बाद नतीजे DCGI के सामने पेश कर दिया है. नतीजों में किसी बड़ी सुरक्षा चिंता की आशंका जाहिर नहीं की गई है. दूसरे चरण के परीक्षण के लिए सुरक्षा जांच पूरा हो गया है और शरीर को वैक्सीन से होनेवाले इम्यून रिस्पॉंस की जांच की जा रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि बहुत कुछ तीसरे चरण के मानव परीक्षण पर निर्भर होगा. पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक डॉक्टर श्रीनात रेड्डी कहते हैं, "बड़े पैमाने पर परीक्षण के नतीजे से पता चलेगा कि क्या वैक्सीन अपना असर रखती है. हालांकि, पहले और दूसरे चरण के मानव परीक्षण से उम्मीद पैदा हुई थी."

साई प्रसाद ने बताया कि कंपनी वैक्सीन का 150 मिलियन डोज सालाना उत्पादन क्षमता की संभावना पर विचार कर रही है. हालांकि, वैक्सीन की कीमत पर अभी फैसला नहीं लिया गया है. उन्होंने जानकारी दी कि अगले छह महीनों में तीसरे चरण के मानव परीक्षण पर करीब 150 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

वैज्ञानिकों ने कहा- कोविड वैक्सीन का मानव परीक्षण मौत की घटना पर भी जारी रहना चाहिए

KBC 12: कंटेस्टेंट ने एक हजार के सवाल पर किया दो लाइफलाइन का इस्तेमाल, हैरान हुए अमिताभ

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget