एक्सप्लोरर

क्या कॉस्मेटिक सर्जरी से हार्ट अटैक हो सकता है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

54 साल की अभिनेत्री श्री देवी की अचानक मौत के पीछे की वजह क्या है? पूरा देश इस सवाल का जवाब जानना चाहता है. इस सवाल का जवाब देने सबसे पहले सामने आया है सोशल मीडिया.

नई दिल्लीः 54 साल की अभिनेत्री श्री देवी की अचानक मौत के पीछे की वजह क्या है? पूरा देश इस सवाल का जवाब जानना चाहता है. इस सवाल का जवाब देने सबसे पहले सामने आया है सोशल मीडिया.

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि श्रीदेवी ने नाक से लेकर होठों तक कई तरह की सर्जरी करवाई थीं. ऐसी 29 सर्जरी को श्री देवी की मौत की वजह बताया जा रहा है. दावा है कि सर्जरी की वजह से ही श्रीदेवी को हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई. एबीपी न्यूज़ ने इस सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश की कि क्या कॉस्मेटिक सर्जरी हार्ट अटैक की वजह बन सकती है? क्या सर्जरी ने श्री देवी को मौत के मुंह तक पहुंचाया? क्या कॉस्मेटिक सर्जरी से हार्ट अटैक हो सकता है?

ऐसा कहा जाता है कि 90 के दशक में ही श्रीदेवी ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी. तस्वीरों से तुलना भी की जाती रही कि कैसे श्रीदेवी की नाक गुजरते हुए सालों के साथ नुकीली होती चली गई. सवाल ये है कि क्या तरह-तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी की वजह से किसी को हार्टअटैक हो सकता है?

सवाल के जवाब के लिए एबीपी न्यूज ने मेट्रो हॉस्पिटल की कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. रिचा से पूछा कि क्या कोई सर्जरी हार्ट अटैक की वजह बन सकती है? डॉ. रिचा का कहना है कि सर्जरी के साइड इफेक्ट कम वक्त के लिए होते हैं. बॉडी शेपिंग का असर हफ्ते भर में पता चल जाता है. इसका कोई घातक असर नहीं होता है. लिप सर्जरी में लोकल एनस्थीसिया होता है. इसमें भी शरीर पर कोई स्थायी असर नहीं होता. प्लास्टिक सर्जरी से कार्डियक अरेस्ट नहीं हो सकता.

बीएलके अस्पताल के कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर एएसनाथ ने भी पुष्टि की सर्जरी से हार्ट अटैक नहीं हो सकता क्योंकि कॉस्मेटिक सर्जरी पूरी तरह से फिट लोगों की होती है जिन्हें डायबिटीज, हाइपरटेंशन, दिल की बीमारी नहीं होती उन्हीं की कास्मेटिक सर्जरी होती है. सर्जरी सुंदरता बढ़ाने के लिए की जाती हैं. बीमारियां देने के लिए नहीं. हमारी पड़ताल में सामने आया कि कॉस्मेटिक सर्जरी से हार्ट अटैक आने का दावा झूठा है

सीनियर बोटॉक्स सर्जन डॉ. शुभ्रतो भट्टाचार्य का कहना है कि अगर मेडिकल प्रोसीजर के अंदर कोई ट्रीटमेंट किया हो तो कोई प्रॉब्‍लम होने की शंका नहीं रहती लेकिन ये प्रोसीजर ट्रेंड या क्वालिफाइड डॉक्टर्स से होने पर ही कारगर हैं. डॉक्टर भट्टाचार्य का कहना है कि हम लोगों को कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट करने से पहले ही उसके होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में बता देते हैं. इतना ही नहीं, अगर पेशेंट कॉस्मेटिक सर्जरी या किसी भी सर्जरी के दौरान स्ट्रेस लेता है तो इसका इफेक्ट बॉडी पर पड़ता ही है. इसके साथ ही मरीज को ये सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि ट्रीटमेंट से पहले उनका स्किन टेस्ट, एलर्जी टेस्ट, मेटाबॉलिज्म रेटिंग टेस्ट इस तरह के जरूरी टेस्ट हो चुके हों.

ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Waist Size And Health: वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
वजन नहीं, कमर का साइज खोलेगा सेहत का राज! मोटापा मापने में BMI से ज्यादा असरदार फॉर्मूला
Sonam Wangchuk News: 26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?
26 दिन के अनशन के बाद अचानक से भरपेट खाना खा लें तो क्या होगा, बॉडी कैसे करेगी रिएक्ट?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget