एक्सप्लोरर

Covid Restrictions: चीन में कोरोना का 'आतंक', इन देशों ने यात्रियों पर लगाए कई तरह के प्रतिबंध, जानें पूरी डिटेल

कई देशों की सरकारों ने कोरोना से खराब हुए हालात को सामान्य करने के लिए चीन से आने वाले यात्रियों पर तरह-तरह के प्रतिबंधों की घोषणा की है.

Corona Restrictions: चीन में कोरोना की नई लहर के आने से हालात बहुत खौफनाक हो गए हैं. आए दिन लाखों की संख्या में संक्रमित मरीज देखे जा रहे हैं. बताया यह भी जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हो रही है, लेकिन चीन आंकड़ों को छिपाने की कोशिश कर रहा है. अस्पतालों में भी मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं. चीन में फैले कोरोना की वजह से कई देशों में धीमी पड़ चुकी संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है. ऐसे में कई देशों की सरकारों ने कोरोना से खराब हुए देश के हालात को सामान्य करने के लिए चीन से आने वाले यात्रियों पर तरह-तरह के प्रतिबंधों की घोषणा की है. आइए जानते हैं किस देश ने कैसे-कैसे प्रतिबंध लगाए हैं.  

1. अमेरिका

अमेरिका ने सेफ्टी मेजर के तहत चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट को जरूरी कर दिया है. ये नए नियम 5 जनवरी से लागू होंगे, जिसमें कहा गया है कि चीन, हांगकांग या मकाऊ से आने वाले 2 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को अमेरिका आने पर अपनी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी और ये रिपोर्ट दो दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए. अमेरिका ने चीन, हांगकांग या मकाऊ जाने वाले अपने नागरिकों को अपने इस फैसले पर विचार करने की भी सलाह दी है.  

2. भारत

भारत में कोरोना संक्रमण के हालात फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिंता और दहशत लगातार बनी हुई है. हालांकि भारत सरकार ने किसी भी बुरी स्थिति से बचने के लिए 5 देशों से आने वाले यात्रियों को कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट अपने साथ लाने की हिदायत दी है. इन पांच देशों में चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड शामिल हैं. इन देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए एक जनवरी से नेगेटिव कोविड रिपोर्ट पेश करना जरूरी होगा. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इसकी जानकारी दी है.

3. जापान

जापान ने भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना की नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट जरूरी कर दी है. चीन से जापान आने वाले सभी नागरिकों के लिए यह जरूरी होगा कि वे अपने साथ कोविड की नेगेटिव रिपोर्ट लाएं. अगर कोई यात्री इस दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे सात दिनों के लिए क्वारंटीन कर दिया जाएगा. जापान ने यह नियम आज से लागू कर दिए हैं.

4. इटली

इटली ने भी चीन से आने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड-19 एंटीजन स्वैब और वायरस सीक्वेंसिंग का आदेश दिया है. इटली के सबसे बड़े एयरपोर्ट मिलान मालपेंसा पर बीजिंग और शंघाई से आने वाले यात्रियों का पहले से ही परीक्षण जारी है. 

5. स्पेन

स्पेन के स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिना डारियास ने कहा कि चीन से लौटने वाले यात्रियों के लिए कोविड नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट अपने साथ लाना जरूरी होगा. इसके अलावा, संक्रमण के खिलाफ फुल वैक्सीनेशन का प्रूफ भी दिखाना होगा.

6. मलेशिया

मलेशिया के मंत्री जालिहा मुस्तफा ने एक बयान में कहा कि देश लौटने वाले सभी यात्रियों की फीवर की जांच की जाएगी. इसके अलावा, चीन से आने वाली फ्लाइट के अपशिष्ट जल की भी कोविड-19 जांच की जाएगी.

7. ताइवान

ताइवान ने भी चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए आने वाले यात्रियों पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए हैं. देश के सेंट्रल एपिडेमिक कमांड सेंटर ने कहा कि चीन से सीधी फ्लाइट के साथ-साथ दो अपतटीय द्वीपों पर नाव से आने वाले यात्रियों का 1 जनवरी से कोरोना टेस्ट होगा.

8. दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया ने भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना की नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट जरूरी कर दी है. बता दें कि दक्षिण कोरिया में भी संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है. 

ये भी पढ़ें: बाप रे! चमगादड़-बिच्छू और पक्षियों का थूक, क्या-क्या नहीं खाते चीन के लोग

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget