एक्सप्लोरर

Cold Intolerance: दूसरों से ज्यादा आपको लगती है ठंड? इन संकेत को ना करें अनदेखा

Cold Intolerance: कई बार थायरॉयड अगर बिगड़ जाता है तो आपको ज्यादा ठंड लगती है. इसके अलावा रक्तसंचार कम होने के कारण खून शरीर के सभी अंगों तक सही मात्रा में नही पहुंच पाता है.

Cold Intolerance: कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. ऐसे में सब अपने घरों में ठंड से बचने के लिए काफी उपाय करते हैं. गर्म तासीर की चीजें खाना, गर्म पानी से नहाना साथ ही गर्म कपड़े पहनकर सर्दी के प्रकोप से बचने का पूरा प्रयास करते हैं. लेकिन कुछ लोगों को ये सब करने के बाद भी ठंड लगती हैं. कितने भी कपड़े पहन लें, उसके बाद शरीर की कंपकंपी बंद नहीं होती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो इन संकेत को इग्नोर ना करें. ठंड ज्यादा या कम लगने का संबंध आपके खान-पान, लाइफस्टाइल और शरीर की आंतरिक क्षमता से जुड़ा है. इसीलिए समय रहते इस समस्या से छुटकारा पाना जरूरी है. आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिससे इस परेशानी में आपको मदद मिल सके. 

दूसरों से ज्यादा आपको लगती है ज्यादा ठंड? 

भले ही हम इस चीज को हल्के में लेते हैं. लेकिन ये समस्या भी आपको शरीर में किसी कमी से ही होती है. कई बार थायरॉयड अगर बिगड़ जाता है तो आपको ज्यादा ठंड लगती है. इसके अलावा रक्तसंचार कम होने के कारण खून शरीर के सभी अंगों तक सही मात्रा में नही पहुंच पाता है, ऐसी स्थिति में भी आपको ज्यादा ठंड का अनुभव हो सकता है. नींद का ठीक से पूरा न होना भी ठंड लगने का एक कारण बन सकता है. साथ ही डिहाइड्रेशन के शिकार होने पर भी आपको ठंड ज्यादा लग सकती है. अगर आपका वजन आपकी लंबाई के अनुपात में ज्यादा कम है तो भी और लोगों के मुकाबले आपको ज्यादा ठंड महसूस हो सकती हैं. 

इन आदतों को आज से बदल डालें

अगर आपको थायरॉयड है तो डॉक्टर से चेक कराएं. खून पतले होने की वजह से कई बार इंसान को ज्यादा ठंड लगती है. इसके लिए जरूरी है कि अपने खानपान में हेल्दी चीजें शामिल करें. हरी सब्जियां और प्रोटीन वाली चीजें खाएं. एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर तापमान ज्यादा कम हो जाता है तो शरीर के कई अंग काम करना बंद कर देते हैं. कभी-कभी मल्टी ऑर्गन फेलियर होने की वजह से इंसान की मौत भी हो जाती है. इसीलिए घर से बाहर निकलने में भी परहेज करें. कोशिश करें घर के अंदर रहकर गर्म तासीर वाली चीजें ही खाएं. कड़ाके की सर्दी पड़ रही हैं ऐसे में खासतौर पर अपने खाने में अंडा, रात में हल्दी वाला दूध और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत

वीडियोज

Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget