एक्सप्लोरर

Newborn Baby Weight: कितने Kg का होता है न्यूबॉर्न बेबी, जानें कितना वजन होता है नॉर्मल

: 9 महीने पूरे करने वाले बच्चे आमतौर पर पौने 3 किलो से लेकर 4 किलो तक होते हैं लेकिन प्रीमैच्योर या देरी से पैदा होते बच्चे का वजन नॉर्मल नहीं रहता है. उसका वजन कम होता है.

Newborn Baby Weight : बच्चे का जन्म होने पर ज्यादातर लोगों का पहला सवाल होता है नॉर्मल डिलीवरी है या सिजेरियन, मां और बच्चा कैसा है, बच्चे का वजन कितना है. इसमें बेबी का वेट जानने का मतलब यह है कि बच्चा कितना हेल्दी है. कई रिसर्च में बताया गया है कि जन्म के समय बच्चे का वजन (Newborn Baby Weight in Kg) बताता है कि 18 साल की उम्र के बाद उसकी हेल्थ कैसी रहने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं जन्म के समय बच्चे का वजन कितना होना चाहिए...

बच्चे का वजन जन्म के समय कम या ज्यादा क्या होना चाहिए

एक्सपर्ट्स का कहना है कि 9 महीने पूरे करने वाले बच्चे आमतौर पर पौने 3 किलो से लेकर 4 किलो तक होते हैं लेकिन प्रीमैच्योर या देरी से पैदा होते बच्चे का वजन नॉर्मल नहीं रहता है. उसका वजन कम होता है. 

यह भी पढ़ें : शरीर में दिनभर बना रहता है दर्द तो नजरअंदाज करने की न करें गलती, हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक

 

जन्म के समय बच्चे का नॉर्मल वेट कितना होना चाहिए

पूरा समय कंप्लीट कर जन्मे बच्चे का वजन 2.5 किलो से ज्यादा होना चाहिए. 10वें महीने में पैदा बच्चे का वजन 3 से 4Kg तक चला जाता है. जो बच्चे समय से पहले 7वें या 8वें महीने में पैदा होते हैं, उनका वजन कई बार सामान्य से कम होता है. जुड़वा बच्चे का वजन सामान्य से कम होता है, लेकिन जन्म के समय 2.5 से 3 किलोग्राम का बच्चा हेल्दी माना जाता है. जबकि 1.5 किलो से कम बच्चा लो बर्थ वेट बेबी माना जाता है.

जन्म के समय बच्चे का वजन कम होने के रिस्क

अगर जन्म के समय बच्चे का वजन कम है तो उसे ठीक नहीं माना जाता है. कई बार किसी अंग के विकसित न होने पर बच्चा समय से पहले पैदा हो जाता है और उसका वेट कम होता है. ऐसे बच्चों की एक्स्ट्रा केयर करनी चाहिए, क्योंकि ये दूध भी सही तरह नहीं पी पाते हैं. ऐसे बच्चों में कई बार सांस की परेशानी भी देखी गई है. 

यह भी पढ़ें : कितनी तेजी से बढ़ते हैं कैंसर सेल्स? ये होता है पूरा प्रोसेस

न्यूबॉर्न का वेट नॉर्मल न होने से क्या समस्याएं

1. कम वजन वाले बच्चों को जॉन्डिस होने का खतरा अधिक होता है.

2. जन्म के समय कम वजन होने पर बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिससे वे बार-बार इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं.

3. वजन कम होने से बच्चे को एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या हो सकती है.

नवजात शिशु का वजन सही हो, क्या करें

1. प्रेगनेंसी के दौरान मां अपने खाने-पीने का ख्याल रखें.

2. समय-समय पर अल्ट्रासाउंड करवाएं और बच्चे का वेट मॉनीटर करते रहें.

3. डॉक्टर की सलाह पर ही कोई काम करें.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget