एक्सप्लोरर

'ब्राउन फैट' कई क्रोनिक बीमारियों के खिलाफ दे सकती है सुरक्षा, जानिए कैसे व्हाइट फैट से ये अलग है?

शोधकर्ताओं ने कहा है कि 'ब्राउन फैट' इंसानों को होनेवाली क्रोनिक बीमारियों से सुरक्षा दे सकती है. ब्राउन फैट को ब्राउन एडिपोज टिश्यू भी कहा जाता है. इसका मुख्य काम खाए जानेवाले आहार को शारीरिक गर्मी में बदलना है.

इंसानों के शरीर में दो तरह के फैट अच्छे और खराब पाए जाते हैं. अब, वैज्ञानिकों ने ब्राउन फैट के बारे में हैरतअंगेज खुलासा किया है. न्यूयॉर्क में रॉकफेलर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने बताया है कि ब्राउट फैट कैसे सेहत के लिए मुफीद है. ब्राउन फैट को ब्राउन एडिपोज टिश्यू भी कहा जाता है. इसका मुख्य काम खाए जानेवाले आहार को शारीरिक गर्मी में बदलना है. बहुत ज्यादा ठंड लगने पर ब्राउन फैट आपके शरीर का तापमान बनाए रखने में मदद करती है जबकि व्हाइट फैट कैलोरी को स्टोर करती है.

ब्राउन फैट क्रोनिक बीमारियों से बचाने में मददगार

शोधकर्ताओं ने ब्राउन फैट वाले लोगों में असामान्य रूप से उच्च कोलेस्ट्रॉल 14 फीसद कम पाया. इसके अलावा टाइप 2 डायबिटीज बढ़ने का आधा खतरा कम हो गया. साथ ही, कंजेस्टिव हार्ट फेल्योर, हाई ब्लड प्रेशर और कोरोनरी आर्टरी डिजीज का खतरा भी घट गया. शरीर की गर्मी पैदा करते वक्त ठंडे तापमान से सक्रिय होकर ब्राउन फैट जल जाती है. ये आम तौर से गर्दन और ऊपरी पीठ के अलावा किडनी और स्पाइनल कोर्ड के आसपास पाई जाती है. उसकी कमी को व्यायाम, प्रयाप्त नींद और खुद को ठंड के संपर्क में लाकर पूरा किया जा सकता है.

इंसानी शरीर में पाए जाते हैं ब्राउन और व्हाइट फैट

ब्राउन फैट व्हाइट फैट या व्हाइट एडिपोज टिश्यू से बिल्कुल अलग होती है. नेचर मेडिसीन में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने 52 हजार मरीजों के पीईटी स्कैन देखा. उन्होंने मरीजों के दो ग्रुप की स्थितियों की तुलना कर नतीजा निकाला. इस दौरान उन्होंने पाया कि ब्राउन फैट वाले लोगों को कार्डिअक और मेटाबोलिक समस्याओं से कम जूझना पड़ा. इसका मतलब हुआ कि जिन लोगों में ब्राउन फैट बहुत कम थी और स्कैन में नजर नहीं आई, उनमें से 9.5 फीसद लोगों को टाइप 2 डायबिटीज थी जबकि जिनके स्कैन में ब्राउन फैट नजर आ रही थी, उनमें सिर्फ 4.6 फीसद लोगों को टाइप 2 डायबिटीज का पता चला. इसके अलावा, जिन लोगों में ब्राउन फैट का पता नहीं चला, उनमें 22.2 फीसद लोगों को असमान्य कोलेस्ट्रोल था जबकि ब्राउन फैट वाले लोगों में 18.9 फीसद असमान्य कोलेस्ट्रोल पाया गया.

रॉकफेलर यूनिवर्सिटी अस्पताल के शोधकर्ता डॉक्टर पॉल कोहेन ने कहा, "पहली बार खास स्थितियों के कम खतरे के बीच संबंध का खुलासा हुआ है." उन्होंने बताया कि अब इस संभावना पर विचार किया जा रहा है कि ब्राउन फैट टिश्यू ग्लूकोज खपाने और कैलोरी जलाने से ज्यादा काम करती है और शायद वास्तव में हार्मोन को अन्य अंगों तक सिग्नल देने में भागीदार बनती है. भविष्य में परीक्षण के लिए शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि रिसर्च से समझा जा सकेगा कि क्यों कुछ लोगों में अन्य लोगों के मुकाबले ज्यादा ब्राउन फैट होता है.

Health Tips: ये हैं अस्थमा के शुरुआती लक्षण, नजरअंदाज करने की न करें गलती

Health Tips: ये 5 चीजें आपके इम्यून सिस्टम को करती हैं कमजोर, इनसे बना लें दूरी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skin Care Tips: सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
सिर्फ Sunscreen लगाने से नहीं चलेगा काम, टैनिंग से बचने के लिए बदलनी पड़ेंगी ये 5 आदतें
Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
Dengue Outbreak in Mumbai: बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े
बारिश के साथ बढ़ा बीमारियों का खतरा! मुंबई में डेंगू-स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़े

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget