एक्सप्लोरर

शादी का दिन आ रहा नजदीक! गुडलुकिंग दिखने का प्रेशर? एक्सपर्ट ने दुल्हनों के लिए बताएं ये 9 डाइट टिप्स

शादी को लेकर घर में भागादौड़ी का माहौल रहता है, जिसकी वजह से लड़कियां कई बार घबरा जाती हैं और चिंता में पड़ जाती है. ऐसे में उनके स्वास्थ्य पर बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं.

Diet Tips For Brides: शादी का दिन हर लड़की के लिए एक खास दिन होता है. इस दिन के लिए लड़कियां बहुत सारी तैयारियां करती हैं, जैसे अपना वेट लॉस करना या कंट्रोल करना और स्किन पर ध्यान देना आदि. ज्यादातर लड़कियां शादी से पहले एक हेल्दी डाइट और स्किनकेयर रूटीन अपनाती हैं. शादी को लेकर घर में भागादौड़ी का माहौल रहता है, जिसकी वजह से लड़कियां कई बार घबरा जाती हैं और चिंता में पड़ जाती है. ऐसे में उनके स्वास्थ्य पर बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं. 

न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि अगर आप अपने शरीर को सही पोषण नहीं दे रही हैं और एक्सरसाइज भी नहीं कर रही हैं तो आप अच्छा महसूस नहीं कर पाएंगी और ना ही शादी के वक्त फ्रेश और अच्छी दिख पाएंगी. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ महिलाओं के लिए शादी तक का दिन बहुत स्ट्रेसफुल होता है. क्योंकि वो अपने वेट और फिगर को मेंटेन करने के लिए काफी स्ट्रगल करती हैं. न्यूट्रिशनिस्ट ने जल्द ही दुल्हन बनने वाली महिलाओं के लिए कुछ सिंपल डाइट टिप्स शेयर की हैं, जिनकी मदद से आप खूबसूरत दिखने के साथ-साथ हेल्दी भी रहेंगी.

फॉलो करें ये डाइट टिप्स 

1. लगातार और कम मात्रा में खाना खाएं: ऐसा करने से स्ट्रेस की वजह से होने वाले ब्लड शुगर के लेवल को कम करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा, अपने वेट को मैनेज करने के लिए भी यह एक अच्छी स्ट्रेटेजी साबित होगी. अपने फूड रूटीन में फलों और सब्जियों की कम से कम 5 से 8 सर्विंग जरूर शामिल करें.

2. सब्जी का जूस पिएं: पालक, टमाटर, लौकी, धनिया और पुदीना आदि से बनी सब्जियों का रोजाना दो गिलास जूस बनाकर पिएं. ये आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने का काम करेगा और साथ ही साथ शरीर से आने वाली दुर्गंध को भी खत्म करेगा.

3. फूड में प्रोटीन को शामिल करें: अपनी डाइट में 40 से 45 ग्राम प्रोटीन जैसे- अंडे की सफेदी, मछली और डेयरी प्रोडक्ट को शामिल करें. 

4. संतरे का जूस: संतरे का ताजा जूस आपकी स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. ये आपके शरीर को आसानी से पचाने वाले पोषक तत्व भी प्रदान करेगा.

5. रिफाइंड फूड आइटम्स से बचें: मैदे से बनी चीज़ों जैसे- नूडल्स, रुमाली रोटी, नान आदि से दूरी बनाएं. क्योंकि ये आपके शरीर में पानी को बनाए रखते हैं, जिससे आप फूला हुआ महसूस कर सकते हैं.

6. अगर आपको पिंपल्स हैं तो कम फैट वाला खाना खाएं. 

7. हफ्ते में कम से कम दो बार नारियल का पानी पिएं. क्योंकि ये आपकी स्किन और डाइजेशन सिस्टम के लिए अच्छा रहता है. 

8. रोजाना ज्यादा मात्रा में पानी पिएं.

9. अपने खाने में कैल्शियम की मात्रा सही बनाएं रखें. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: जल्दी सड़ जाते हैं केले! कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप? जानिए इन्हें लंबे समय तक ताजा कैसे बनाए रखें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget