एक्सप्लोरर

Home Remedies: ओमिक्रोन, सर्दी और खांसी से बचाती ये चटनी, अपने खाने में जरूर करें शामिल

Honey Ginger Benefits: शहद और अदरक खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. कोरोना से बचने के लिए अपनी इम्यूनिटी को मजबूत होना जरूरी है. रोजाना अदरक-शहद की चटनी खाने से आप हेल्दी रहेंगे.

Immunity In Omicron: स्वस्थ रहने के लिए शरीर का अंदर से मजबूत होना जरूरी है. खासतौर से कोरोना जैसी महामारी में खुद को बीमारियों और संक्रमण से बचाने के लिए आपको अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए. जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उन्हें सबसे ज्यादा संक्रमण का खतरा होता है. कोरोना वायरस का संक्रमण और दूसरी मौसमी बीमारी जैसे वायरल, फ्लू या सर्दी जुकाम भी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को सबसे ज्यादा होता है. ऐसे में आपको अपने खाने-पीने का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. आज हम आपको एक ऐसी चटनी के फायदे और बनाने का तरीका बता रहे हैं जिससे कोरोना, सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या दूर हो जाएगी. आप शहद और अदरक से बनी इस चटनी को रोज खाएं. इसके सेवन से शरीर और इम्यूनिटी मजबूत होगी. 

शहद- अदरक की चटनी से बढ़ाएं इम्यूनिटी- अदरक और शहद के कई फायदे हैं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अदरक और शहद को काफी अच्छा माना जाता है. ऐस में आप अपने खाने में अदरक और शहद की चटनी खा सकते हैं. इससे आपके खाने का स्वाद और इम्यूनिटी दोनों बढ़ेंगी. कोरोना काल में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है. आप इस चटनी को खा सकते हैं इससे पाचनतंत्र सही से काम करेगा और बीमारियां कोसों दूर रहेंगी. 

शहद-अदरक की चटनी बनाने का तरीका- चटनी बनाने के लिए आपको 2 इंच कसा हुआ अदरक लेना है. अब आप इसमें 2 चम्मच नींबू का रस, थोड़ा शहद या गुड़ मिला दें. स्वाद बढ़ाने के लिए चटनी में एक चुटकी नमक और एक चुटकी काली मिर्च मिला दें. आप इस चटनी को बनाकर तुरंत खा सकते हैं. इसे आप एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में स्टोर भी कर सकते हैं.

शहद-अदरक की चटनी को कैसे खाएं?- आप चाहें तो इस चटनी को खाने के साथ भी खा सकते हैं या फिर डेली एक चम्मच चटनी को थोड़े से पानी में मिलाकर पी लें. आप इसे एक दिन में 3-4 बार खा सकते हैं. इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. अगर आपको चटनी अच्छी नहीं लगती तो आप अदरक-नींबू की चाय भी पी सकते हैं. ये भी आपको उतना ही फायदा पहुंचाएगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Benefits of walking: पैदल चलने से न कतराएं , कोरोना से लेकर कई बीमारियों का है यह इलाज

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget