एक्सप्लोरर

Face Mapping: 3,000 साल पुरानी पद्धति से करें चेहरे का इलाज, मुंहासों से मिलेगा झटपट निजात

फेस मैपिंग करीब 3 हजार साल पुरानी त्वचा इलाक की पद्धति है. चेहरे पर एक्ने की समस्या दूर करने के लिए ये प्रक्रिया काफी कारगर मानी जाती है.वैज्ञानिक तौर पर भी फेस मैपिंग सेहतका हाल-चाल बताते हैं.

Acne Reason : मुंहासों से तंग आ चुके हैं और छुटकारा पाना चाहते हैं तो फेस मैपिंग की मदद ले सकते हैं. इससे कुछ ही दिनों में चेहरे से दाने गायब हो सकते हैं. दरअसल, मुंहासे निकलने पर हम सभी हर तरह से समाधान करने की कोशिश करते हैं लेकिन उसका सही कारण न पता होने से समस्या जल्दी खत्म नहीं होती है. कई बार हम त्वचा की गहराईयों तक नहीं पहुंच पाते हैं और इन दानों का सही इलाज नहीं हो पाता है. इसमें फेशियल मैपिंग काफी मददगार हो सकती है. जानिए इसके बारें में...

फेस मैपिंग क्या है
चेहरे पर मुंहासों के घावों के पैटर्न की पहचान फेशियल मैपिंग या फेस मैपिंग (Face Mapping) से की जाती है. एक एक ऐसा तरीका है, जिसमें अंदरुनी कारणों का पता कर सही इलाज चुनने में मदद मिलती है. फेस मैपिंग करीब 3 हजार साल पुरानी त्वचा इलाक की पद्धति है. चेहरे पर एक्ने (Acne) की समस्या दूर करने के लिए ये प्रक्रिया काफी कारगर मानी जाती है.

वैज्ञानिक तौर पर भी फेस मैपिंग सेहतका हाल-चाल बताते हैं. फेस मैपिंग से चेहरे पर लालिमा, फूड एलर्जी की वजह से चकत्ते, लाइंस, सूजन और झुर्रियों का इलाज किया जा सकता है. इस प्रक्रिया में चेहरे को कम से कम 10 भागों में बांटा गया है.

एक्ने क्यों होता है
एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब चेहरे को सही तरह साफ नहीं किया जाता है तो दाने निकलने लगते हैं. इसकी वजह से स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं. कई बार दूसरी समस्याओं की वजह से भी पिंपल्स निकल आते हैं. शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी कोई प्रॉब्लम होने पर चेहरे पर दाने आ जाते हैं. स्किन एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्किन में होने वाली एलर्जी, रेडनेस, एक्ने, दाने या कोई भी प्रॉब्लम कई तरह की बातों पर निर्भर करता है. जैसे एलर्जी, गलत खानपान, तनाव, हार्मोन का असंतुलन, उम्र और जेनेटिक. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फेशियल मैपिंग से स्किन पर अलग-अलग हिस्सों पर निकलने वाले दानों के मुख्य वजहों का पता लगाया जा सकता है.

चेहरे के अलग-अलग भाग पर दाने निकलने के कारण

1. 2019 में एक स्टडी के मुताबिक, लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से चेहरे पर कई समस्याएं हो सकती हैं. 
2. पाचन सही न होने से चेहरे पर दाने निकल सकते हैं.
3. हेयरलाइन पर दाने निकलने का मतलब है कि आप तनाव में हैं, जिससे टेस्टोस्टेरोन जैसे एंड्रोजेनिक हार्मोन बढ़ रहे हैं और हार्मोन असंतुलित हो रहे हैं.
4. गालों पर दाने निकलने का मतलब है कि सांस की कोई परेशानी है. मतलब रेस्पिरेटरी सिस्टम सही तरह काम नहीं कर रहा है. ऐसे में रोजाना ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें.
5. भौंह, नाक और ठुड्डी पर दाने निकलने का मतलब है कि आपको एलर्जी हो गई है. त्वचा संबंधी कोई समस्या या पचान की दिक्कतें भी इसका कारण हो सकती है. ऐसे मं खानपान में बदलाव करें.
6. नाक पर दाने निकलने का मतलब है कि लिवर और किडनी सही तरह काम नहीं कर रहे हैं. ये दाने ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स जैसे गैर-सूजन वाले घाव की तरह नजर आ सकेत हैं, जो दिल की किसी बीमारी या हाई ब्लड प्रेशर की ओर इशार कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

ये भी पढ़ें: केला खरीदते वक्त कहीं आप भी तो नहीं करते हैं यह गलती? जानिए कैसे एक छोटी सी लापरवाही बन सकती है आपकी दुश्मन

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arthritis In Children: क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
क्या बच्चों को भी हो सकता है गठिया? जानें 5 बड़े लक्षण
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
ब्रेस्ट कैंसर से लड़ सकता है मधुमक्खी का जहर? वैज्ञानिकों को मिली उम्मीद
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
चिकनपॉक्स के दाग चेहरे से कैसे हटाएं? इन घरेलू उपायों का करें इस्तेमाल
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट
पानी पीते ही बार-बार आती है पेशाब? डॉक्टर की सलाह पर कराएं ये टेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget