एक्सप्लोरर

वजन कम करना है सेब का सिरका करेगा मदद

वजन कम करने के लिए बॉडी का डिटॉक्स होना बहुत जरूरी है. जानें, कैसे एप्पल विनेगर साइडर करता है वजन कम करने में मदद.

नई दिल्लीः शरीर के सभी विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने के लिए डिटॉक्स के रूप में एप्पल विनेगर साइडर सबसे बेहतर हो सकता है. कुछ मसालों के साथ सेब के सिरके का मिश्रण ना सिर्फ बॉडी को डिटॉक्स करता है बल्कि लोगों का वजन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

डिटॉक्स वजन कम करने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने, रक्त शर्करा को नियंत्रित करने, रक्तचाप को कम करने, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने, कब्ज से राहत देने और शरीर के पीएच को रेगुलेट करने में मदद कर रहा है.

एप्पल विनेगर साइडर डिटॉक्‍स क्या है - डिटॉक्सीफिकेशन के लिए एप्पल साइडर विनेगर का उपयोग हजारों सालों से होता है. इसे मेडिकल में भी बहुत खास माना जाता है. डिटॉक्स के लिए आपको अनफ़िल्टर्ड एप्पल साइडर का उपयोग करने की आवश्यकता होती है, जिसमें विटामिन, खनिज और एंजाइम के लिए अच्छे बैक्टीरिया होते हैं.

कैसे करें एप्पल विनेगर साइडर डिटॉक्‍स का इस्तेमाल - अनफ़िल्टर्ड एप्पल साइडर सिरके के 1 - 2 बड़े चम्मच लें, 250 मिलीलीटर पानी और 1- 2 बड़े चम्मच शहद के लें. कुछ लोग इस मिश्रण में नींबू या काली मिर्च डालना पसंद करते हैं. लाभ प्राप्त करने के लिए एक सप्ताह या महीने तक एक निर्धारित अवधि के लिए नियमित रूप से इसका सेवन करें. कई लोग दिन में तीन बार इसका सेवन करना पसंद करते हैं.

वजन घटाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर - 2009 में किए गए एक जापानी रिसर्च में 155 लोगों का रिसर्च की गई थी जिसमें पाया गया था कि सिरके का सेवन करने से महीने के अंत तक आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं. एप्पल साइडर क्लींज़ को सैटेटिंग कहा जाता है, जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है. सिरका की अम्लता कम पीएच और धीमी पाचन क्रिया को सक्रिय कर सकती है. धीमा पाचन का मतलब है आपको पेट भरा हुआ महसूस होता है और देर तक भूख नहीं लगती.

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
बड़े काम के हैं पान के डंठल, घरेलू नुस्खों में ऐसे करें इस्तेमाल
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 
सोते-सोते सुन्न हो जाता है हाथ, हो सकती है गंभीर वजह 

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget