एक्सप्लोरर

Health Tips: अगर नाखूनों में आ रहे हैं ये बदलाव तो समझिए आपके शरीर में कुछ गड़बड़ है

नाखूनों के रंग, बनावट और आकार में बदलाव शरीर में गड़बड़ी की पहचान होती है.नाखूनों में लक्षण जाहिर होने पर आप समस्या को समझ कर सही निदान कर सकते हैं.

नाखून आपके स्वास्थ्य का पता देता है. अगर आपके नाखूनों में सामान्य से अलग कुछ दिख रहा है तो ध्यान देना जरूरी है. विशेषज्ञों के मुताबिक आसानी से नाखूनों का टूट जाना और पतला होना कोई आम बात नहीं है. उनके मुताबिक स्वास्थ्य को जांचने के लिए नाखून शरीर का अहम हिस्सा है. नाखून कैरटिन नामक पोषक तत्व से बना होता है. शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से कैरटिन की सतह भी प्रभावित होती है. अगर आपके नाखूनों का रंग बदल रहा है, बनावट में परिवर्तन हो रहा है, बढ़ने की गति असामान्य है तो इसका मतलब है आपके शरीर में कुछ गड़बड़ी है.

थायराइड ग्लैंड

अगर आपके नाखुू आसानी से टूट रहे हैं या पतले हैं तो ये इस बात का संकेत है कि शरीर में मौजूद थायराइड ग्लैंड बेहतर तरीके से काम नहीं कर रहे हैं. थायराइड के बिगड़ने का मतलब है शरीर में किसी भी हार्मोन का सही वक्त पर उचित मात्रा में स्राव नहीं हो रहा है. अगर नाखून मोटे हैं मगर आसानी से खुद उखड़ रहे हैं या खुरदुरे हो रहे हैं तो इसका मतलब है शरीर में हार्मोन का ज्यादा मात्रा में स्राव होना. या फिर आपको विटामिन ए, विटामिन सी और बायोटिन की कमी है.

चम्बल

सोरायसिस को चम्बल या अपरस रोग भी कहा जाता है. चम्बल त्वचा संबंधी बीमारी है. जिसमें शरीर की कोशिकाएं 10 गुना तक बढ़ जाती हैं. ये बीमारी नाखूनों में भी हो सकती है. इसकी वजह रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना होता है. ऐसी स्थिति में नाखून मोटे, खुरदुरे और सफेद पड़ने लगते हैं और फिर दर्द भी बहुत होता है.

जिगर

अल्कोहल का इस्तेमाल करनेवाले लोगों में जिगर की बीमारियों बढ़ जाती हैं. जिसमें सबसे पहले उनके जिगर का असंतुलित तरीके से बढ़ जाना शामिल होता है. ऐसी स्थिति में नाखूनों पर हल्के गुलाबी निशान बनने लगते हैं. इससे जिगर की खराबी का पता चलता है. अगर आप अल्कोहल का सेवन नहीं करते हैं और फिर भी ये लक्षण जाहिर हो रहा है तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

डायबिटीज

डायबिटीज का लक्षण नाखूनों से जाहिर हो जाता है. इसके लिए मेडिकल टेस्ट करवाने से पहले नाखूनों से उसकी पहचान की जा सकती है. अगर आपके नाखूनों का रंग पीला पड़ गया है तो ये ब्लड शुगर की निशानी है. जबकि नाखूनों के करीब की त्वचा अगर लाल है तो ये डायबिटीज के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं.

Health Tips: रेड मीट के सेवन से ये हैं फायदे, शोध में बताया गया कितना ग्राम रोजाना खाना है जरूरी

डेली पिएंगे ये चाय तो मोटापे से मिलेगा छुटकारा, घर पर ऐसे करें तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
Reasons Behind Depression: पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
पेट की खराबी कैसे देती है डिप्रेशन और एंग्जायटी को जन्म? जानें आंतों को साफ रखने का नुस्खा
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
Checking Phone After Waking Up: सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget