एक्सप्लोरर

आपको होती है हाथ कांपने की समस्या? इन 5 एक्सरसाइज से होगी दूर

बहुत बार ऐसा देखा गया है कि लोगों को हाथ कांपने की समस्या की वजह से बहुत परेशानी उठानी पड़ती है लेकिन अब आप इन एक्सरसाइजों से इस दिक्कत को दूर कर सकते हैं

बढ़ती उम्र के साथ अक्सर यह देखा जाता है कि लोगों के हाथ कांपने लगते हैं लेकिन आज के समय में हाथ कांपने की समस्या किसी उम्र में भी हो सकती है. हाथ कांपने की समस्या पार्किंसन रोग में भी हो सकती है. कम उम्र में हाथ कांपने की समस्या को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर आपको अचानक हाथ कांपने की समस्या का अनुभव होता है तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करना चाहिए. लेकिन अगर यह बढ़ती उम्र की वजह से हो रहा है तो ऐसी कुछ एक्सरसाइज हैं जिनको करके आप अपनी इस समस्या को खत्म कर सकते हैं.

माइंडफुलनेल मेडिटेशन- माइंडफुलनेस मेडिटेशन इस समस्या में बहुत फायदेमंद मानी जाती है. इस तरह के मेडिटेशन में सांसों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है. इस मेडिटेशन में जैसे ही आप सांस लेते हैं, उसके बाद आपको अपनी सांसों पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करना होता है. इस दौरान आपके दिमाग में तरह-तरह के विचार नहीं आएंगे आपके तन-मन और आत्मा का पूरी तरह से सांसों पर ही फोकस रहेगा. इस मेडिटेशन का अभ्यास करने से आपके तनाव, चिंता को कम करने और डिप्रेशन में फायदा मिलता है जिसकी वजह से हाथ कांपने की समस्या में भी फायदा होता है.

कलाई एक्सटेंशन- कलाई एक्सटेंशन एक्सरसाइज करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. यह एक्सरसाइज आपकी बांह के अंदरूनी हिस्से की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने के लिए है. यह एक बहुत आसान व्यायाम है, आप इसे तब कर सकते हैं जब आपको लगे कि आपकी कलाई लंबे समय से एक ही स्थिति में है. इसे करने के लिए अपने एक हाथ को अपने शरीर के सामने सीधे अपने कंधे के स्तर पर पकड़ें. अपने हाथ को फर्श के समानांतर रखें. अब अपनी कलाई को धीरे-धीरे पीछे की तरफ मोड़ें. इस दौरान झटका देने से बचें. इस स्थिति में आप 10-15 सेकेंड तक रुकें. फिर हाथों को आराम दें. इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने से आपको हाथ कांपने की समस्या में फायदा मिलेगा.

डंबल एक्सरसाइज- डंबल एक्सरसाइज का अभ्यास करने के लिए कंधों को सीधे आपकी कलाई के ऊपर, पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से अलग बढ़ाएं. इसके बाद आप एक हाथ से डंबल को अपनी छाती की तरफ उठाएं और अपनी कोहनी को अपने धड़ के पास रखें और फिर डंबल सहित हाथ को नीचे ले आएं और फिर एक पुशअप करें. ध्यान रहे कि इस स्थिति में आपको बिल्कुल सीधी स्थिति में रहना होगा ऐसा ही आप दूसरे हाथ से करें.

हैंडग्रिप एक्सरसाइज- हैंड ग्रिप एक्सरसाइज का अभ्यास हाथ कांपने की समस्या में बहुत उपयोगी होता है. ग्रिप स्ट्रेंथ में सुधार करने से आपको इस समस्या में बहुत फायदा मिलता है. इसके लिए आप हैंड ग्रिप की सहायता से एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं. सबसे पहले एक हैंड ग्रिप लेकर अपने हाथ में पकड़ें और इसे दो से तीन सेकेंड तक प्रेशर के साथ दबाएं और यही प्रक्रिया कुछ देर तक करते रहें.

बॉल प्रेस एक्सरसाइज- बॉल प्रेस एक्सरसाइज का नियमित अभ्यास करने से आपके हाथ मजबूत होंगे और हाथ कांपने की समस्या में फायदा मिलेगा. इसके लिए सबसे पहले आप एक बॉल ले लीजिये और बैठकर इसे हाथ की उंगलियों से कुछ देर तक प्रेस करते रहें.

ये भी पढ़ें-हो जाएं सावधान, गर्मियों में बढ़ता है इन बिमारियों का खतरा

हो जाएं सावधान, गर्मियों में बढ़ता है इन बिमारियों का खतरा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget