एक्सप्लोरर

एक्सपेरीमेंट के तहत डेंगू के मच्छरों में किया गया हेरफेर, बुखार के मामलों में 77 फीसदी कमी का दावा

वैज्ञानिकों ने इंडोनेशिया के एक शहर में 26 स्कवॉयर किलोमीटर के दायरे में परीक्षण किया. परीक्षण को अब आगे विस्तार दिया जा रहा है. डेंगू की रोकथाम में वल्बाचिया तरीके का इस्तेमाल किया गया.

वैज्ञानिकों का कहना है कि एक 'परिवर्तनकारी' परीक्षण के तहत डेंगू बुखार के मामलों में 77 फीसद कमी देखने को मिली है. उन्होंने डेंगू फैलानेवाले मच्छरों में हेरफेर कर सफलता मिलने का दावा किया है. परीक्षण में 'चमत्कारी' बैक्टीरिया से संक्रमित मच्छरों का इस्तेमाल किया गया जो कीटाणु के डेंगू फैलाने की क्षमता को कम करते हैं. इंडोनेशिया के योग्याकार्ता शहर में परीक्षण शुरू कर वायरस को खत्म करने की उम्मीद में अन्य जगहों पर विस्तार किया जा रहा है.

डेंगू बुखार के मामलों में कमी का सफल परीक्षण

वर्ल्ड मॉस्किटो प्रोग्राम की टीम के मुताबिक, ये तरीका दुनिया भर में फैले वायरस का समाधान हो सकता है. 50 साल पहले बहुत कम लोगों ने डेंगू के बारे में सुना था, लेकिन अब उसे आम तौर पर हड्डी तोड़ बुखार के रूप में जाना जा रहा है क्योंकि ये मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द की वजह बनता है. 1970 में, मात्र 9 देशों ने डेंगू के गंभीर प्रकोप का सामना किया था. फिलहाल, डेंगू बुखार के मामलों में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी देखी जा रही है. एक आंकड़े के मुताबिक डेंगू महामारी के कारण दुनिया भर में एक साल के दौरान 40 करोड़ संक्रमण का मामला पहुंचता है. परीक्षण में वल्बाचिया बैक्टीरिया से संक्रमित मच्छरों को इस्तेमाल किया गया था.

बैक्टीरिया से संक्रमित मच्छर का किया गया इस्तेमाल 

शोधकर्ताओं में से एक डॉक्टर केट एंड्रेज ने उनको 'स्वाभाविक रूप से चमत्कारी' बताया है. वल्बाचिया बैक्टीरिया मच्छर को नुकसान नहीं पहुंचाता है, बल्कि ये उसके शरीर के उन हिस्सों में जाता है जहां डेंगू वायरस को घुसने की जरूरत होती है. ये बैक्टीरिया डेंगू वायरस के वायरस की नकल बनाना मुश्किल बना देता है, इसलिए मच्छर के दोबारा काटने पर संक्रमण होने की कम संभावना होती है.

परीक्षण में वल्बाचिया बैक्टीरिया से संक्रमित 50 लाख मच्छर के अंडों का इस्तेमाल किया गया. अंडों को हर दो सप्ताह पर शहर में पानी के बाल्टी में रख दिया जाता और मच्छरों की संक्रमित आबादी के बनने की प्रक्रिया में नौ महीने लगे. योग्याकार्ता को 24 जोन में बांट कर मच्छरों को उनमें से सिर्फ आधे में छोड़ा गया. न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसीन में प्रकाशित रिसर्च से पता चला कि डेंगू के मरीजों में 77 फीसद की कमी हुई और कीटाणुओं के छोड़ने पर संक्रमित होकर अस्पतालों तक पहुंचने की जरूरत 86 फीसद घट गई. 

वर्ल्ड मॉस्किटो प्रोग्राम का कहना है कि तीन साल तक चले परीक्षण से डेंगू की रोकथाम में वल्बाचिया तरीके के असर का सबूत मिलता है. उसके मुताबिक, दुनिया के 141 देश डेंगू बुखार से प्रभावित होते हैं और दुनिया की 40 फीसद आबादी को संक्रमित होने का खतरा है. 

अवसाद रोधी दवाओं के क्या हैं साइड-इफेक्ट्स? इस्तेमाल करने से पहले जानना है जरूरी

कई समस्याओं का हल है अनार का छिलका, इस तरह हासिल कर सकते हैं फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fridge Food Storage: क्या आप भी फ्रिज में कहीं भी रख देते हैं खाना? आज ही बदलें ये 1 आदत
क्या आप भी फ्रिज में कहीं भी रख देते हैं खाना? आज ही बदलें ये 1 आदत
फ्राइड राइस के चावल चिपक रहे हैं? इन्हें ऐसे करें ठीक
फ्राइड राइस के चावल चिपक रहे हैं? इन्हें ऐसे करें ठीक
Room Cleaning Tips: क्या कमरा साफ करने में आता है आलस? 5 मिनट में ऐसे चमकाएं
क्या कमरा साफ करने में आता है आलस? 5 मिनट में ऐसे चमकाएं
दिल्ली की हवा में घुला नया जहर, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
दिल्ली की हवा में घुला नया जहर, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को आंख दिखा रहा बांग्लादेश, अब रख दी बड़ी शर्त, बोला- 'रिश्ते सुधारने हैं तो...'
भारत को आंख दिखा रहा बांग्लादेश, अब रख दी बड़ी शर्त, बोला- 'रिश्ते सुधारने हैं तो...'
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
Gen Z से बोले मोहन भागवत, '...क्योंकि युवा धर्म की बात नहीं करते'
Gen Z से बोले मोहन भागवत, '...क्योंकि युवा धर्म की बात नहीं करते'
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इरुमुडी' OTT पर 5 भाषाओं में हुई रिलीज, जानें- कहां देखें
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर 'इरुमुडी' हुई ओटीटी पर रिलीज, जानें- कहां देखें
वैभव के फ्यूचर पर कोच गंभीर का चौंकाने वाला बयान; जानें क्या कहा
वैभव के फ्यूचर पर कोच गंभीर का चौंकाने वाला बयान; जानें क्या कहा
भारत के बाद अमेरिका जाएंगे शी जिनपिंग, ट्रंप से क्या कम करवा लेंगे टैरिफ?
भारत के बाद अमेरिका जाएंगे शी जिनपिंग, ट्रंप से क्या कम करवा लेंगे टैरिफ?
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
चोरी ऊपर से सीना जोरी...रेलवे की चादर चुराते पकड़ी गई दीदी, दिखाने लगीं रौबी
चोरी ऊपर से सीना जोरी...रेलवे की चादर चुराते पकड़ी गई दीदी, दिखाने लगीं रौबी
Embed widget