एक्सप्लोरर

Hanuman Phal: कई पोषक तत्वों का खजाना है 'हनुमान फल', कैंसर से लड़ने में भी मददगार, इसके और भी कई फायदे, जानें

Hanuman Phal Benefits: हनुमान फल का टेस्ट अनानास और स्ट्रॉबेरी जैसा लगता है. इसे खाने के बाद ऐसा महसूस होता है कि हम स्ट्रॉबेरी और अनानास इन दोनों ही फलों को एक साथ खा रहे हैं.

Hanuman Phal Health Benefits: दुनिया भर में फलों के ऐसी-ऐसी किस्में पाई जाती हैं, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा. सेब, अमरूद, केल, अनार आदि के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन क्या आपने कभी हनुमान फल के बारे में सुना है? अगर नहीं सुना तो आज हम आपको इस फल के गुणों के बारे में बताएंगे, ताकि आप इसे अपने रूटीन में शामिल कर सकें. हनुमान फल को लक्ष्मण फल भी कहा जाता है. इस फल को अंग्रेजी में सॉरसॉप या ग्रेविओला कहते हैं, जो एक उष्णकटिबंधीय सदाबहार पेड़ का फल है. हनुमान फल ज्यादातर मेक्सिको और साउथ अमेरिका जैसे देशों में पाया जाता है. इस फल का साइंटिफिक नाम अन्नोना मुरीकाटा है.

हनुमान फल का टेस्ट अनानास और स्ट्रॉबेरी जैसा लगता है. इसे खाने के बाद ऐसा महसूस होता है कि हम स्ट्रॉबेरी और अनानास इन दोनों ही फलों को एक साथ खा रहे हैं. टेस्टी होने के साथ-साथ हनुमान फल में स्वास्थ्य को फायदे पहुंचाने वाले कई गुण शामिल हैं. इसमें कई जरूरी पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं. 

हनुमान फल में कई पोषक तत्व

एक रिसर्च के मुताबिक, हनुमान फल के पौधे में 212 फाइटोकेमिकल्स होते हैं. इनमें मेगास्टिगमैन्स, अल्कलॉइड्स, फेनोलिक्स, फ्लेवोनोल ट्राइग्लिसराइड्स, साइक्लोपेप्टाइड्स और जरूरी ऑयल शामिल हैं. 100 ग्राम हनुमान फल में 81.16 ग्राम पानी होता है, जबकि 276 KJ एनर्जी होती है. इसमें 3.3 ग्राम डाइटरी फाइबर, एक ग्राम प्रोटीन, 0.6 मिलीग्राम आयरन, 14 मिलीग्राम कैल्शियम,  278 मिलीग्राम पोटैशियम, 21 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 0.1 मिलीग्राम जिंक, 27 मिलीग्राम फॉस्फोरस, 14 एमसीजी फोलेट और 20.6 मिलीग्राम विटामिन सी होता है. इसके अलावा, ये फल एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-आर्थ्रिटिक, एंटीकैंसर, एंटीकॉन्वल्सेंट, एंटीमाइक्रोबियल, हेपेटोप्रोटेक्टिव और एंटीडायबिटिक मैकेनिज्म के लिए फायदेमंद है. 

हनुमान फल के फायदे

1. कैंसर के मरीजों के लिए फायदेमंद: कई लोग इस फल को नेचुरल कीमोथैरेपी मानते हैं. ऐसा माना जाता है कि हनुमान फल और इसकी पत्तियों के सेवन से लगभग 12 टाइप के कैंसर सेल्स को मात दी जा सकती है. इसमें क्विनोलोन, एसिटोजिनिन और अल्कलॉइड जैसे एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं, जो कैंसर को रोकने और ट्यूमर के साइज को घटाने में मदद करते हैं. माना यह भी जाता है कि ये फल ब्रेस्ट कैंसर, फेफड़ों के कैंसर और पेनक्रिएटिक कैंसर से भी बचा सकता है.

2. UTI को रोकने में मददगार: UTI या यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन आज महिलाओं की सबसे कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम्स में से एक है. हनुमान फल खाने से इस परेशानी से लड़ने में काफी हेल्प मिल सकती है. ये फल विटामिन C से भरपूर होता है. यही वजह है कि ये यूरिन में एसिडिक लेवल को बनाए रखने में मदद करता है. 

3. डाइजेशन के लिए अच्छा: विटामिन C से भरपूर हनुमान फल डाइजेशन सिस्टम के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसका रोजाना सेवन करने से डाइजेशन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होती हैं. अगर आप पाचन से जुड़ी दिक्कतों से परेशान हैं तो इस फल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

4. वॉटर रिटेंशन रोकता है: कई महिलाएं वॉटर रिटेंशन की वजह से पीरियड्स के दौरान काफी फूला हुआ महसूस करती हैं. हालांकि हनुमान फल खाने से उनकी ये समस्या दूर हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि हनुमान फल में पोटेशियम की मात्रा अच्छी होती है, जो वाटर रिटेंशन को रोकने में मदद करती है.

इस फल का कैसे करें सेवन?

हनुमान फल का सेवन करने के लिए इसे बीच से काट लें और खोल लें. इसके बाद इसका गूदा निकालें और कच्चा ही खा लें. इस फल को खाने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ देखने को मिल सकते हैं. 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: आंख, नाक, कान, ब्रेस्ट, होंठ...सर्जरी से शरीर में क्या-क्या चेंज करा लेते हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Healthy Protein Breakfast: घर पर ये दो चीजें मिलाकर बनाएं दुनिया का सबसे स्वादिष्ट चीला, यहां देखें रेसिपी
घर पर ये दो चीजें मिलाकर बनाएं दुनिया का सबसे स्वादिष्ट चीला, यहां देखें रेसिपी
Italian Pizza Recipe: घर पर कैसे बनाएं इटेलियन पिज्जा? बच्चों से लेकर बड़े तक चाटते रहेंगे उंगलियां
घर पर कैसे बनाएं इटेलियन पिज्जा? बच्चों से लेकर बड़े तक चाटते रहेंगे उंगलियां
 Makhana Kheer Recipe: मखाने की खीर में डाल दें बस यह चीज, दोगुना हो जाएगा स्वाद
मखाने की खीर में डाल दें बस यह चीज, दोगुना हो जाएगा स्वाद
Delhi Street Food: मानसून में ट्राई करें दिल्ली के ये 5 स्ट्रीट फूड, स्वाद-सेहत दोनों में भरपूर
मानसून में ट्राई करें दिल्ली के ये 5 स्ट्रीट फूड, स्वाद-सेहत दोनों में भरपूर

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget