एक्सप्लोरर

Egg Yolk: क्या गर्मियों में नहीं खाना चाहिए अंडे का पीला भाग? जानिए

Egg Yolk Nutrition Facts: ऐसा माना जाता है कि अंडे के पीले भाग का सेवन नुकसानदेह हो सकता है और अगर आप रेगुलर अंडे का पीला भाग खा रहे हैं, खास कर गर्मियों में तो ये फायदा नहीं पहुंचाएगा.

Egg Yolk: आमतौर पर अंडे का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसमें विटामिन डी, विटामिन बी, जिंग और कैल्शियम की मात्रा होती है. न्यूट्रिशनल वैल्यू के साथ अंडे का सेवन स्किन और बालों के लिए भी अच्छा है. इसमें सल्फर और अमीनो एसिड होते हैं जिसका आपको फायदा मिलता है. ये हेल्दी ग्रोथ में मदद करते हैं.

हालांकि इतने सारे फायदों के बाद भी ऐसी गलत धारणा है कि अंडे के पीले भाग का सेवन नुकसानदेह हो सकता है और अगर आप रेगुलर अंडे का पीला भाग खा रहे हैं, खास करके गर्मियों में तो ये फायदा नहीं पहुंचाएगा.

ऐसा माना जाता है कि इससे अपच और हार्टबर्न की समस्या हो सकती है. वहीं ये भ्रम भी है कि अंडे खाने से हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए जानिए कि गर्मियों में आपको अंडे के पीले भाग का सेवन करना चाहिए या नहीं?

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

रिसर्चर और डायटिशियन कहते हैं कि लगातार इस पर स्पष्ट किया गया है कि गर्मियों में अंडे का सेवन सेफ है और इससे नुकसान नहीं होता. लेकिन ये ध्यान रखें कि इसे मॉडरेशन में खाएं. बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं.

हालांकि ये भी एक फैक्ट है कि अंडे का सेवन बॉडी हीट को बढ़ा सकता है, लेकिन सीमित मात्रा में इसे खाना अनहेल्दी नहीं होगा. इससे आपको इस सुपरफूड के सभी फायदे मिलेंगे. एक स्टडी के मुताबिक, डायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों में अंडे के सेवन से कोरनरी हार्ट डिजीज का खतरा नहीं बढ़ता. लेकिन इसे सीमित मात्रा में खाएं.

क्या अंडे का पीला भाग खाना सेफ है?

अंडे के पीले भाग में 90 प्रतिशत तक कैल्शियम और आयरन होता है. वहीं अंडे के सफेद भाग में एग प्रोटीन की आधी मात्रा होती है. कई बार कहा जाता है कि अंडे के पीले भाग से ज्यादा पोषण सफेद भाग में होता है. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अंडे का पीला भाग ज्यादा हेल्दी है. इसमें फैट और गुड कोलेस्ट्रॉल की अच्छी मात्रा होती है. अंडे के पीले भाग में घुलनशील विटामिन्स, मिनरल्स और दूसरे न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं.

कई बार ऐसा कहा जाता है कि अंडे का पीला भाग खाना अनहेल्दी हो सकता है. खास तौर से हार्ट के लिए, क्योंकि ये डायटरी कोलेस्ट्रॉल का सोर्स होता है. हालांकि यहां ये भी ध्यान रखना चाहिए कि डायटरी कोलेस्ट्रॉल का मतलब ब्लड में हाई कोलेस्ट्रॉल का होना नहीं है. इसके अलावा अंडे में आयरन, फोलेट और विटामिन्स की मात्रा होती है. 

ऐसा कोई प्रमाणित साइंटिफिक डेटा नहीं मिलता जो ये दिखाए कि गर्मियों में अंडे का सेवन सेहत के लिए किसी भी तरह से नुकसानदेह होगा. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हेल्दी डायटरी पैटर्न को फॉलो करना आपके लिए फायदेमंद होगा, इसलिए सिर्फ कुछ खास चीजों के पोषक तत्वों पर निर्भर न रहें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: ब्रेकफास्ट में बनाएं मिक्स वेज सूजी चीला, जानिए ये आसान रेसिपी

Gobhi Pakora Recipe: बरसात में चाय के साथ परोसे गर्मागर्म क्रिस्पी गोभी के पकोड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget