एक्सप्लोरर

Peas Peal Recipe: मटर से भी टेस्टी लगते हैं मटर के छिलके, जानिए इनसे कौन-कौन सी डिश बन सकती है?

Cooking Tips: मटर को छीलने के बाद उसके छिलके फेंकने से पहले उसके गुणों के बारे में जान लें. ये छिलके न सिर्फ मटर से ज्यादा पोषक हैं बल्कि इनसे टेस्टी डिशेज भी तैयार की जा सकती है.

Peas Peel Recipe Idea: सर्दियों का पावरहाउस कहलाने वाले मटर के छिलके भी न्यूट्रिएंट्स के पावरहाउस से कम नहीं है. मटर में पोषण का जितना खजाना छिपा है उतना ही मटर के छिलकों में भी छुपा है. जिन्हें मटर के दाने निकालने के बाद सिर्फ कचरा समझ कर फेंक दिया जाता है. मटर जैसे ही सारे गुणों वाले ये छिलके एक ग्रीन और फाइबर्स से भरपूर डाइट भी है जिससे कई टेस्टी डिशेज तैयार की जा सकती हैं. इसलिए अगली बार जब मटर छिलें तब उसके छिलकों को फेंकने से पहले इन रेसिपीज को ध्यान से पढ़ लें.
 
मटर की छिलकों की मिक्स सब्जी
सामग्री
मटर के छिलके
आलू
प्याज
टमाटर
अदरक, लहसुन का पेस्ट
मसाले
नमक
जीरा
 तेल
 
 विधि
मटर को छिलकर उसके छिलके पानी में भिगो कर रख दें. कुछ देर छिलकों को भीगा रहने दें. तब तक आलुओं को छील कर काट लें. 
अब एक पैन को गर्म होने रखें. इसमें तेल डालें. तेल के गर्म होती ही उसमें जीरा डालें. उसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी प्याज डाल दें. जब ये सब हल्का सुनहरा होने लगे तब हल्दी और नमक डाल कर मिक्स करें.
अब पैन में आलू डालें और ढक कर आलुओं को पकने दें. तब तक आप मटर के छिलकों को काट लें. मटर के छिलकों  को काटने से पहले उन्हें हाथ से हल्का सा मसलें. ऐसा करने से छिलकों के ऊपर की सख्त लेकिन पतली परत निकल जाएगी. इसके बाद मुलायम छिलका बचेगा. इन छिलकों को बारीक काट लें. 
आलुओं के पकने के बाद उसमें टमाटर, मटर के छिलके डालकर सब्जी को चलाएं और फिर थोड़ी देर पकने दें. आखिर में सभी मसाले डालें और गर्मागर्म  सब्जी खाएं.
 
मटर के  छिलकों की चटनी
मटर के छिलकों की चटनी भी स्वाद और पोषण से लबरेज होती है. इसे बनाने के लिए आपको चाहिए
धनिया पत्ती
मटर के छिलके
प्याज
अदरक और लहसुन
हरी मिर्च
नींबू
चाट मसाला नमक
 
विधि
चटनी बनाने के लिए भी मटर के छिलकों को भिगो कर रखें. उसके बाद उन्हें हल्के हाथ से मसलकर ऊपर की परत निकाल दें.
एक पैन में नमक और पानी डालकर उसमें छिलके डालें और उबलने दें.
छिलके उबल जाएं तो पानी निथार दें. उन्हें ठंडा कर मिक्सर में डालें. सारी सामग्री एक साथ मिलाकर ब्लेंड कर लें.
वैसे तो ऐसी चटनी ही स्वादिष्ट लगती है. आप चाहें तो हल्के तेल में जीरे डालकर इस चटनी को थोड़ा भून भी  सकते हैं. इससे चटनी का फ्लेवर और भी ज्यादा शानदार हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget