एक्सप्लोरर

डोसे को दें हेल्दी ट्विस्ट, ऐसे बनाएं मिक्स दाल डोसा

डोसा एक ऐसी डिश है, जिसे सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर के खाने तक आराम से खाया जा सकता है. आइये आज आपको इसे एक नए ट्विस्ट के साथ बनाना सिखाते हैं.

अगर आप डोसे के शौकीन हैं तो आज जिस रेसिपी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वह आपकी फेवरेट बन जाने वाली है. इस डिश का नाम है मिक्स दाल डोसा, जो पांच तरह की अलग-अलग दालों से तैयार की जाती है. इसमें तूर दाल, पीली मूंग दाल, उड़द दाल, चना दाल और छिलके वाली मूंग दाल के गुण शामिल हैं. इस डिश की एक और अच्छी बात है कि इसके बैटर को फर्मेंट होने के लिए इंतजार करने की भी जरूरत नहीं है. बस दालों को भिगोने के बाद इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें. इससे पतले और कुरकुरे डोसे बनेंगे जो इतने स्वादिष्ट होंगे कि आपका पेट तो भर जाएगा, लेकिन मन नहीं भरेगा. इसे क्लासिक नारियल की चटनी, सांभर या पुदीने की चटनी और यहां तक कि भुने हुए टमाटर की चटनी के साथ खाया जा सकता है. आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.

मिक्स दाल डोसा बनाने के लिए इंग्रीडिएंट (2 सर्विंग्स)

2 बड़े चम्मच तुअर दाल
2 बड़े चम्मच हरी मूंग की दाल
2 बड़े चम्मच उड़द दाल
2 हरी मिर्च
नमक आवश्यकतानुसार
2 बड़े चम्मच पीली मूंग दाल
2 बड़े चम्मच चना दाल
4 बड़े चम्मच बासमती चावल
5 कलियां लहसुन की
2 बड़े चम्मच वर्जिन जैतून का तेल

मिक्स्ड दाल डोसा कैसे बनायें?

1- दाल और चावल को एक कटोरे में इकट्ठा कर लीजिए. इसे कम से कम 3-4 बार अच्छे से धो लें.

2- धुली हुई दाल और चावल को एक कटोरे में इकट्ठा कर लीजिए. इसे गर्म पानी से भरें और लगभग 4 घंटे तक भीगने दें.

3- अब एक्स्ट्रा पानी को छान कर निकाल दें. एक ब्लेंडर में दाल और चावल, 1/2 कप पानी, लहसुन की कलियां और हरी मिर्च डालकर पेस्ट बनाने के लिए ब्लेंड करें.

4- बैटर को प्याले में निकाल लीजिए. स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें. व्हिस्कर की मदद से बैटर को अच्छी तरह फूलाने के लिए 1-2 मिनट तक फेंटें. कंसिस्टेंसी को आप अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं, चाहें तो थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं.

5- एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल छिड़कें. अब 2-3 कलछी भर बैटर तवे पर डालें और गोलाकार गति में फैलाकर पतली परत बना लें.

6- डोसे को दोनों तरफ से सुनहरा होने और कुरकुरा होने तक पकाएं. बचे हुए बैटर से ऐसे और भी डोसे बना लीजिये. इतने बैटर से आप आसानी से 5-6 डोसे बना सकते हैं.

7- अब आपका डोसा परोसने के लिए तैयार है. नारियल की चटनी या सांभर के साथ परोसें .

टिप्स- बैटर में स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें काली मिर्च पाउडर भी मिला सकते हैं. लेकिन यह पूरी तरह से ऑप्शनल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Dhaba Style Chole: ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
ढाबे जैसे छोले घर पर नहीं बनते, ये स्टेप मिस तो नहीं करते आप?
How To Make Makhana Crispy Again: मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
मखाने की सीलन होगी 5 मिनट में गायब! जानें कुरकुरा बनाने का तरीका
Moringa Paratha: घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त
घर में कैसे बनाएं मोरिंगा का परांठा? आपको कर देगा तंदुरुस्त

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget