एक्सप्लोरर

Spicy Masala: इस तीखी मिर्च को खाकर महसूस होती हैं हजारों सुइयों की चुभन, इस खबर में जानें भारत की 5 सबसे तीखी मिर्च के बारे में

Hottest Chillies: अगर आप तीखा खाने के शौकीन हैं तो भारत की इन पांच सबसे तीखी मिर्चियों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए, जो ना सिर्फ स्वाद में बल्कि रंग-रूप में भी कमाल होती हैं.

Chilliest Chillies: भारत में सबसे ज्यादा तीखा और चटपटा खाना खाया जाता है. यहां पर तरह-तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो किसी भी डिश में स्वाद का तड़का लगा देते हैं. खासकर किसी भी डिश में अगर मिर्च ना डाली जाए तो उसका स्वाद फीका-फीका लगता है, लेकिन आपने देखा होगा कि कोई मिर्च ज्यादा तीखी होती है तो तो कोई थोड़ी कम तीखी होती है. वैसे तो भारत में 10 से ज्यादा वैरायटी की मिर्ची पाई जाती हैं, लेकिन आज हम आपको बताते हैं यहां मिलने वाली पांच सबसे तीखी मिर्चियों के बारे में, जिनका नाम सुनकर भी आप के पसीने छूट जाएंगे.
 
भूत जोलोकिया 
भूत जोलोकिया नाम की मिर्ची नागालैंड और असम में पाई जाती है. इसे दुनिया की दूसरी सबसे तीखी मिर्ची कहा जाता है. इतना ही नहीं इस मिर्च का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल है. कहा जाता है कि इसे खाने से ऐसा महसूस होता है कि एक साथ बदन में हजारों सुईया चुभाई जा रही है. इस मिर्ची की खुशबू इतनी तेज होती है कि दूर से ही इसे स्मेल किया जा सकता है.
 
गुंटूर मिर्च 
आंध्र प्रदेश में गुंटूर नमक जगह पर यह स्पेशल मिर्ची पाई जाती है, जो बहुत तीखी होती है, इसलिए इसका नाम गुंटूर मिर्ची ही रखा गया है. यहां की स्पेशल मिर्ची से भारत ही नहीं बल्कि श्रीलंका, बांग्लादेश, साउथ कोरिया, यूके, यूएस जैसे देशों में भी जाती है. इसकी खेती मध्यप्रदेश के कई इलाकों में भी की जाती है.
 
कांठारी मिर्च
कांठारी मिर्ची केरल की सबसे प्रसिद्ध मिर्ची है, जो पकने के बाद सफेद हो जाती है. इसकी खुशबू आम मिर्ची से बहुत अलग होती है. केरल की कई डिशों में इसका इस्तेमाल किया जाता है.
 
ज्वाला मिर्ची 
जैसा की नाम से ही प्रतीत हो रहा है. ज्वाला मिर्ची यानी कि इसे खाकर अंदर एक ज्वाला भड़कती है. यह मिर्ची गुजरात में पाई जाती है और यह काफी तीखी होती है. यह पतली हरी लाल मिर्च की तरह दिखती है और कई राज्यों में एक्सपोर्ट भी की जाती है. खासकर समोसा, वड़ापाव और स्ट्रीट फूड में इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है.
 
ब्याडगी मिर्च 
कर्नाटक की कुछ क्षेत्र में ब्याडगी मिर्ची उगाई जाती है. इसका स्वाद पेप्रिका जैसा होता है, जो इटालियन और अमेरिकी डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है. इसमें एक चटपटा फ्लेवर होता है और इसका रंग भी सुर्ख लाल होता है.
 
ये भी पढ़ें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
मोरिंगा से बनाएं टेस्टी बर्गर, स्वाद और सेहत का मिलेगा खजाना
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
घर में बनेंगे बाजार की तरह फूले हुए भटूरे, इस तरह से गूंथें आटा
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका
घर पर झटपट कैसे बना सकते हैं मिर्च का अचार? देख लें तरीका

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget