एक्सप्लोरर

कुछ क्रिस्पी और क्रंची खाने का कर रहा है मन तो जरूर ट्राई करें क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न, इसे देखकर ही ललचा जाएगा मन

Recipe:ज्यादातर लोग भिंडी को काटकर भरवां भिंडी या मसाला फ्राई करके बनाते हैं, लेकिन क्या आपने भिंडी के पॉपकॉर्न खाएं हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न बनाने की आसान सी रेसिपी..

Crispy Bhindi Popcorn Recipe : भिंडी खाने वाले शौकीनों की कमी नहीं है. भिंडी (Bhindi) का खाना बनाने में कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. यह हर तरह से टेस्टी बनती है. स्वादिष्ट होने के साथ ही ओकरा (Okra) सेहत से भरपूर है. भिंडी में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B-6, विटामिन D, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और आयरन जैसे पोषक तत्वों का भंडार होता है. भिंडी खाने से आपको मोटापा कम करने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में बहुत मदद मिलती है. आज हम आपके लिए लेडीफिंगर के फायदे ही नहीं इसकी एक टेस्टी रेसिपी भी लेकर आए हैं... 
 
क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न कैसे बनाएं
आमतौर पर हम भिंडी को काटकर, भरवां भिंडी या मसाला फ्राई करके बनाते हैं, लेकिन क्या आपने भिंडी के पॉपकॉर्न खाएं हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न बनाने की रेसिपी (Crispy Bhindi Popcorn Recipe) लेकर आए हैं. यकीन मानिए ओकरा की ये रेसिपी आपकी फैमिली मे मौजूद बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगी. सबसे खास बात आप केवल 15 मिनट में स्नैक में बना सकते हैं, तो आइए बनाते हैं क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न...
 
जरूरी सामग्री
12 से 15 ताजी भिंडी 
1 कप मैदा 
1/2 कप कॉर्न फ्लोर 
1/2 कप ब्रेड का चूरा
1/2 टी स्पून हल्दी 
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर 
1/2 टी स्पून गरम मसाला 
1 टी स्पून अमचूर 
तलने के लिए तेल 
स्वादानुसार नमक 
 
ऐसे बनाएं क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न
1. क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को धो लें और कॉटन के कपड़े से पोछकर सुखा लें.
2. इसके बाद भिंडी को करीब 1 इंच लंबाई में काट लें. अब एक गहरे तले वाली कढ़ाई लें और इसमें कटी हुई ओकरा डाल दें.
3. अब इसमें हल्दी, मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर डालें.
4. इसके साथ ही आप इसमें 2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर और थोड़ा सा नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें.
5. इसके बाद आप भिंडी को करीब 15 मिनट तक मैरीनेट करें. फिर आप एक बर्तन में मैदा और कॉर्न फ्लोर डालकर मिक्स करें.
6. इसके बाद इसमें थोड़ा सा मिर्च पाउडर, 1 कप पानी और स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह से फेंटकर बैटर तैयार करें.
7. इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. फिर आप मैरिनेटेड भिंडी को मैदा-कॉर्न फ्लोर के बैटर में डुबोएं.
8. फिर भिंडी को ब्रेड चूरा में डालकर अच्छे से कोट करें. अब कोटेड भिंडी को गर्म तेल में डालें.
9. सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें. लीजिए तैयार हैं क्रिस्पी भिंडी पॉपकॉर्न.
 
ये भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Banarasi Tomato Chaat: बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद
बनारस की टमाटर वाली चाट कैसे बनती है? घर पर ही ले सकते हैं इसका स्वाद
FSSAI Notice: क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
क्या सच में 'फ्रेश' और 'हेल्दी' है आपका पनीर? FSSAI की इस कार्रवाई ने खोली पोल
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
राजनीति नहीं स्वाद से नाता! फेमस डिश 'Eggs Kejriwal' का दिलचस्प इतिहास, जानें इसकी रेसिपी
राजनीति नहीं स्वाद से नाता! फेमस डिश 'Eggs Kejriwal' का दिलचस्प इतिहास, जानें इसकी रेसिपी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget