एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी और भारतीय सलवार सूट में क्या होता है फर्क? ये बारीकी आप भी जान लीजिए

सलवार सूट एक ऐसा ट्रेडिशनल आउटफिट है, जिसे पार्टी से लेकर फॉर्मल फंक्शन्स में भी आराम से कैरी किया जा सकता है. आइये जानते हैं पाकिस्तानी और भारतीय सलवार सूट में अंतर के बारे में.

सलवार सूट एक ऐसी ड्रेस है, जो पाकिस्तान और हिन्दुस्तान दोनों ही जगह पर खूब पसंद किए और पहने जाते हैं. हालांकि, इनकी बनावट में कुछ अंतर होते हैं, जिसकी वजह से ये एक जैसे होते हुए भी एक दूसरे से अलग होते हैं. आइये जानते हैं दोनों के बारे में.

भारतीय सलवार कमीज़ 

इस पोशाक का इतिहास मुगल साम्राज्य काल से माना जाता है, भारतीय फैशन का यह टुकड़ा पिछले कुछ सालों में विकसित हुआ है और फैशन डिजाइनर्स ने इसे अलग-अलग तरीकों से तैयार कर इसके कई रंग रूप विकसित कर दिए हैं. भारतीय सलवार सूट पर कढ़ाई और इंबेलिशमेंट आम तौर पर सबसे पहले आपकी नजर में आते हैं. इसके बारीक कामों को बहुत अधिक क्रिएटिविटी और आर्ट की जरूरत होती है. भारतीय सलवार कमीज में रेशम, जरदोजी, ज़री, स्टोन, मोती, करदाना आदि जैसे मटेरियल का अधिक इस्तेमाल होता है. इसके अलावा भारतीय सलवार सूट अक्सर छोटी या मीडिया लंबाई के होते हैं.

स्ट्रेट, स्लिम फिट सूट भी काफी आम हैं, जिनमें बॉटम सलवार, चूड़ीदार या पटियाला आदि शामिल हैं. भारत में सलवार कमीज़ हल्के और भारी दोनों प्रकार के कपड़ों से बनाई जा सकती है. जबकि कैज़ुअल या पार्टी वियर सलवार कमीज़ पोशाकें कॉटन, सूती रेशम, जॉर्जेट और इसी तरह की मैटेरियल से बनाई जाती हैं, वहीं फॉर्मल आउटफिट्स के लिए रेशम, मखमल, नेट, ब्रोकेड, ट्यूल, जेकक्वार्ड आदि फैब्रिक्स इस्तेमाल किए जाते हैं.

पाकिस्तानी सलवार कमीज़

सलवार कमीज़ पाकिस्तान में भी उतनी ही लोकप्रिय है जितनी भारत में. उनमें भी उतनी ही कढ़ाई होती है. बस अंतर यह है कि इनमें कढ़ाई ज्यादातर रेशम और धागे से की जाती है. पाकिस्तानी सलवार सूट ज्यादातर लंबी से लेकर फ्लोर लेंथ लुक तक होते हैं. इसके अलावा, पोशाकों पर ज्यादातर सजावट अक्सर बॉर्डर और चोली पर की जाती है. पाकिस्तान सलवार कमीज़ में नीचे का पहनावा अक्सर चूड़ीदार होता है. पाकिस्तान में कई सलवार सूटों का अगला हिस्सा स्लिट के साथ खुला होता है और सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े साटन, मखमल और जॉर्जेट होते हैं. वहीं, भारत में भी पाकिस्तानी सलवार कमीज़ को खूब पसंद किया जाता है.

भारतीय और पाकिस्तानी सलवार कमीज़ के बीच अंतर

भारत और पाकिस्तान के सलवार कमीज़ की तुलना करते समय, स्पष्ट रूप से अंतर हमेशा विवरण में होता है। अधिकांश मुख्य अंतर कढ़ाई कैसे की जाती है, सामान्य आस्तीन और नेकलाइन शैलियों के साथ-साथ दोनों प्रकार के सलवार सूट के लिए अक्सर उपयोग किए जाने वाले कपड़े के प्रकार में देखी जा सकती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
गरबा के लिए ट्राय करें ये ड्रेस कॉम्बिनेशन, सबसे अलग दिखेगा आपका लुक
गरबा के लिए ट्राय करें ये ड्रेस कॉम्बिनेशन, सबसे अलग दिखेगा आपका लुक
काली साड़ी के साथ इन चूड़ियों से सजाएं अपनी कलाई, कमाल की है मैचिंग
काली साड़ी के साथ इन चूड़ियों से सजाएं अपनी कलाई, कमाल की है मैचिंग
Kashmiri Watch: कितने रुपये में मिलती है सबसे सस्ती कश्मीरी घड़ी? जानें इसकी खासियत
कितने रुपये में मिलती है सबसे सस्ती कश्मीरी घड़ी? जानें इसकी खासियत

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget