एक्सप्लोरर

पैरों के कालेपन की वजह से अब नहीं होगी शर्मिंदगी...इस घरेलू नुस्खे को करें ट्राई

Tips To Lighten Dark Feet:पैरों के कालेपन की वजह से अक्सर शर्मिंदगी महसूस होती है तो आप नियमित रूप से ये पैक लगाइए..इससे आपको बहुत फायदा मिल सकता है

Tips To Lighten Dark Feet:चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ पैरों की भी खूबसूरती मायने रखती है लेकिन अक्सर पैरों का कालापन हमारे लिए शर्मिंदगी की वजह बन जाती है.पैर साफ नजर आए इसके लिए कई तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं, मंहगे पैडिक्योर कराते हैं, लेकिन फिर भी इस पर कुछ खास असर नहीं पड़ता. ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जिसमें ना तो बहुत ज्यादा पैसे खर्च होते हैं और ना ही इससे कोई साइड इफेक्ट होता है और तो और आसानी से पैरों के कालेपन कम हो जाते हैं.

ओटमेल मील, गुलाब जल और दूध 

  • ओटमील
  • गुलाब जल
  • कच्चा दूध

कैसे करें इस्तेमाल

  • पैरों के कालेपन को दूर करने के लिए एक कटोरे में पिसा हुआ ओटमील डालें.
  • अब इसमें करीब एक चौथाई कप कच्चे दूध मिलाएं.
  • इसमें आप करीब एक चम्मच गुलाबजल भी मिलाएं.
  • इन तीनों को अच्छी तरह से मिक्स करके पैरों पर लगा लें
  • हल्के हाथों से करीब 5 से 10 मिनट तक इससे पैरों पर मसाज करें.
  • 10 मिनट के बाद जब ये पेस्ट सूख जाए तो अपने पैरों को पानी की मदद से साफ करें.
  • हफ्ते में इसका इस्तेमाल दो बार करने से आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं

ओटमील पैक लगाने के फायदे

ओटमील में एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो स्किन को डीप क्लीन करने में मदद करते हैं और टैनिंग भी रिमूव कर सकते हैं,वहीं गुलाब जल एक टोनर का काम करता है.ये कालेपन को दूर करने में मदद करता है. कच्चे दूध की बात करें तो ये आपकी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है.इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है इसकी वजह से त्वचा में यह नमी देने का काम करता है.

संतरे के छिलके का पैक

संतरे के छिलके के इस्तेमाल से भी पैरों का कालापन आसानी से दूर किया जा सकता है. इसके छिलकों को सुखाकर पीस लीजिए.अब इस पाउडर में दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लीजिए.आप इस पेस्ट को पैरों पर 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें.उसके बाद पैरों को नार्मल पानी से वॉश करलें. नियमित रूप से इसके इस्तेमाल से पैरों की चमक बढ़ेगी. कालापन दूर हो सकता है.

आलू का रस

आलू ना सिर्फ खाने के लिए बल्कि खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. आलू के रस से पैरों का कालापन दूर करने के लिए आलू को कद्दूकस करके रस निकाल लें. अब इस रस को 10 से 15 मिनट के लिए पैरों पर लगा कर रखें. गुनगुने पानी से पैर धो लें और इस पर मॉइश्चराइजर लगा लें. इससे भी पैरों का कालापन दूर हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कैंसर की बीमारी का कारण बन सकता है मोटापा! जानें दोनों के बीच क्या कनेक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget