एक्सप्लोरर

घर में बनाएं ये 3 तरह के हर्बल तेल...तेजी से बढ़ेगी बालों की लंबाई, लोग पूछेंगे लंबे बालों का राज

आप बिना जेब ढीली किए ही दादी नानी के परखे हुए नुस्खे को इस्तेमाल करके बालों को मजबूती और लंबाई दे सकती हैं. जानिए इसके बारे में

Hair Care :मौसम कोई सा भी है बालों का टूटना बना रहता है. अक्सर महिलाओं की शिकायत होती है कि कभी उनके बाल फ्रिजी हो जाते हैं, तो कभी खूब टूटने लगते हैं. यह इतने ज्यादा पतले और डैमेज हो जाते हैं कि इन्हें बचाना मुश्किल हो जाता है. यही वजह है अमूमन सारी महिलाएं आजकल बालों को मजबूत बनाने के लिए कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रही हैं फिर भी कुछ खास फायदा नहीं दिखता. ऐसे में आप बिना जेब ढीली किए ही दादी नानी के परखे हुए नुस्खे को इस्तेमाल करके बालों को मजबूती और लंबाई दे सकती हैं. जानते हैं इसके बारे में

मेंघर में बनाएं ये 3 तरह के हर्बल तेल...तेजी से बढ़ेगी बालों की लंबाई, लोग पूछेंगे लंबे बालों का राज

प्याज का तेल लगाएं-
प्याज का रस तो बालों के लिए फायदेमंद होता ही है क्योंकि इसमें सल्फर नाम का एक ऐसा पोषक तत्व मौजूद होता है जो बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है.बालों की समस्याओं का इलाज करता है. ये बालों के पीएच स्तर को बनाए रखता है. वहीं प्याज का तेल भी उतना ही फायदेमंद है प्याज का तेल लगाने से बालों का झड़ना कम होता है और रोम छिद्रों को पोशाक देकर बालों के विकास में सहायता करता है.

कैसे बनाएं प्याज का तेल
सबसे पहले करी पत्ते और प्याज को काट लें. इन दोनों को मिलाकर अच्छे से ब्लेंड कर लें.इस पेस्ट में नारियल का तेल मिलाएं और मिश्रण को धीमी आंच पर गर्म करें. 5 से 10 मिनट के बाद आंच को धीमा कर दें और इसमें एक अच्छा सा उबाल आने दें. इस मिश्रण को रात भर ऐसे ही रहने दें.सुबह छलनी से तेल को छान लें,हो गया आपका प्याज का तेल तैयार. अब इसे बालों में लगाएं.


घर में बनाएं ये 3 तरह के हर्बल तेल...तेजी से बढ़ेगी बालों की लंबाई, लोग पूछेंगे लंबे बालों का राज

आंवला का तेल
बालों के लिए आंवला हमेशा से ही फायदेमंद रहा है. आंवला स्कैल्प हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद करता है. आंवला का तेल बालों को समय से पहले सफेद होने से भी रोकने में मदद करता है यह बालों के झड़ने को रोकता है. वैसे बाजार में आंवला के तेल मिलते हैं, लेकिन मिलावट की वजह से वो अपना असर नहीं दिखा पाते हैं.ऐसे में आपको घर पर ही इसका तेल बनाना चाहिए

कैसे बनाएं आंवला का तेल
सबसे पहले आप कुछ आंवला ले लें, फिर इसे बिना पानी डाले पीस लें और जूस को एक बाउल में निकाल लें,अब एक पैन में नारियल तेल और आंवले के जूस को 10 से 15 मिनट तक उबालें मिश्रण ब्राउन हो जाने के बाद आंच बंद कर दें, इसे जार में छान लें और ठंडा होने दें बाद, तेल से बालों की अच्छी मालिश करें.


घर में बनाएं ये 3 तरह के हर्बल तेल...तेजी से बढ़ेगी बालों की लंबाई, लोग पूछेंगे लंबे बालों का राज

गुड़हल का तेल
गुड़हल बालों के विकास के लिए जाना जाता है. यह कई हर्बल हेयर ऑयल में इनग्रेडिएंट्स के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. गुड़हल का तेल बालों को मजबूती देने में मदद करता है और टूटने से बचाता है. यह स्कैल्प को जिंदा करता है. आपको इसका तेल बालों में जरूर लगाना चाहिए.

गुड़हल का तेल कैसे बनाएं

आपको करीब 8 गुड़हल के फूल लेने होंगे. आप चाहे तो इसके लिए गुड़हल के पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके बाद आप इन फूलों को पीस लें पेस्ट को एक कटोरे में डालें और नारियल के तेल के साथ गर्म करें. पूरे मिश्रण को तब तक गर्म करें जब तक तेल का रंग ना बदल जाए ,फिर गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को ठंडा कर लें तेल को छानकर बालों की अच्छी मालिश करें. आपको इससे जरूर फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: ट्रैवल लवर हैं तो ​बताइए कहां मौजूद है ‘Tunnel of Love’, ये खूबसूरत डेस्टिनेशन सबको बना देती है अपना दीवाना, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 August Kids Outfit: 15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
15 अगस्त पर बच्चों को ऐसे पहनाएं कपड़े, ठहर जाएगी सबकी नजरें
Tricolour Look: तिरंगा पहनना है तो ऐसे करें स्टाइल, भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां
तिरंगा पहनना है तो ऐसे करें स्टाइल, भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां
Green Saree Makeup: ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी
ग्रीन साड़ी के साथ कौन-सा मेकअप लगेगा बेस्ट? सावन में ऐसे लगें ट्रेंडी
राखी के लिए घर पर ही बन जाएगा डिजाइनर ब्लाउज, इन टिप्स को करें फॉलो
राखी के लिए घर पर ही बन जाएगा डिजाइनर ब्लाउज, इन टिप्स को करें फॉलो

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget