एक्सप्लोरर

अगर आप भी बालों में लगाते हैं सरसों का तेल तो यहां जानिए इसे लगाने का सही तरीका...तेजी से बढ़ेंगे बाल

बालों में सरसों का तेल तो आप सभी लगाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है..अगर नहीं तो हम आपको सरसों तेल इस्तेमाल करने का तीन बेहतरीन तरीका बता रहे हैं

How To Use Mustard Oil: बालों की मजबूती के लिए सरसों का तेल प्राचीन काल से इस्तेमाल किया जाता रहा है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे लिनोलिक एसिड और ओलिक एसिड जो हेयर टॉनिक की तरह काम करते हैं. इससे बालों की अच्छी कंडीशनिंग हो जाती है. इसके अलावा यह बालों की जड़ों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है.इससे बालों का झड़ना भी कम होता है. अगर आप भी बालों को मजबूत घना और मुलायम बनाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो आज हम इसे लगाने का 3 बेस्ट तरीका बता रहे हैं जिससे आप के बालों को खूब फायदा मिलेगा.

सरसों का तेल और नारियल का तेल

आप बालों में सरसों का तेल और नारियल का तेल मिक्स करके लगाते हैं तो इससे सिर को ठंडक मिलेगी.साथ ही बालों में नमी बनी रहेगी. सरसों और नारियल का तेल मिक्स करके लगाने से बाल मुलायम और कोमल बने रहते हैं और ग्रोथ में भी मदद मिलती है. इसके लिए आप समान मात्रा में सरसों और नारियल का तेल ले लीजिए और इन दोनों को हल्का गर्म कर लें. इसके बाद इसे बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें. इससे हेयर फॉलिकल्स मजबूत बनेंगे और बाल झड़ने से बचेंगे

सरसों तेल और एलोवेरा जेल

सरसों के तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर भी लगाया जा सकता है.इससे भी बालों को मॉइश्चर मिलता है,बालों में नमी आती है. इसके लिए आप 4 से 5 चम्मच सरसों का तेल ले लीजिए. इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें और इससे अपने बालों पर लगा लें. 1 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें. इससे सर में ठंडक बनी रहेगी और हेयर फॉल भी कंट्रोल होगा. स्कैल्प की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा.

सरसों तेल और दही

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में स्कैल्प इनफेक्शन से परेशान हो जाते हैं तो सरसों के तेल में दही मिलाकर लगाने से फायदा मिल सकता है. इससे इन्फेक्शन के लक्षण कम करने में मदद मिलती है. दही में मौजूद गुण स्कैल्प इनफेक्शन को ठीक करने का काम करते हैं. इसके लिए आप 4 से 5 चम्मच सरसों का तेल ले लीजिए और इसमें दही मिक्स करिए. अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाकर छोड़ दें. कुछ देर के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें. इससे बाल खूबसूरत और मुलायम तो बनेंगे ही बालों और स्कैल्प के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा.

यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget