एक्सप्लोरर

Relationship Tips: प्यार में टूट गया है दिल, इन गलतियों को करने से बचें, नहीं तो भुगतने पड़ सकते हैं बुरे परिणाम

आज कल के टाइम में हर कोई शादी से पहले एक रिलेशनशिप जरूर रखना चाहता हैं ताकि एक-दूसरे जानकर ही शादी के बंधन में बंधे. लेकिन, कभी-कभी यह चाहत नहीं पूरी हो पाती है.

Relationship Tips: प्यार एक बेहद खूबसूरत एहसास है. जब हमें प्यार होता है तो सारी दुनिया हमें बेहद खूबसूरत लगने लगती है. आज कल के टाइम में हर कोई शादी से पहले एक रिलेशनशिप जरूर रखना चाहता हैं ताकि एक-दूसरे जानकर ही शादी के बंधन में बंधे. लेकिन, कभी-कभी यह चाहत नहीं पूरी हो पाती है और हम जिससे प्यार करते वह हमें नहीं मिल पाता है.

जब भी हमारा दिल टूटता है तो हमारा प्यार पर से भी विश्वास उठ जाता है. उस दुख और निराशा में हम कभी-कभी ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनके कारण हमें बाद में बहुत नुकसान झेलना पड़ता है. इसलिए उस कठिन समय में संयम बरतते हुए हमें गलतियां करने से बचने की जरूरत है. तो चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में-

पूर्व साथी के लिए मन ना रखें बदले की भावना
अक्सर प्यार में दिल टूटने पर लोग अपने मन में पूर्व साथ के लिए कई दुभावना पैदा कर लेते हैं. यह भावना उन्हें साथी के साथ बदला लेने के लिए प्रेरित करती है. अगर आपका प्यार सच्चा रहा है तो पूर्व साथी से बदले की भावना को मन में ना आने दें. आपनी जिदंगी में आगे बढ़कर अपनी लाइफ पर फोकस करें. ऐसा न करने पर नुकसान सिर्फ आपका ही होगा.  

नशा की लत से रहें दूर
कई बार प्यार में धोखा खाने पर लोग नशे की आदि बन जाते हैं और अपने जीवन को बर्बाद कर लेते हैं. शराब और धूम्रपान का सहारा लेने से आपका प्यार आपको वापस नहीं मिलेगा. इसके साथ ही यह आपके जीवन और सेहत को भी बहुत नुकसान पहुंचाएगा. इसलिए इस नशे की आदत से बचें और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाएं.  

दोस्तों से दूरी न बनाएं
जब लोगों का दिल टूटता है तो वह इस दुख में अपने लोगों और दोस्तों से दूरी बना लेते है. यह बेहद गलत फैसला साबित हो सकता है. अपके इस बुरे दौर में आपके दोस्त एक अच्छे साथी बनकर आपको इस दुख से निकालने में मदद कर सकते हैं. जो लोग इस समय अकेले रहते हैं वह तनाव के शिकार हो जाते हैं.

परिवार का साथ ना छोड़े
अक्सर लोग दिल टूटने पर अकेले रहना पसंद करते हैं और परिवार से दूर भागने लगते हैं. यह आपके लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. परिवार और दोस्तों के साथ रहने पर आपका दिल हल्का होता है और धीरे-धीरे आप अपने दुख से बाहर आ जाते हैं.  

ये भी पढ़ें-

Relationship Tips: भूलकर भी ना कहें पति को ये चार बातें, आ सकती है रिश्ते में दरार

Parenting Tips: बच्चे का पढ़ाई में है कम फोकस, इन टिप्स को अपनाकर बढ़ाएं उसकी Concentration

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Travel Tips : दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
दिल्ली से रांची पहुंचने का सबसे आसान और सस्ता रास्ता कौनसा है?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Overripe Banana Recipes: केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
केले ज्यादा पक गए? फेंकने के बजाय बनाएं ये रेसिपी
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget