एक्सप्लोरर

Covid-19: WHO ने दोबारा संक्रमण की आशंका को नहीं किया खारिज, एंटी बॉडी रिस्पॉन्स में कमी का दिया हवाला

WHO ने कहा है कि एक बार कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद दोबारा संक्रमण भी हो सकता है.अधिकारियों ने बताया कि एक बार कोविड-19 की बीमारी के बाद 'सुरक्षा जिंदगी भर नहीं मिल सकती'.

Covid-19: विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों ने चेताया है कि कोरोना वायरस से पीड़ित लोग दूसरी बार भी कोविड-19 का शिकार हो सकते हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि कोरोना वायरस से दोबारा पीड़ित होना अपवाद है. लेकिन एक बार संक्रमित होने के बाद एंटी बॉडी रिस्पॉन्स में कमी की वजह से दूसरी बार संक्रमित होने की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता.

WHO ने दोबारा कोविड-19 संक्रमण को नहीं किया खारिज

उन्होंने शोध के वर्तमान डेटा को बुनियाद बताते हुए हवाला दिया. WHO के इंमरजेंसी प्रोग्राम प्रमुख माइक रेयॉन ने कहा, "हमने लोगों के संक्रमित होने को बढ़ते हुए देखा है. लेकिन हमने ऐसे डेटा को भी देखा है जिससे संकेत मिलता है कि एक बार बीमार होने के बाद कोविड-19 के खिलाफ जिंदगी भर सुरक्षा नहीं मिलती."

शुक्रवार को जिनेवा के मुख्यालय में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा, "ऐसे में सवाल ये है कि समाज को मिलनेवाली सुरक्षा का लेवल क्या है?" अमेरिका के सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, दोबारा संक्रमण का मतलब है कि कोई शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित होकर ठीक हो गया और बाद में फिर संक्रमित हो गया.

WHO ने बताया कि सीडीसी का अन्य दूसरे वायरस के साथ अनुभव की बुनियाद पर कोविड-19 से दोबारा संक्रमित होने की आशंका रहती है. हालांकि, शोधकर्ता इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि कितनी जल्दी और कितनी बार दोबारा संक्रमण हो सकता है. शोधकर्ता अन्य पहलू समेत इस बात पर भी विचार कर रहे हैं कि दोबारा संक्रमण का मामला कितना गंभीर हो सकता है और पहली बार संक्रमित होने के बाद कितनी जल्दी बीमारी हो सकती है.

WHO की इमरजिंग डिजीज एंड जूनोसिस यूनिट की प्रमुख मारिया वान करकोफ ने इस हवाले से बताया कि शोधकर्ताओं की तरफ से अभी तय करने की कोशिश की जा रही है कि एंटी बॉडी की प्रतिक्रया पहली बार वायरस से संक्रमित होने के बाद कब तक बरकरार रहता है. उन्होंने कहा, "हम अब तक जो समझ सके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित 90-100 फीसद लोगों में एंटी बॉडी की प्रतिक्रिया विकसित होती है. चाहे बीमारी का लक्षण मामूली हो, लक्षण जाहिर ना हों या संक्रमण के गंभीर लक्षण हों."

रिसर्च में एंटी बॉडी प्रतिक्रिया के छह महीने तक रहने की बात

उन्होंने रिपोर्ट के हवाले से बताया कि वर्तमान रिसर्च से संकेत मिलता है कि कोविड-19 के खिलाफ इम्यून सुरक्षा छह महीने या उससे ज्यादा तक बहाल रह सकता है. हाल ही में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोध में पाया गया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवाले लोगों में कम से कम छह महीने तक दोबारा कोविड-19 की बीमारी से पीड़ित होने की आशंका न के बराबर है.

अप्रैल और नवंबर के बीच किए गए रिसर्च में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी अस्पताल के 12 हजार से ज्यादा हेल्थ केयर वर्कर्स को शामिल किया गया था. नतीजे से पता चला कि 11 हजार लोगों में से 89 हेल्थ केयर वर्कर्स में एंटी बॉडी मौजूद नहीं थी और उन्हें लक्षण के साथ नया संक्रमण हुआ. इसके विपरीत, एंटी बॉडीज वाले 1246 लोगों में लक्षण के साथ बीमारी हुई.

मारिया ने कहा, "कुछ लोगों में संभावित तौर पर एंटी बॉडीज चंद महीनों के बाद खत्म होने लगती है. मगर अच्छा संकेत मिलता है कि बीमार होनेवाले लोगों में वायरस के खिलाफ एंटी बॉडी चंद महीने तक बरकरार रह सकती है." उन्होंने बताया कि महामारी को अभी एक साल ही हुआ है तो बहुत कुछ जानना बाकी है.

Shahrukh Khan के पास हैं 100 करोड़ से ज़्यादा कीमत की यह 4 चीज़ें, जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

ग्लैन मैक्सवेल को मिली बड़ी राहत, इसलिए बैन नहीं हो सकती स्विच हिट

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
Chicken Pulao Recipe: चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget