एक्सप्लोरर

ऑयली स्किन से परेशान! सीरम दूर करेगा आपकी समस्या, जानें कैसे?

लाइफस्टाइल और भोजन में बदलाव के साथ-साथ आप अपने डेली स्किनकेयर रूटीन में सीरम को शामिल कर सकते हैं. क्योंकि ये ऑयली स्किन के लिए सबसे आसान और इफेक्टिव टेक्निक साबित हो सकता है.

Serum On Oily Skin: स्किन से जुड़ी समस्याएं आमतौर पर काफी परेशान करती हैं. हालांकि जब बात चेहरे की होती है तो यह समस्याएं बड़ी परेशानी का सबब बन जाती हैं. क्योंकि चेहरा हमेशा सामने होता है और इसपर उभरने वाले दाग-धब्बे, मुंहासे, दाने और तेल साफतौर पर नजर आता है. कई बार इनकी वजह से लोगों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है. त्वचा से जुड़ी दिक्कतों में ऑयली स्किन की समस्या ज्यादातर लोगों में देखी जाती है. तैलीय त्वचा से छुटकारा पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते. कई बार तो न जाने कितनी बार मुंह धुलना पड़ जाता है. कई तरह के महंगे प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करने पड़ते हैं. कुछ लोग इससे निजात पाने के लिए सीरम का भी इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या सीरम का इस्तेमाल करना सही है? और अगर सही है तो ये कैसे फायदा पहुंचाता है?  

ऑयली स्किन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- खराब लाइफस्टाइल, बेकार खानपान, जलवायु परिस्थितियां, दवाएं, ब्यूटी प्रोडक्ट आदि. लाइफस्टाइल और भोजन में बदलाव के साथ-साथ आप अपने डेली स्किनकेयर रूटीन में सीरम को शामिल कर सकते हैं. क्योंकि ये ऑयली स्किन के लिए सबसे आसान और इफेक्टिव टेक्निक साबित हो सकता है.
 
स्किन पर सीरम के इस्तेमाल के फायदे

1. सीरम पानी या इमल्शन बेस्ड फॉर्मूलेशन है. ये हल्का जेल जैसा होता है, जिसमें चिपचिपा नहीं होती. ये त्वचा में जल्दी से एब्जॉर्ब हो जाता है और मॉइस्चराइजेशन के लिए स्किन की प्यास को दूर करता है. सीरम के इस्तेमाल से स्किन फ्रेश और स्मूथ रहती है.

2. ऑयली स्किन के लिए एक ऐसे सीरम के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है, जिसमें सैलिसिलिक एसिड, हाइलूरोनिक एसिड और विटामिन C होता है. हाइलूरोनिक एसिड डल और डिहाइड्रेट स्किन को ठीक करने में मददगार साबित हो सकता है. सैलिसिलिक एसिड ऑयल सॉल्युबल होता है, जो स्किन से ऑयल को कम करता है. जबकि विटामिन C एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है, जिससे स्किन चमकदार और एक जैसी टोन की बनी रहती है.

3. किसी को यह सुनकर थोड़ा सा आश्चर्य हो सकता है कि ऑयली स्किन को और ज्यादा हाइड्रेशन की जरूरत कैसे हो सकती है. दरअसल सीरम छोटे मॉलिक्यूल्स से बने होते हैं, जो क्रीम या मॉइस्चराइज़र के मुकाबले स्किन में गहराई से समा जाते हैं. ये चेहरे पर जमे सीबम को रि-एडजस्ट करते हैं, जिससे स्किन हेल्दी और अच्छा तथा ऑयल फ्री बनी रहती है.

4. सीरम एक स्किनकेयर प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल आप अपने चेहरे को साफ करने के बाद करते हैं. इस ब्यूटी टॉनिक की कुछ ड्रॉप्स ही जरूरी नॉरिशमेंट प्रदान करेंगी और आपकी स्किन को पूरे दिन ऑयल फ्री बनाए रखेंगी. अपने चेहरे और गर्दन पर सीरम को लगाने के लिए अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करें.  

ये भी पढ़ें: फलों को खाने का सही समय क्या है? गलत वक्त पर खाने से क्या होगा? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget