एक्सप्लोरर

नमक के पानी से नहाने से क्या सफेद हो जाते हैं बाल? जानें इस बात का सच

Bathing Salt Water : शरीर में होने वाले दर्द या फिर ऐंठन को कम करने के लिए नमक के पानी से नहाते हैं. धारणा है कि नमक के पानी से नहाने से बाल सफेद हो सकते हैं. आइए जानते हैं क्या है सच्चाई?

Bathing Salt Water : नमक के पानी से नहाने से न सिर्फ शरीर का दर्द कम होता है, बल्कि कई तरह की दिक्कतें कम हो सकती हैं. लेकिन बहुत से लोग यह मानते हैं कि नमक के पानी से नहाने से बाल सफेद हो जाते हैं. यह धारणा काफी समय से चली आ रही है, लेकिन क्या इसमें कोई सच्चाई है? आइए वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझते हैं कि नमक का पानी बालों को सफेद करता है या नहीं?

नमक के पानी में क्या होता है?

नमक का पानी में सोडियम क्लोराइड (NaCl), कई मिनरल्स जैसे- मैग्नीशियम, कैल्शियम, सल्फेट्स इत्यादि होते हैं. समुद्र का पानी या नमक मिला हुआ नहाने का पानी आम तौर पर त्वचा और बालों पर ड्राई प्रभाव डाल सकता है, खासकर अगर उसमें उच्च मात्रा में नमक हो.

क्या इससे बाल सफेद होते हैं?

नहीं, नमक के पानी से बाल सफेद नहीं होते. बालों का सफेद होना आनुवांशिक और बायोलॉजिकल प्रक्रिया है. इसके मुख्य कारण शरीर में मेलानिन की कमी, उम्र बढ़ना, तनाव, विटामिन B12 की कमी, ऑटोइम्यून बीमारियां, धूम्रपान या हार्मोनल बदलाव हो सकते हैं. नमक के पानी का इन कारणों से कोई सीधा लेना-देना नहीं है.

नमक के पानी का बालों पर प्रभाव क्या होता है?

हालांकि, नमक के पानी से बाल सफेद नहीं होते, लेकिन नमक का पानी बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसके कारण बालों की ड्राईनेस बढ़ती है. यह बालों को बेजान बना सकता है. नमक का पानी स्कैल्प को सूखा कर सकता है. अत्यधिक नमक बालों की नमी सोख लेता है. इसके लंबे समय तक इस्तेमाल से स्प्लिट एंड्स और हेयर ब्रेकेज की समस्या हो सकती है. इसका मतलब है कि नमक का पानी बालों को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन सफेद करना उसका असर नहीं है.

ये भी पढ़ें - बार-बार सिरदर्द होना इन बीमारियों की ओर करता है इशारा, तुरंत कराएं जांच

समंदर में नहाना और बाल सफेद होना – भ्रम क्यों है?

समंदर में नहाने के बाद अक्सर बाल रूखे और हल्के हो जाते हैं, जिससे उनका रंग थोड़ा बदला हुआ लग सकता है. लोग इस बदलाव को बाल सफेद हो गए जैसा मान लेते हैं, जबकि वो असल में सिर्फ सूखापन और डलनेस होती है.

नमक के पानी से कैसे बचें?

अगर आप खारे पानी से नहाते हैं या समुद्र में जाते हैं, तो नहाने के तुरंत बाद बालों पर कंडीशनर या तेल लगाकर जाएं. नहाने के बाद मीठे पानी से बाल जरूर धोएं, हमेशआ मॉइस्चराइजिंग हेयर मास्क या सीरम का इस्तेमाल करें. 

यह भी पढ़ें : बार-बार प्यास लगती है? कहीं ये बड़ी बीमारी का अलार्म तो नहीं

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Why Girls Fear Lizards: आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज
आखिर लड़कियां छिपकली से इतना डरती क्यों हैं? खुल गया राज
Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 

Embed widget