एक्सप्लोरर

Travelling: महंगा हुआ भूटान टूर पैकेज, ट्रैवलिंग में ढीली होगी आपकी जेब

Bhutan Tour Package: अब भूटान की यात्रा करना पहले की तुलना में होगा कहीं अधिक महंगा. सरकार ने सस्टेनेबल डिवेलपमेंट शुल्क किया 3 गुना. दुनिया के सबसे खुशहाल देश ने सैलानियों के लिए बनाई नई नीति.

Bhutan Tour Package: भूटान की पहचान पूरी दुनिया में एक खुशहाल (Happiest Country) देश के रूप में हैं. ना तो ये देश बहुत अमीर (Rich Country) है और ना ही यहां की इकॉनमी (Economy) दुनिया के टॉप देशों में शामिल होती है. लेकिन फिर भी भूटान (Bhutan) सबसे आगे है क्योंकि जो संपदा भूटान के पास है वो विकसित देशों के पास भी नहीं है. और ये संपदा है हैपीनेस इंडेक्स (Happiness Index) में हमेशा अपनी जगह बनाए रखना, जिसमें ये देश अक्सर टॉप 5 में रहता है. यहां के लोग दुनिया में सबसे अधिक खुश और संतुष्ट लोगों में माने जाते हैं. हालांकि कुछ तकनीकी वजहों से साल 2022 में जारी हुई सूची में यह दुनिया की हैपीनेस इंडेक्स में शामिल नहीं हो पाया. क्योंकि यह वजह तकनीकी है, इसलिए साफ है कि इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि भूटान की खुशहाली में कोई कमी आई है.

बेहद खूबसूरत और खुशहाल देश होने का आकर्षण ही भूटान को एक अलग पहचान देता है. यहां की आर्थिक स्थिति लगभग पूरी तरह टूरिज़म पर निर्भर है. लेकिन पिछले दो साल से कोरोना के कारण टूरिज़म डिपार्टमेंट पूरी तरह ठप रहा. अब 23 सितंबर से एक बार फिर भूटान अपने टूरिस्ट स्पॉट्स दुनियाभर के सैलानियों के लिए खोलने जा रहा है. लेकिन कई नए बदलावों के साथ.

ये बदलाव हैं टूर पैकेज और पर्यटन के लिए सरकार को दिए जाने वाले टैक्स में. 1974 से भूटान में पर्यटन को लेकर एक खास सूत्र का ध्यान रखा जाता है 'उच्च गुणवत्ता और कम मात्रा' (High values, Low volume).यह मंत्र इनकी टूरिज़म पॉलिसी का हिस्सा है. इसके तहत यहां आने वाले दूसरे देशों के सैलानियों को दैनिक रूप से 250 डॉलर का भुगतान करना होता है, जिसमें रहना, खाना, टूर गाइड और सतत विकास शुल्क के 65 डॉलर भी शामिल थे. 

लेकिन 23 सितंबर से सैलानियों को कहीं अधिक पैसा खर्च करना होगा. इसमें सबसे बड़ा बदलाव तो यही है कि हर दिन के हिसाब से अब 200 डॉलर सीधे सरकार को देने होंगे, जो सतत विकास शुल्क (sustainable development fee)के होंगे. इसके अतिरिक्त रहना, खाना, टूर गाइड और यात्रा  के लिए अलग से चार्ज देना होगा. इस हिसाब से देखा जाए तो भूटान ने सैलानियों से वसूले जाने वाले सतत विकास शुल्क को तीन गुना से भी अधिक कर दिया है. इसके पीछे सरकार की पॉलिसी यही है कि इंटरनैशनल टूरिस्ट्स की भरमार हमें नहीं चाहिए बल्कि हम क्ववालिटी टूरिस्ट्स का स्वागत करना चाहते हैं. ताकि भूटान को एक 'स्पेशनल टूरिज़म डेस्टिनेशन' ब्रैंड के रूप में स्थापित किया जा सके. कुला मिलाकर कहें तो अगर आप भूटान की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको पहले की तुलना में कहीं अधिक पैसा खर्च करना होगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. ट्रैवल पर निकलने से पहले डेस्टिनेशन के ताजा हालात की जानकारी जरूर लें.

यह भी पढ़ें: इस साल आसान नहीं चार धाम यात्रा, प्लानिंग से पहले जानें जरूरी बातें

यह भी पढ़ें: मॉनसून में घूमने जाने की प्लानिंग है तो इन 5 जगहों पर बिल्कुल न जाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
LNJP में हाईटेक CT और MRI मशीनें, जांच सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

Embed widget