एक्सप्लोरर

Relationship Tips: हैप्पी मैरिड लाइफ के 5 टिप्स, जिंदगी हो जाएगी खुशहाल

Relationship Advice: शादी के बाद थोड़ी बहुत तकरार होना आम बात है. शादी के इस खास बंधन को निभाने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है. ये बेहतरीन टिप्स आपके काम आ सकते हैं.

Relationship Tips in Hindi: अरेंज (Arrange marriage) हो या लव मैरिज (Love marriage), शादी के बाद थोड़ी बहुत तकरार होना आम बात है, लेकिन जब यह जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो रिश्तों में कड़वाहट आ जाती है. जिंदगी के सफर को खुशी-खुशी काटने के लिए दोनों में आपसी तालमेल होना जरूरी है. शादी के इस खास बंधन को प्यार से सींचने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है. शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने के ये बेहतरीन टिप्स (Tips) आपके काम आ सकते हैं.

एक-दूसरे की ताकत बनें- पति-पत्नी घर की नींव की तरह होते हैं. कई बार जिंदगी में उतार-चढ़ाव भी आते हैं. ऐसे में पति-पत्नी को एक-दूसरे का सहारा बनना चाहिए ताकि वो किसी भी प्रॉब्लम (Problems) को मिलकर दूर कर सकें. पति-पत्नी में से कोई भी एक इंसान दूसरे के फैसलों को गंभीरता से नहीं लेता है तो इससे रिश्ता कमजोर होने लगता है.  मुश्किल घड़ी में अपने पार्टनर (Partner) की कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनें.

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: वर्चुअल डेटिंग के दौरान भूलकर भी ना करें यह गलतियां, पड़ सकता है पछताना

साथ अच्छा वक्त गुजारें- एक शादीशुदा खुशहाल जिंदगी के लिए एक-दूसरे का साथ एंजॉय करना बहुत जरूरी है. समय के साथ अक्सर पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, जिसकी वजह से रिश्ते में बोरियत होने लगती है. इससे बचने के लिए साल में एक बार या दो बार एक-दूसरे के लिए स्पेशल टाइम निकालें और कहीं बाहर घूमने जाएं. डिनर डेट (Dinner Date) पर जाएं, घंटों बैठकर बातें करें. इससे रिश्ते में प्यार और मजबूती बनी रहेगी.

एक-दूसरे से अच्छा व्यवहार करें- शादी के बाद अक्सर पति-पत्नी एक-दूसरे को हल्के में लेने लग जाते हैं. ऐसा करने से सामने वाले के मन को ठेस भी पहुंच सकती है. हैप्पी मैरिड लाइफ (Happy married life) चाहते हैं तो एक-दूसरे से हमेशा अच्छा व्यवहार रखें. ऐसा करने से आपके लाइफ पार्टनर (Life Partner) को भी लगेगा की आपके मन में उनके लिए इज्जत है. खुशियों के साथ-साथ एक-दूसरे के गम भी बांटें. रिश्ते में मॉरल सपोर्ट (Moral support) होना बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: तलाकशुदा इंसान पर आ गया है दिल? डेटिंग के समय रखें इन बातों का ध्यान

प्यार और रोमांस बनाए रखें- मैरिड लाइफ को इंटरेस्टिंग (Interesting) बनाए रखने के लिए इसमें प्यार और रोमांस (Romance) बरकरार रखना जरूरी है. इससे रिश्ते में नयापन और ताजगी बनी रहती है. अगर बाहर नहीं जा सकते तो घर में ही एक-दूसरे के साथ फुर्सत के पल बिताएं. घर में ही डेट जैसा माहौल बनाएं. एक दूसरे को छोटे-छोटे सरप्राइज (Surprise) दें और परेशानियों को एक दूसरे से शेयर करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी? जानें डाइट और खाने का सही तरीका
प्रेग्नेंसी में कब्ज की परेशानी? जानें डाइट और खाने का सही तरीका
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
भारत में बढ़े डायबिटीज और मोटापे के मामले, बीपी में मामूली राहत
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान
मेडिकल स्टोर से नकली दवा तो नहीं खरीद रहे? ऐसे करें पहचान

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget