एक्सप्लोरर

किन लोगों को चेहरे पर हल्दी लगाने से बचना चाहिए, भूलकर भी न करें इस्तेमाल

Haldi Side Effect on Face: हर त्वचा के लिए हल्दी फायदेमंद नहीं होती. जानिए किन लोगों को चेहरे पर हल्दी लगाने से बचना चाहिए और क्यों हो सकता है इससे नुकसान.

Haldi Side Effect on Face: हल्दी को भारतीय संस्कृति में सिर्फ एक मसाले के रूप में नहीं, बल्कि एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में भी देखा जाता है. शादी-ब्याह से लेकर स्किन केयर तक, हल्दी का इस्तेमाल हमारी दिनचर्या का हिस्सा रहा है. खासकर चेहरे पर हल्दी लगाने को ग्लो और पिंपल्स से छुटकारे का घरेलू उपाय माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी की त्वचा के लिए हल्दी फायदेमंद नहीं होती? कुछ लोगों के लिए हल्दी चेहरे पर लगाने से फायदे के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकती है.

त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, हल्दी में मौजूद एक्टिव कंपाउंड जहां एक ओर सूजन और बैक्टीरिया से लड़ता है, वहीं कुछ खास स्किन टाइप्स पर यह एलर्जी या रिएक्शन का कारण भी बन सकता है. इसलिए इससे पहले कि आप भी इंटरनेट पर देखे गए DIY फेस पैक में हल्दी चेहरे पर लगाएं, यह जानना जरूरी है कि किन लोगों को हल्दी लगाने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़े- 30 की उम्र में ही सफेद होने लगे हैं आपके बाल? तो आज से लगाना शुरू कर दें ये असरदार तेल

संवेदनशील त्वचा

जिनकी त्वचा बहुत जल्दी लाल हो जाती है, जलन महसूस होती है या बहुत पतली और रिएक्टिव होती है, उन्हें हल्दी से परहेज करना चाहिए. हल्दी में तीव्र एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो संवेदनशील त्वचा पर जलन या खुजली पैदा कर सकते हैं.

ड्राई स्किन वाले लोग

अगर आपकी त्वचा बहुत रूखी है, तो हल्दी चेहरे से नमी खींच सकती है और ड्रायनेस को और बढ़ा सकती है. इससे त्वचा में खिंचाव और पपड़ी जैसी समस्या हो सकती है.

स्किन एलर्जी

जिन्हें किसी भी तरह की स्किन एलर्जी है या अतीत में हल्दी लगाने से रिएक्शन हुआ हो, उन्हें दोबारा हल्दी का उपयोग चेहरे पर नहीं करना चाहिए. हल्दी से त्वचा पर चकत्ते, सूजन या लालिमा हो सकती है.

एक्जिमा, प्सोरायसिस 

अगर आपको किसी तरह की पुरानी त्वचा संबंधी बीमारी है, जैसे एक्जिमा या प्सोरायसिस, तो हल्दी आपकी स्थिति को और खराब कर सकती है. ऐसी स्किन पर हल्दी लगाने से खुजली और जलन बढ़ सकती है.

पिंपल्स होने वाले लोग

हल्दी का पेस्ट कभी-कभी त्वचा पर दाग छोड़ सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनकी स्किन पिगमेंटेशन के लिए संवेदनशील होती है.

हल्दी भले ही प्राकृतिक और घरेलू उपाय हो, लेकिन हर चीज हर व्यक्ति के लिए नहीं होती. आपकी त्वचा की प्रकृति को समझना बेहद जरूरी है. बिना जांचे-परखे चेहरे पर हल्दी लगाना फायदों से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए अगर आपको ऊपर बताई गई स्किन समस्याएं हैं, तो हल्दी लगाने से पहले डॉक्टर या स्किन स्पेशलिस्ट से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
घर पर कैसे बना सकते हैं फेस सीरम, जान लीजिए आसान तरीका 
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका
इन घरेलू उपायों से घने हो जाएंगे आपके बाल, अपनाएं यह तरीका
चेहरे पर कैसे लगाएं ब्लीच? 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते सही तरीका
चेहरे पर कैसे लगाएं ब्लीच? 99 प्रतिशत लोग नहीं जानते सही तरीका
कैसे करें केमिकल युक्त मुल्तानी मिट्टी की पहचान? ये हैं आसान हैक्स
कैसे करें केमिकल युक्त मुल्तानी मिट्टी की पहचान? ये हैं आसान हैक्स

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget