एक्सप्लोरर

होली के बाद रंग छुड़ाने में होती है परेशानी, तो इन नुस्खों से मिनटों में पाएं चेहरे की असली रंगत

होली खेलने में जितना मज़ा आता है, उसके बाद चेहरे और शरीर से रंग छुड़ाने में भी उतनी ही मशक्कत होती है. आइये जानते हैं इसके कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में.

हममें से लगभग सभी को रंगों का त्योहार होली बहुत पसंद है. रंग, पानी के गुब्बारे, पिचकारी आदि के बिना होली का कोई मजा ही नहीं है. हालांकि, केमिकल के नुकसान से बचाव करन के लिए हर्बल रंग का इस्तेमाल ही सही रहता हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि आपके आस-पास के अन्य लोग भी उतने ही सचेत हों और उनके द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाले रंगों की क्वालिटी भी अच्छी ही हो. ऐसे में सिंथेटिक रंगों से चकत्ते, खुजली वाले धब्बे और ड्राईनेस की समस्या हो सकती है. वहीं, होली खेलने के बाद रंग छुड़ाने में की जाने वाली जबरदस्ती से भी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आसानी से चेहरे या शरीर के अन्य हिस्सों से रंग को साफ किया जा सकता है.  

होली खेलने के बाद आसानी से रंग कैसे छुड़ाएं?

1. अपने बालों की देखभाल करें

शैम्पू का इस्तेमाल करने से पहले, अपने बालों को पानी से धो लें ताकि अतिरिक्त रंग निकल जाएं। बालों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाने के लिए अपने बालों को कंडीशन करना बेहद जरूरी है। चार बड़े चम्मच दही में कुछ मेथी के बीज भिगोकर एक साधारण हेयर पैक बनाएं. इस पैक या अंडे की जर्दी को अपने स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट के बाद अपने बालों को किसी अच्छे शैम्पू से धो लें. डीप कंडीशनिंग के लिए आप शहद और जैतून के तेल का मिश्रण भी लगा सकते हैं.

2. चेहरे की चमक वापस पाएं

रंग को साबुन से रगड़कर न छुड़ाएं. हल्के क्लींजर का चुनाव करें और उसके बाद ढेर सारा मॉइस्चराइजिंग क्रीम लगाएं. अगर आपको होली के रंग हटाने की प्रक्रिया के दौरान त्वचा में जलन महसूस होती है, तो दो बड़े चम्मच कैलामाइन पाउडर लें और इसमें शहद और गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे अपने चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तो इसे पानी से धो लें और मॉइस्चराइजर लगा लें. आप बेसन और दूध के मिश्रण से भी रंग उतार सकते हैं. अगर आप कुछ भी और करने में असमर्थ हैं, तो बस अपनी त्वचा को पुनर्जीवित करने के लिए पूरे चेहरे और शरीर पर भरपूर मात्रा में मुल्तानी-मिट्टी लगाएं.

3. ग्लिसरीन

जब आप होली खेलने के लिए खुले में जाते हैं तो आप बहुत सारी धूल और गंदगी से घिरे रहते हैं. दरअसल, कभी-कभी रंग, भले ही वे हर्बल हों, आपकी त्वचा में खुजली पैदा कर सकते हैं. ऐसे में बस थोड़ा सा ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाना है और इस ठंडे मिश्रण को अपने चेहरे और त्वचा पर जहां भी आपका मन हो वहां लगाना है. इसके बाद अपनी त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें और आपका काम हो गया.

4. क्लींजर

अपने चेहरे पर क्लींजर लगाना सुरक्षित और बिल्कुल प्रभावी है. चूंकि क्लींजर में नींबू और एलोवेरा की मात्रा भरपूर होती है, इसलिए यह आसानी से होली के रंगों को हटाने में मदद कर सकता है. कोई माइल्ड क्लींजर और एंटीसेप्टिक क्रीम भी लगा सकते हैं और रंगों से छुटकारा पा सकते हैं.

5. शरीर के प्रति कोमल रहें

दो बड़े चम्मच गेहूं का चोकर, एक बड़ा चम्मच चंदन पाउडर, एक बड़ा चम्मच चावल का आटा, साथ में कुछ खसखस, शहद की कुछ बूंदें और मसला हुआ टमाटर इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर एक घरेलू स्क्रब तैयार कर सकती हैं उसका इस्तेमाल कर सकती हैं. रंगों को साफ़ करने और अपनी गोरी और चमकती त्वचा को वापस पाने के लिए इससे अपने शरीर पर हल्के हाथ से रगड़ें. रंग छुड़ाने के लिए आप चेहरे और शरीर के रंग वाले हिस्सों पर पपीते का टुकड़ा भी रगड़ सकते हैं. एक और अच्छा बॉडी स्क्रब है जिसका उपयोग आप रंगों को धोने के लिए कर सकते हैं, वह है दही, बेसन, संतरे के छिलके के पाउडर के साथ थोड़ी सी हल्दी, नींबू की कुछ बूंदें और एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं. इससे आपकी त्वचा को साफ करने में मदद मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget