एक्सप्लोरर

चेहरे पर चाहिए पार्लर जैसा निखार, इस तरह लगाएं आलू, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

आलू चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के काम आती है. ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, सेंसिटिव स्किन वालों को आलू के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करवाना चाहिए. जानें इसके फायदे.

Skin Care With Potato : धूल-मिट्टी, प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और गलत ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से त्वचा धीरे-धीरे चमक खोने लगती है. चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई लोग पार्लर जाकर महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स भी लेते हैं. लेकिन हानिकारक केमिकल्स की वजह से स्किन को नुकसान हो सकता है. ऐसे में आलू ग्लोइंग स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. आलू त्वचा की गहराई तक जाकर सफाई करता है. इससे चेहरे पर मौजूद गंदगी, डेड स्किन और एक्स्ट्रा ऑयल हट जाता है.एंटी-एजिंग गुण के चलते आलू झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या को खत्म कर सकता है. यह दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिला सकता है. आइए जानते हैं आलू (Skin Care With Potato) को चेहरे पर इस्तेमाल करने का तरीका...
 
आलू का रस
1. ग्लोइंग स्किन के लिए आलू को मिक्सी में पीसकर रस निकाल लें.
2. अब कॉटन बॉल से इसे चेहरे और गर्दन पर लगा लें.
3. करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और 10 मिनट तक इसे चेहरे पर रहने दें.
4. इसके बाद अपने फेस को पानी से अच्छी तरह धो लें.
5. आलू चेहरे की डीप क्लीनिंग कर गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को साफ कर देता है. 
6. आलू को नियमित तौर पर चेहते और त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं.
 
आलू और दही
1. सबसे पहले आलू को पीसकर पेस्ट बना लें.
2. इसमें दो चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी मिलाकर मिक्स कर लें.
3. अब इसे करीब 10-15 मिनट तक चेहरे पर रखकर सूखने दें.
4. अब चेहरे को अच्छी तरह से पानी से धो लें.
5. हफ्ते में एक-दो बार इसे लगाने से निखरी और बेदाग त्वचा मिलती है.
 
आलू और एलोवेरा
1. सबसे पहले एक कटोरी लेकर उसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल लें.
2. इसमें दो चम्मच आलू का रस मिलाएं.
3.  इस पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं.
4. सूखने के बाद चेहरे को पानी से धो लें.
5. हफ्ते में दो से तीन बार इसे लगाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है.
 
आलू और टमाटर रस
1. एक बाउल में एक चम्मच आलू का रस लें.
2. इसमें एक चम्मच टमाटर का रस और दो चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें.
3. अब इसे चेहरे पर लगाकर करीब 10 मिनट तक के लिए छोड़ दें.
4. इसके बाद चेहरे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.
5. इस फेस पैक से एक्ने और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है. इससे चेहरे की रंगत भी सुधरती है.
 
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 
यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget