एक्सप्लोरर

नया फिटनेस ट्रेंड बना गया है 12-3-30 ट्रेडमिल रूटीन, जानें कितना फायदेमंद है

फिट और हेल्दी रहने के लिए लोग अकसर नए-नए तरीके आजमाते रहते हैं. ऐसे में 12-3-30 ट्रेडमिल रूटीन काफी प्रचलित हुआ है. यह एक कार्डियो वर्कआउट है जो ट्रेडमिल पर किया जाता है. आइए जानते हैं इसके बारे में..

फिटनेस की दुनिया में हर रोज कुछ नया ट्रेंड सामने आता है, और आजकल 12-3-30 ट्रेडमिल रूटीन नामक वर्कआउट ट्रेंड में है. कुछ लोग इसे बेहद प्रभावी कार्डियो वर्कआउट बता रहे हैं. यह रूटीन साधारण लग सकता है, लेकिन इसके पीछे का सिद्धांत काफी दिलचस्प है. इस तरह का वर्कआउट शरीर को एकदम फिट और एनर्जेटिक बनाने में मदद करता है. यह मांसपेशियों को मजबूत करता है और वजन घटाने में भी कारगर है. एक्सपर्ट के अनुसार यह रूटीन कार्डियोवैस्कुलर कंडीशन बेहतर बना सकता है. आइए जानते हैं यहां 

क्या है 12-3-30
12-3-30 का मतलब है - ट्रेडमिल पर 12% की इंक्लाइन (ढलान) पर, 3 मील प्रति घंटा की गति से, लगातार 30 मिनट तक चलना. इस वर्कआउट की खासियत यह है कि यह न केवल कैलोरी बर्न करता है, बल्कि यह आपकी लोअर बॉडी को मजबूत करने में भी मदद करता है. इंक्लाइन वॉकिंग, जो कि इस रूटीन का मुख्य भाग है, आपके पैरों, कूल्हों और ग्लूट्स को टोन करती है. इसके अलावा, यह आपके कार्डियो एंड्यूरेंस को भी बेहतर बनाता है.

किसके लिए सही नहीं है 
हर नए फिटनेस ट्रेंड की तरह, 12-3-30 रूटीन के भी कुछ सीमाएं हैं. यह रूटीन हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता, खासकर उनके लिए जिन्हें घुटनों में दर्द या अन्य जोड़ों की समस्याएं हों. इसके अलावा, इसे अपने फिटनेस लेवल के अनुसार धीरे-धीरे शुरू करना और नियमित रूप से अभ्यास करना महत्वपूर्ण है. 

क्या यह नॉर्मल ट्रेडमिल से ज्यादा फायदेमंद हैं
12-3-30 ट्रेडमिल रूटीन आम ट्रेडमिल वॉक की अपेक्षा ज़्यादा लाभदायक होता है. क्योंकि इसमें हाई-इंटेंसिटी इंटरवल्स शामिल होते हैं जो आम वॉल्किंग से अलग होते हैं. इस तरह का एक्सरसाइज लो इंटेंसिटी की अपेक्षा ज़्यादा कैलोरीज बर्न करता है. यह हार्ट रेट को तेज करता है और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है. लेकिन वजन कम करने के लिए सिर्फ यही काफी नहीं है. खान पान और डाइट में भी बदलाव लाना जरूरी है. यानी जितना खाओ, उससे ज़्यादा कैलोरीज बर्न करो. तभी तेज़ी से वजन कम होगा. 

12-3-30 ट्रेडमिल वर्कआउट से नुकसान 
इतनी तेज़ रफ्तार से ट्रेडमिल पर चलने या दौड़ने से कमर और पीठ पर ज्यादा दबाव पड़ता है. अगर हमारी मांसपेशियां इतनी मजबूत नहीं हैं तो इनमें खिंचाव या मोच आ सकती है.  इसके अलावा हमारा दिल भी बहुत तेजी से धड़कने लगता है. कई बार लोगों को छाती में दर्द या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है. इसलिए ऐसा वर्कआउट शुरू करने से पहले अपने शरीर को तैयार कर लेना बहुत जरूरी है. कसरत की शुरुआत हल्के वर्कआउट से करें और धीरे-धीरे तीव्रता बढ़ाएं. अपनी क्षमता से ज्यादा मेहनत ना करें. 

ये भी पढ़ें
6 घंटे से कम की नींद बिगाड़ सकती है आपकी सेहत, इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा!

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
Leftover idli recipe: रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी
रात को बच गई थी इडली? सुबह इससे बनाएं टेस्टी नाश्ता, जान लें रेसिपी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget