एक्सप्लोरर

Kaam Ki Baat: बेंगलुरु में कैसे होता है गाड़ी का आरसी ट्रांसफर? जानें आरसी ट्रांसपर की प्रक्रिया, खर्च और आवश्यक दस्तावेज

RC Transfer In Bengaluru: अगर आप बेंगलुरु में इस्तेमाल किया हुआ वाहन चला रहे हैं, तो खरीदने के 30 दिन के अंदर आरसी ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करें वर्ना प्रति माह 500 रुपये की दर से जुर्माना लगेगा.

RC Transfer In Karnataka: भारत के सिलिकॉन वैली (Silicon Valley Of India) के नाम से मशहूर टेक सिटी बेंगलुरु में कई लोग सेकेंड हैंड गाड़ियों को खरीदते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोगों को काम प्रोजेक्ट की अवधि पर निर्भर करता है. इसलिए अधिकतर लोग सेकेंड हैंड कार (Second Hand Car In Bengaluru) या सेकेंड हैंड बाइक (Used Bike In Bengaluru) की खरीद को तरजीह देते हैं. इससे उन्हें कम दाम में बढ़िया डील मिल जाती है. लेकिन बेंगलुरु की सड़कों पर अगर आप बिना आरसी ट्रांसफर कराए फर्राटा भरेंगे तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है. इसलिए जैसे ही पुरानी गाड़ी खरीदें, उसके आरसी ट्रांसफर के लिए आवेदन भर दें.

बेंगलुरु में कैसे होगा आरसी ट्रांसफर? (Vehicle Ownership Transfer In Bengaluru)

बेंगलुरु में आरसी ट्रांसफर की प्रक्रिया इस बात पर निर्भर करती है कि खरीदी गई गाड़ी किस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) से खरीदी गई है. अगर गाड़ी किसी और आरटीओ में रजिस्टर्ड है और आपको उसे दूसरे आरटीओ में अपने नाम से रजिस्टर करना है, तो पहले पुराने आरटीओ से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा जिसके बाद ही आप अपने स्थानीय आरटीओ में आरसी ट्रांसफर के लिए आवेदन दे सकते हैं.

बेंगलुरु में आठ आरटीओ हैं-

  1. कोरमंगला आरटीओ- बेंगलुरु सेंट्रल (KA-01)
  2. राजाजी नगर आरटीओ- बेंगलुरु वेस्ट (KA-02)
  3. इंदिरा नगर आरटीओ- बेंगलुरु ईस्ट (KA-03)
  4. यशवंतपुर आरटीओ- बेंगलुरु नॉर्थ (KA-04)
  5. जयनगर आरटीओ- बेंगलुरु साउथ (KA-05)
  6. इलेक्ट्रॉनिक सिटी आरटीओ- इलेक्ट्रॉनिक सिटी (KA-51)
  7. येलाहंक आरटीओ- येलाहंक (KA-50)
  8. केआर पुरम आरटीओ- केआर पुरम (KA-53)

स्टेप-1: पुराने आरटीओ से अनापत्ति प्रमाण पत्र लें

जिस आरटीओ में गाड़ी रजिस्टर्ड है वहां से उसका रजिस्ट्रेशन खत्म (De-Registration Of Vehicle) करने और किसी अन्य आरटीओ में अपने नाम से आरसी ट्रांसफर या दूसरे राज्य के आरटीओ में वाहन का री-रजिस्ट्रेशन (Re-Registration Of Vehicle) के  लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र चाहिए. इसके लिए फॉर्म 28 को भरकर पुराने आरटीओ में जमा करें.

स्टेप-2: नए आरटीओ में री-रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दें

पुराने आरटीओ से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद नए आरटीओ में अपने नाम से आरसी ट्रांसफर के लिए आवेदन दें. अगर आपको पुराने आरटीओ में ही अपने नाम से आरसी ट्रांसफर करना है तो इसके लिए आपको एनओसी की भी जरूरत नहीं. आरसी अपने नाम करवाने के लिए इन दस्तावेजों की जरूर होती है-

  • ओरिजनल आरसी
  • फॉर्म 29 और फॉर्म 30 की दो-दो कॉपी
  • वाहन बीमा की कॉपी
  • पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की कॉपी
  • वाहन खरीदने वाले का एड्रेस प्रूफ (वोटर कार्ड/पासपोर्ट/बिजली बिल, आधार, रजिस्टर्ड रेंट अग्रीमेंट)
  • वाहन बेचने वाले का आईडी प्रूफ
  • वाहन खरीदने वाले का पासपोर्ट साइज फोटो

इन दस्तावेजों को आप आरटीओ में जमा करते वक्त निर्धारित फीस भरें.

आरसी ट्रांसफर की फीस: बेंगलुरु में दो पहिया वाहन के आरसी ट्रांसफर के लिअ 150 रुपये और मोटर कार के लिए 300 रुपये निर्धारित है.

स्टेप-3: इंटर-स्टेट आरसी ट्रांसफर

अगर आपको दूसरे राज्य में आरी ट्रांसफर करना है तो आपको री-रजिस्ट्रेशन के लिए भी अप्लाई करना होगा. इसके लिए आपको नए आरटीओ में इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी-

  • ओरिजनल आरसी
  • फॉर्म 20, फॉर्म 27, फॉर्म 33
  • पुराने आरटीओ से एनओसी
  • एड्रेस प्रूफ की कॉपी
  • पॉल्यूशन (PUC) सर्टिफिकेट की कॉपी
  • पैन कार्ड, फॉर्म 60 या फॉर्म 61
  • आवेदनकर्ता का पासपोर्ट साइज फोटो
  • अगर वाहन लोन पर है तो बैंक से एनओसी

इस काम में 30 दिन का वक्त लग सकता है.

स्टेप 5- रोड टैक्स

अगर आप दूसरे राज्य में आरसी ट्रांसफर कर रहे  हैं तो आपको रोड टैक्स देना होगा.  डिमांड ड्राफ्ट के जरिये रोड टैक्स का पेमेंट होता है.

यह भी पढ़ें-

Kaam Ki Baat: दिल्ली में खरीदी है पुरानी गाड़ी तो जानें कैसे होता है आरसी ट्रांसफर

Kaam Ki Baat: दूसरे राज्य से खरीदी है कार तो कैसे होगा आरसी ट्रांसफर? जानें इंटर-स्टेट आरसी ट्रांसफर के नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी ने बढ़ाई धुकधुकी! तमिलनाडु में DMK, असम में BJP की वापसी, बंगाल में क्या है ट्रेंड?
मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी ने बढ़ाई धुकधुकी! तमिलनाडु में DMK, असम में BJP की वापसी, बंगाल में क्या है ट्रेंड?
'दीदी थीं, दीदी हैं और दीदी रहेंगी भी...', बंगाल चुनाव के रिजल्ट से पहले अखिलेश यादव ने दिया संदेश
'दीदी थीं, दीदी हैं और दीदी रहेंगी भी...', बंगाल चुनाव के रिजल्ट से पहले अखिलेश यादव ने दिया संदेश
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप के सामने क्या रखीं शर्तें?
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, क्या रखीं शर्तें?
अक्षरा सिंह को फिर हुआ प्यार, पवन सिंह के बाद अब किसे डेट कर रहीं एक्ट्रेस?
अक्षरा सिंह को फिर हुआ प्यार, पवन सिंह के बाद अब किसे डेट कर रहीं एक्ट्रेस?

वीडियोज

Bengal Election Result 2026: बंगाल में किसकी सरकार? बता रहा सट्टा बाजार! | Betting Market
Delhi Vivek Vihar Fire: सावधान! AC बन सकता है 'Time Bomb', दिल्ली में एक झटके में ली 9 जान!
Delhi Vivek Vihar Fire: AC बना मौत का कारण! इस्तेमाल करते है तो ध्यान दें! | Delhi News | Tragedy
Delhi Vivek Vihar Fire: फायर एग्जिट था या नहीं? विवेक विहार में 9 मौतों का दर्द! | Delhi News
West Bengal Repolling Breaking: बंगाल में Voting के बाद बड़ा कांड! | CRPF | BJP Vs TMC | Mamata

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी ने बढ़ाई धुकधुकी! तमिलनाडु में DMK, असम में BJP की वापसी, बंगाल में क्या है ट्रेंड?
मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी ने बढ़ाई धुकधुकी! तमिलनाडु में DMK, असम में BJP की वापसी, बंगाल में क्या है ट्रेंड?
'दीदी थीं, दीदी हैं और दीदी रहेंगी भी...', बंगाल चुनाव के रिजल्ट से पहले अखिलेश यादव ने दिया संदेश
'दीदी थीं, दीदी हैं और दीदी रहेंगी भी...', बंगाल चुनाव के रिजल्ट से पहले अखिलेश यादव ने दिया संदेश
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप के सामने क्या रखीं शर्तें?
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, क्या रखीं शर्तें?
अक्षरा सिंह को फिर हुआ प्यार, पवन सिंह के बाद अब किसे डेट कर रहीं एक्ट्रेस?
अक्षरा सिंह को फिर हुआ प्यार, पवन सिंह के बाद अब किसे डेट कर रहीं एक्ट्रेस?
CSK के खिलाड़ी ने तोड़ी तिलक वर्मा की करोड़ों रुपये की घड़ी? LIVE कैमरे पर रिकॉर्ड; जानिए पूरी सच्चाई
CSK के खिलाड़ी ने तोड़ी तिलक वर्मा की करोड़ों रुपये की घड़ी? LIVE कैमरे पर रिकॉर्ड; जानिए पूरी सच्चाई
अमेरिका ने ईरानी तेल खरीद पर चीन की 5 कंपनियों के खिलाफ लगाया बैन, ड्रैगन ने पहली बार उठाया ये कदम
अमेरिका ने ईरानी तेल खरीद पर चीन की 5 कंपनियों के खिलाफ लगाया बैन, ड्रैगन ने पहली बार उठाया ये कदम
कमरा होगा सुपरकूल और बिल भी आएगा कम, AC खरीदते वक्त टन का इसलिए हमेशा रखें ख्याल
कमरा होगा सुपरकूल और बिल भी आएगा कम, AC खरीदते वक्त टन का इसलिए हमेशा रखें ख्याल
Sports Engineer: वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से बुमराह के जूते तक...सबकुछ डिजाइन करने वाले स्पोर्ट्स इंजीनियर कैसे बनते हैं? 
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से बुमराह के जूते तक...सबकुछ डिजाइन करने वाले स्पोर्ट्स इंजीनियर कैसे बनते हैं? 
Embed widget