एक्सप्लोरर

Kaam Ki Baat: आरसी ट्रांसफर के लिए फॉर्म 28, 29, 30 की कब और क्यों पड़ती है जरूरत?

RC Transfer: मोटर वाहन अधीनियम (Motor Vehicle Act) के अनुसार पुरानी गाड़ी की खरीद-बिक्री के बाद रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नए मालिक के नाम (Vehicle Registration Certificate) ट्रांसफर कराना अनिवार्य है.

RC Transfer Process, Cost and Forms: वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ट्रांसफर (Transfer Of Vehicle Ownership) के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (Regional Transport Office) में आवेदन करना होता है. अगर खरीदी गई गाड़ी किसी दूसरे राज्य में पंजीकृत है तो उसे वाहन खरीदने वाले के राज्य में री-रजिस्टर कराना होगा, पुराने आरटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना होगा, रोड टैक्स का भुगतान (Road Tax) करना होगा. कुल मिलाकर आरसी ट्रांसफर की प्रक्रिया में कई तरह के आवेदन देने पड़ते हैं. हर आवेदन के लिए अलग-अलग फॉर्म होते हैं. आरसी ट्रांसफर की प्रक्रिया के दौरान किस फॉर्म की कब जरूरत पड़ती है, यह जानना जरूरी है.

  • फॉर्म 28: पुरानी गाड़ी बेचने से पहले वाहन मालिक को अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी है. यह आनापत्ति प्रमाण पत्र उस आरटीओ से मिलेगा जहां वह गाड़ी पंजीकृत है. एनओसी मिलने का अर्थ है कि जिस गाड़ी की बिक्री की जा रही है उस पर कोई भी चालान, क्रिमिनल रिकॉर्ड , किसी भी प्रकार की देनदारी या टैक्स बकाया नहीं है. इस एनओसी से गाड़ी को बेचने की प्रक्रिया आसान हो जाती है. इस फॉर्म की तीन कॉपी भर कर तैयार रखें.
  • फॉर्म 29: अगर आप अपनी गाड़ी बेच रहे हैं, तो इसके लिए आपको आरटीओ को सूचित करना होगा. फॉर्म 29 के माध्यम से आरटीओ को सूचित किया जाता है कि उस कार्यालय में पंजीकृत संबंधित वाहन किसी अन्य को बेच दिया गया है और सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (Pollution Under Control), आरसी और गाड़ी का इंश्योरेंस (Vehicle Insurance) गाड़ी के खरीददार को सौंप दिया गया है. आवेदन के दौरान इस फॉर्म की दो कॉपी आरटीओ में देनी होगी.
  • फॉर्म 30: गाड़ी बिक्री के 14 दिन के भीतर उसके मालिकाना हक को ट्रांसफर करने के लिए आवेदन देना अनिवार्य है. इसके लिए जिस आरटीओ में गाड़ी का आरसी ट्रांसफर कराना है, वहां फॉर्म 30 के माध्यम से आवेदन किया जाता है. इस फॉर्म की दो कॉपी की आवश्यकता होती है.
  • फॉर्म 35: फॉर्म 28 की आवश्यकता जहां आरटीओ से अनापत्ति लेने के लिए होती है वहीं, फॉर्म 35 की जरूरत बैंक से अनापत्ति लेने के लिए पड़ती है. इस फॉर्म की जरूरत केवल तब पड़ती जब वाहन के पुराने मालिक ने उसे खरीदने के लिए बैंक से लोन लिया हो. ऐसे में फॉर्म 35 भरें और आरटीओ में जमा करें. तभी वाहन के आरसी में से हाइपोथीकेशन (Hypothecation) हटाया जाएगा.

कहां मिलेंगे आरसी ट्रांसफर के फॉर्म?

आरसी ट्रांसफर के लिए आवश्यक सभी फॉर्म नजदीकी आरटीओ से प्राप्त किये जा सकते हैं. वहीं, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry Of Road Transport and Highways) की वेबसाइट "परिवहन सेवा" (Parivahan Seva) से भी फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें-

RC Transfer: क्या होता है रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट? जानें, पुरानी गाड़ी की खरीद-बिक्री के वक्त क्यों जरूरी है रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ट्रांसफर

Kaam Ki Baat: दिल्ली में खरीदी है पुरानी गाड़ी तो जानें कैसे होता है आरसी ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'हम बेगुनाहों के साथ...'
बिहार में भरत तिवारी के एनकाउंटर पर कांग्रेस का रिएक्शन, सिंघवी बोले- 'हम बेगुनाहों के साथ...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पवन सिंह की पहली प्रतिक्रिया, BJP MLC ने कहा- 'मैं बिहार सरकार…'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पवन सिंह की पहली प्रतिक्रिया, BJP MLC ने कहा- 'मैं बिहार सरकार…'
NEET परीक्षा में बुर्का पहनी छात्रा को नहीं मिली एंट्री, AIMIM ने कहा- 'आप रोकने वाले कौन...'
NEET परीक्षा में बुर्का पहनी छात्रा को नहीं मिली एंट्री, AIMIM ने कहा- 'आप रोकने वाले कौन...'
Indian Oil Tankers:ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा

वीडियोज

Bollywood News: यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाका, फादर्स डे पर हुआ आधिकारिक ऐलान (21.06.26)
BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy | Lalu Yadav | Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर पर आया कांग्रेस का रिएक्शन, अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'हम बेगुनाहों के साथ...'
बिहार में भरत तिवारी के एनकाउंटर पर कांग्रेस का रिएक्शन, सिंघवी बोले- 'हम बेगुनाहों के साथ...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पवन सिंह की पहली प्रतिक्रिया, BJP MLC ने कहा- 'मैं बिहार सरकार…'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पवन सिंह की पहली प्रतिक्रिया, BJP MLC ने कहा- 'मैं बिहार सरकार…'
NEET परीक्षा में बुर्का पहनी छात्रा को नहीं मिली एंट्री, AIMIM ने कहा- 'आप रोकने वाले कौन...'
NEET परीक्षा में बुर्का पहनी छात्रा को नहीं मिली एंट्री, AIMIM ने कहा- 'आप रोकने वाले कौन...'
Indian Oil Tankers:ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
ईरान ने फिर बंद कर दिया होर्मुज, IRGC के ऐलान से पहले कितने भारतीय जहाज वहां से गुजरे? चौंका देगा आंकड़ा
6,6,6,6,6... वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड, 11 गेंद में जड़ा 'ऐतिहासिक' अर्धशतक
6,6,6,6,6... वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 21 साल पुराना रिकॉर्ड, 11 गेंद में जड़ा 'ऐतिहासिक' अर्धशतक
Video: भारतीय नौसेना ने समुद्र की गहराई में किया योग, नजारा देख हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
भारतीय नौसेना ने समुद्र की गहराई में किया योग, नजारा देख हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
पुरानी कार में E20 पेट्रोल भरवा रहे हैं? इंजन बचाने के लिए तुरंत करें ये 5 काम
पुरानी कार में E20 पेट्रोल भरवा रहे हैं? इंजन बचाने के लिए तुरंत करें ये 5 काम
Train News: ट्रैक की खराबी देखते ही बजेगा अलर्ट, रेलवे इस्तेमाल करेगी जादुई रोबोटिक तकनीक, बाढ़-बारिश से मिलेगी सुरक्षा
ट्रैक की खराबी देखते ही बजेगा अलर्ट, रेलवे इस्तेमाल करेगी जादुई रोबोटिक तकनीक, बाढ़-बारिश से मिलेगी सुरक्षा
Embed widget