एक्सप्लोरर

Property News: जानिए कैसे बनवाएं वसीयत? क्या है संपत्ति के बंटवारे में इसका महत्व

वसीयत ऐसा कानूनी दस्तावेज है, जिसके तहत संपत्ति का मालिक कानूनी तौर पर अपने बच्चों या अन्य किसी भी प्रिय को अपनी संपत्ति का अधिकार सौंपता है.

Property Distribution: संपत्ति के मालिक के जीवित रहते आमतौर पर बंटवारे को लेकर विवाद की स्थिति नहीं बनती है, लेकिन जब संपत्ति के मालिक का देहांत हो जाता है तो बहुत सामान्य है कि परिवार में बंटवारे को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है. ऐसे में वसीयत का महत्व बहुत बढ़ जाता है. अपनी इस स्टोरी में हम आपको वसीयत के महत्व और उससे जुड़ी कानूनी बातें बताएंगे-

क्या है वसीयत-

वसीयत ऐसा कानूनी दस्तावेज है जिसके तहत संपत्ति का मालिक कानूनी तौर पर अपने बच्चों या अन्य किसी भी प्रिय को अपनी संपत्ति का अधिकार सौंपता है. इसमें संपत्ति के मालिक को पूरी स्वतंत्रता है कि वह किसे इसमें हिस्सा देना चाहता है.

विवादों की संभावना को कम करती है वसीयत-

जैसा कि हमने अपने इंट्रोडक्शन में ही बताया है कि संपत्ति के बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है. ऐसे में अगर संपत्ति के मालिक ने पहले ही वसीयत बनवाकर संपत्ति का उचित बंटवारा कर दिया है तो इस तरह के विवादों की संभावना नहीं होती.जिससे परिवार के लोगों में आपसी संबंध बेहतर बने रहते हैं. अगर संपत्ति के मालिक का देहांत वसीयत बनाए बिना ही हो जाता है तो फिर बंटवारा उत्तराधिकार के कानूनी नियमों के अनुसार होता है . हालांकि इस स्थिति में विवाद की बहुत संभावना होती है.

कैसे बनाएं वसीयत-

वसीयत बनाते समय मालिक को अपनी सभी संपत्तियों की सूची बनाने के साथ-साथ उन पर अगर किसी प्रकार की देनदारी है तो उसका भी ध्यान रखना चाहिए. वसीयत के दो गवाह आपको चुनने होंगे,संपत्ति के मालिक द्वारा हस्ताक्षर भी उन्हीं की मौजूदगी में किए जाएंगे. यह बहुत जरूरी है कि जो गवाह चुने गए हों वो संपत्ति में किसी भी तरह से लाभ ना लेते हों. इसके अलावा भी इससे जुड़े कई कार्य होते हैं.इस पूरी प्रक्रिया के लिए किसी वकील की मदद लें तो बेहतर होगा. इससे कानूनी उलझनों और अन्य किसी प्रकार की गलती से भी बचने में सहायता मिलती है.
 

ये भी पढ़ें-  

Independence Day 2022: इस स्वतंत्रता दिवस पर खुद ही बनाएं अपनी पतंग, जानें आसान तरीका

Property News: पैतृक संपत्ति को अपने नाम कैसे करें? जानिए क्या है प्रक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget