एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: क्या पति और पत्नी दोनों को मिल सकता है पीएम किसान स्कीम का लाभ? जानें योजना से जुड़े सभी नियम

PM Kisan Scheme: इस योजना की शुरुआत साल 2019 में सरकार द्वारा की गई थी. अब तक इस योजना की 10 किस्त जारी की जा चुकी है और किसान 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.

PM Kisan Samman Nidhi Scheme: किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है. इन योजनाओं की मदद से सरकार किसानों को आर्थिक और कृषि उपकरणों की खरीद में भी मदद करती है. ऐसी ही एक योजना का नाम है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana). इस योजना के तहत किसानों को सरकार हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है.यह 6 हजार रुपये किसानों के खातों में 2 हजार रुपये की 3 किस्त के रूप में ट्रांसफर किए जाते हैं.

इस योजना की शुरुआत साल 2019 में सरकार द्वारा की गई थी. अब तक इस योजना की 10 किस्त जारी की जा चुकी है और किसान 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि जल्द ही सरकार इस योजना की 11वीं किस्त जारी करेगी.देश के करोड़ों किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं लेकिन, बहुत से लोगों के मन में इस योजना को लेकर कई सवाल हैं.इसमें से एक सवाल यह रहता है कि क्या पति-पत्नी दोनों ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं क्या? तो चलिए हम आपको इस सवाल का जवाब देते हैं-

क्या पति-पत्नी दोनों को पीएम किसान का मिल सकता है लाभ?
बता दें कि इस सवाल का जवाब सरकार ने खुद अपनी पीएम किसान पोर्टल पर दिया है. सरकार ने यह साफ किया है कि अगर पति और पत्नी दोनों ही किसान हैं तो पीएम किसान निधि योजना का लाभ केवल परिवार के एक ही व्यक्ति को मिलेगा. यह योजना एक किसान परिवार के लिए होती है. ऐसे में पति या पत्नी में से किसी एक को पीएम किसान स्कीम के सालाना 6 हजार रुपये मिलेंगे. अगर पति और पत्नी दोनों ने खुद को पोर्टल पर रजिस्टर किया है तो एक का आवेदन कैंसिल कर दिया जाएगा. इसके साथ ही अगर दोनों को इस योजना का लाभ मिल रहा है तो बाद में सरकार एक को दी गई राशि की वसूली भी कर सकती है.

पीएम किसान स्कीम की योग्यता-
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ गरीब और सीमांत किसानों को मिलता है. लाभार्थी किसानों के पास 2 हेक्टेयर से ज्यादा की जमीन नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही किसान किसी सरकारी पेंशन स्कीम का लाभार्थी नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही वह व्यक्ति इनकम टैक्स रिटर्न न दाखिल करता हो.

ये भी पढ़ें-

IndusInd Bank में है खाता तो कल से हो गया ये बड़ा बदलाव, करोड़ों ग्राहकों को मिलेगा कम फायदा

PMJDY Aadhaar Link: जनधन खाते और आधार कार्ड को जल्द से जल्द कराएं लिंक, मिलेगा 1.3 लाख का फायदा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget