एक्सप्लोरर

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कितना देना होगा चालान, जानिए- DL, पॉल्यूशन, रेड लाइट जंप सहित जुर्माने की पूरी लिस्ट

हाल ही में केंद्र सरकार ने ट्रैफिक के नए नियम लागू किए हैं. ये नियम पुराने नियम से भी ज्यादा प्रभावी हैं. नए नियम के मुताबिक, अब जुर्माना राशि भी बढ़ा दी गई है. वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना अब पहले से ज्यादा भारी पड़ सकता है.

देश में लगातार सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ रहे हैं. साथ ही साथ एक्सीडेंट से मौतों की संख्या भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में केंद्र सरकार ने हाल ही में साल 2021 के लिए नए ट्रैफिक नियम लागू किए हैं. नए नियमों को पहले की तुलना में और भी प्रभावी बनाया गया है. नए नियमों के मुताबिक, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर भारी जुर्माना लगेगा. इसके अलावा, ड्राइविंग लाइसेंस, पॉल्यूशन, रेड लाइन जंप को लेकर भी कड़े नियम लागू किए गए हैं.

ट्रैफिक नियमों का सही रूप से पालन कराने को लेकर देशभर में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत लोगों को सुरक्षित ड्राइव करने, हेलमेट का उपयोग करने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और समय समय पर प्रदूषण जांच कराने की अपील की जा रही है. सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लोगों से शराब पीकर गाड़ी ना चलाने की भी अपील की जा रही है. बता दें कि हर साल लाखों लोग शराब पीकर गाड़ी चलाने की वजह से हादसे का शिकार बनते हैं.

जुर्माने की पूरी लिस्ट पर डालें एक नजर 

नए ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा. इसके तहत, सामान्य उल्लंघन पर 500 रुपये, सड़क विनियम उल्लंघन (Road regulation violation) पर 500 रुपये का जुर्माना, ट्रैफिक अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं करने पर 2,000 रुपये का जुर्माना, बिना लाइसेंस के वाहनों का उपयोग करने पर 5,000 रुपये का जुर्माना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर 5,000 रुपये का जुर्माना, योग्य ना होने के बावजूद ड्राइविंग करने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना, सामान्य से अधिक वाहन पर 5,000 रुपये का जुर्माना, अधिक रफ्तार से वाहन चलाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 10,000 हजार रुपये का जुर्माना, बिना परमिट के गाड़ी चलाने पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना, रेड लाइन जंप करने पर 500 रुपये का जुर्माना और सीट बेल्ट ना लगाने पर 1,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

सरकार की लोगों से सुरक्षित ड्राइव करने की अपील 

नए ट्रैफिक नियम से लोगों की जेब पर भी भारी असर पड़ेगा. ऐसे में ट्रैफिक नियमों का सही रूप से पालन करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी. केंद्र सरकार ने भी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक के नए नियम बनाए हैं. सरकार ने लोगों से सुरक्षित ड्राइव करने पर भी विशेष रूप से ध्यान देने की अपील की है. साथ ही साथ तेजी गति से ड्राइव ना करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें क्या आपको पता है आपके एटीएम कार्ड की कैश विड्रॉल लिमिट? यहां जानें LPG Price: जानिए 1 जनवरी से लेकर आज तक कितने बढ़े हैं गैस के दाम, आप पर कितना बढ़ा है बोझ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget