एक्सप्लोरर

अयोध्या पर फैसले से पहले बड़े मुस्लिम संगठन का अहम बयान, कहा- SC का फैसला मान्य होगा

अयोध्या भूमि विवाद पर 17 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की संभावना है. इस बीच RSS ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ बैठक की और शांति में सहयोग की अपील की.

नई दिल्ली: अयोध्या विवाद पर नवंबर के दूसरे हफ्ते में कभी भी फैसला आ सकता है. इस फैसले से पहले अयोध्या समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हलचल बढ़ गई है. इस बीच मुस्लिमों के सबसे धार्मिक संगठनों में से एक जमीयत उलेमा हिन्द के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हमें मान्य होगा. अरशद मदनी ने कहा कि सबूतों और साक्ष्यों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट जो भी निर्णय देगा वह हमें मान्य होगा. मदनी ने इस बीच सवाल भी कड़ा किया उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग भय से पीड़ित हैं.

मदनी ने कहा, ''मसला कानूनी है. 400 साल मौजूद मस्जिद का हमने कानूनी लड़ाई लड़ी है. हमे लगता है कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा. लेकिन हमने हमेशा यही कहा है कि ये देश हमारा है, कोर्ट हमारा, कानून हमारा है. इसलिए हमने फैसला किया है कि कोर्ट जो भी आदेश देगा उसे माना जायेगा. इस मसले में देश के हर व्यक्ति से अपील है की फैसला चाहे जो भी हो लेकिन सभी को फैसले का सम्मान करना है और देश मे शांति बनाए रखे.''

उन्होंने कहा, ''मेरी मोहन भागवत से मुलाकात हुई. मै फक्र से कह सकता हूं कि हमने और उन्होंने ने भी हिन्दू मुस्लिम एकता को बनाए रखने की पहल की है. मोहन भागवत के बयानों में तब्दीली आई है, हमें आशा है कि आगे भी इसी तरह रहेगी.''

तेजी से भाग रही है राम मंदिर पर फैसले की घड़ी, जानें क्या हो सकते हैं सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले?

फैसले से पहले अलर्ट पर अयोध्या

अयोध्या विवाद का फैसला अगले कुछ दिनों में आने वाला है. 14 कोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है तो दूसरी तरफ प्रशासन भी हाई अलर्ट पर है. CJI रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं इसलिए अयोध्या पर फैसला उससे पहले ही आएगा. इसको लेकर अयोध्या में सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किए गए हैं

यूपी के सभी जिलों में अभी धारा-144 लागू कर दिया गया है, 14 कोसी और पंच कोसी परिक्रमा के लिए अर्द्धसैनिक बल के साथ PAC को लगाया गया है. सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है.

अयोध्या का फैसला आने के बाद न जीत का जुनूनी जश्न, न हार का हाहाकारी हंगामा हो- मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्र सरकार ने अयोध्या फैसले के मद्देनजर CRPF के 4 हजार जवानों को यूपी भेजा है. इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स की 15 कंपनी और BSF, RAF, CISF, ITBP और SSB की 3-3 कंपनियों को भेजने की मंजूरी दी गई है. अयोध्या के DM ने 30 बिंदुओं वाला आदर्श भी जारी किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget