एक्सप्लोरर

वायरल सच: क्या सिर्फ नींबू और लौंग से भाग जाएंगे मच्छर?

नई दिल्ली: अगस्त के इस महीने में मॉनसून अपनी रफ्तार से बरस रहा है. बारिश का ये पानी अपने साथ डेंगू का बुखार भी लेकर आता है. देश के कई शहरों से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं और इस बीच फेसबुक और व्हाट्स एप पर ये मैसेज वायरल हो रहा है कि सिर्फ नींबू और लौंग से डेंगू का मच्छर भाग जाएगा. डेंगू को भगाने का नींबू और लौंग का उपाय viral sach3-compressed फेसबुक और व्हाट्स एप पर आपने ये मैसेज ज़रूर देखा होगा. मैसेज में कहा गया है कि नींबू को दो बराबर हिस्सों में काट लीजिए और दोनों हिस्सों में 10-15 लौंग डाल दीजिए. इसे अपने कमरे में रखिए. दावा है कि ऐसा करने से आपके कमरे में डेंगू के मच्छर नहीं आएंगे. नींबू और लौंग से मच्छर भगाने का नहीं है वैज्ञानिक प्रमाण एबीपी न्यूज ने वायरल हो रहे इस मैसेज की पड़ताल के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव डॉ केके अग्रवाल से बात की. डॉ अग्रवाल ने साफ किया कि मच्छर भगाने के कई उपाय पुराने जमाने से चलते आ रहे हैं लेकिन इससे मच्छर भाग ही जाएगा इसकी कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं. पड़ताल में सामने आया है कि मच्छर भगाने और मारने से ज्यादा इस बात पर ध्यान दें कि घर में डेंगू का लार्वा पैदा ना होने पाए क्योंकि लौंग और नींबू मिलकर डेंगू का लार्वा नहीं मार सकते. वायरल सच: क्या सिर्फ नींबू और लौंग से भाग जाएंगे मच्छर? दो घंटे के लिए मच्छर के भागने का भी कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं इसलिए ऐसे सोशल मीडिया पर किए जा रहे ऐसे दावों पर बिल्कुल भरोसा ना करें. देशभर में फैल रहा है डेंगू देश में जुलाई महीने तक ही डेंगू के 8300 मामले सामने आ चुके हैं. दस लोगों की मौत हो चुकी है. अकेले दिल्ली में डेंगू के 119 से ज्यादा मरीज सामने आ चुके हैं. सबसे ज्यादा 2753 लोगों को केरल में डेंगू हो चुका है इसलिए बरसात के मौसम में घर और घर के आसपास कहीं पानी जमा ना होने दें ताकि ना लार्वा पैदा हो ना मच्छऱ. एबीपी न्यूज की पड़ताल में वायरल हो रहा ये मैसेज झूठा साबित हुआ है.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों पर गिनती शुरू, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget