एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव LIVE: शाम 5 बजे तक 53.03% वोटिंग, सबसे ज्यादा 66.64% मतदान झारखंड में

Lok Sabha Elections 2019 Live Updates Voters turn out statistics until 12 pm during phase 7 of elections 2019 लोकसभा चुनाव LIVE: शाम 5 बजे तक 53.03% वोटिंग, सबसे ज्यादा 66.64% मतदान झारखंड में

Background

सात चरणों में हो रहा लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में आज 59 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी. इस चरण में 10.01 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और वे 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे. निर्वाचन आयोग ने 1.12 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं.

 

सातवें चरण में वाराणसी में भी वोट डाला जाएगा. इस सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्मीदवार हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस के अजय राय, एसपी-बीएसपी-आरएलडी महागठबंधन की उम्मीदवार शालिनी यादव से है. इस सीट पर कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं.

 

आज ही पणजी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद रिक्त हो गई थी. इसके साथ ही तमिलनाडु की चार विधानसभा सीटों-सुलूर, अरवाकुरुचि, ओत्तापिदरम (सुरक्षित) और तिरुपरंकुंद्रम पर भी आज उपचुनाव होगा.

 

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और उत्तर प्रदेश बीजेपी के मुखिया महेंद्र नाथ पांडेय क्रमश: गाजीपुर और चंदौली से फिर से जीत की उम्मीद कर रहे हैं. इस चरण में बीजेपी उत्तर प्रदेश में 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं, इसका सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) दो सीटों-मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज से चुनाव लड़ रहा है. मिर्जापुर से फिलहाल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सांसद हैं.

 

पंजाब में अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और हरदीप सिंह पुरी सहित 278 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला भी होगा. छह लाख मतदाओं वाली चंडीगढ़ लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बीजेपी उम्मीदवार किरण खेर के खिलाफ पूर्व रेल मंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल चुनाव मैदान में हैं.

 

अभिनेता से नेता बने सनी देओल, पंजाब कांग्रेस के मुखिया सुनील जाखड़ और आप की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान अन्य चर्चित उम्मीदवार हैं. पंजाब में 13 में से ज्यादातार सीटों पर शिअद-बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला प्रतीत हो रहा है.

 

पश्चिम बंगाल की नौ सीटों-कोलकाता उत्तर और कोलकाता दक्षिण, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जाधवपुर, डायमंड हार्बर, जयनगर (सुरक्षित) और मथुरापुर (सुरक्षित) पर 1,49,63,064 मतदाता 111 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे.

 

बिहार में सातवें चरण के मतदान में चार केंद्रीय मंत्रियों-रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, आर के सिंह और अश्विनी कुमार चौबे सहित 157 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा. राज्य में जिन आठ सीटों पर मतदान होगा, उनमें से सात सीट पिछली बार एनडीए ने जीती थीं. इनमें से पांच सीटें बीजेपी ने और दो सीटें अब महागठबंधन का हिस्सा बन चुके आरएलएसपी ने जीती थीं. एक सीट जदयू ने जीती थी जिसने उस समय अपने बूते चुनाव लड़ा था. जेडीयू अब राजग में वापस आ गया है. इसके अलावा राज्य की डेहरी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा.

 

बिहार में सबकी नजरें पटना साहिब पर हैं जहां से नरेंद्र मोदी कैबिनेट के सबसे प्रमुख सदस्यों में एक रविशंकर प्रसाद कांग्रेस उम्मीदवार और बीजेपी के टिकट पर दो बार इस सीट पर जीत चुके शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ मैदान में हैं.

 

झारखंड में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन सहित 42 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रमुख और आठ बार सांसद रहे सोरेन दुमका सीट से फिर चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी ने उनके खिलाफ सुनील सोरेन को मैदान में उतारा है.

 

मध्य प्रदेश में देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन और खंडवा सीटों पर मतदान होगा. वहीं, हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों पर 45 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा.

17:40 PM (IST)  •  19 May 2019

शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 53 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है और वाराणसी में भी शाम 5 बजे तक 53 फीसदी वोटिंग हुई है. यूपी की 13 सीटों पर शाम 5 बजे तक 53.19 प्रतिशत मतदान हुआ है.
17:31 PM (IST)  •  19 May 2019

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget