एक्सप्लोरर

कभी कान पकड़कर तो कभी गोद में लेकर बच्चों को दुलारते समय कैमरे में कैद हुए पीएम मोदी

1/16
इससे पहले ऐसा नजारा साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 66वें जन्मदिन के मौके पर दिखा था. जब पीएम मोदी एक दिव्यांग बच्ची को गोद में उठाकर मंच तक ले गए. इस दौरान उस बच्ची ने माइक पर रामायण की चौपाई गाकर सभी को चौंका दिया. और पीएम के जन्मदिन को और भी खास बना दिया. इस दिव्यांग बच्ची का नाम गौरी शार्दुल था.

2/16
आखिरकार उन्होंने पीएम मोदी के काफिले को ढूंढ़ निकाला. जब एक जगह पर पीएम मोदी का काफिला रुका हुआ था तभी अचानक एक बच्ची पीएम मोदी की गाड़ी की तरफ दनादन दौड़ती दिखाई पड़ी. मोदी के काफिले की तरफ दौड़ती बच्ची को देखकर मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी चौकन्ने हो गए और हरकत में आ गए.

3/16
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दर्शन करने के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और रुद्राभिषेक भी किया. करीब एक घंटे पूजा करने के बाद जब पीएम मोदी मंदिर से बाहर निकले तो वहां मौजूद लोगों से मिले और उनका अभिवादन भी किया. इस मौके पर भीड़ से निकलते हुए पीएम एक छोटी बच्ची को दुलारते हुए भी नजर आए.

4/16
साउथ कोरिया में बच्चे को गोद में उठाकर दुलारते प्रधानमंत्री मोदी.

5/16
एक पुरस्कार समारोह में बच्ची के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये मजाकिया अंदाज काफी चर्चा में रहा था.

6/16
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी बच्चे को दुलारते हुए नजर आए हैं. इससे पहले अप्रैल में गुजरात के सूरत में पीएम मोदी से मिलने के लिए एक छोटी सी बच्ची अचानक सड़क पर आ गई थी. बच्ची को देख पीएम ने काफिला रोक कर उसे बुलाया और उससे मुलाकात की.

7/16
दरअसल, चार साल की एक बच्ची नैंसी जिसपर पीएम मोदी के जादू का ऐसा असर है कि वो मोदी को ‘मोदी दादा’ कहकर बुलाती है और उनसे मिलने को बेताब थी. नैंसी की इस ख्वाहिश का दबाव माता-पिता पर था, सो जब सुना कि उनके शहर में पीएम मोदी आने वाले हैं तो बेटी को मोदी से मिलाने की तैयारी में जुट गए. अपनी बेटी को पीएम से मिलाने के लिए निकल पड़े.

8/16
पुणे के हडपसर के पास भेकराई नगर में रहने वाली वैशाली के दिल में छेद होने की वजह से वो हमेशा बीमार रहती थी. डॉक्टर से बात करने पर पता चला की अगर इसकी सर्जरी ना हो तो इसका बचना नामुमकिन होगा. इस बहादुर बेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर अपने मन की बात बताई. खत मिलते ही पीएमओ ऑफिस से पुणे के कलेक्टर को वैशाली की मदद करने के लिए कहा गया और पुणे के रुबी हॉल क्लिनिक में वैशाली की ओपन हार्ट सर्जरी भी पूरी हो गई. इसके बाद पीएम ने बच्ची से मुलाकात भी की.

9/16
पीएम मोदी का ये अनोखा अंदाज अगस्‍त 2014 में भी दिखा था जब अपने दौरे के दौरान उन्होंने एक बच्‍चे का कान खींचा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये फोटो तब पूरी दुनि‍या में जमकर वायरल हुई थी.

10/16
यह तस्वीर मई 2014 की है. जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे. इस दौरान वह बच्ची का कान पकड़कर कुछ इस अंदाज में उसे दुलारते दिखे थे.

11/16
इस तस्वीर को बॉलीवुड के एक्शन सुपरस्टार अक्षय कुमार ने पिछले साल ट्विटर पर शेयर किया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके बेटे आरव का कान खींचते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि एक पिता के जीवन का गर्वित करने वाला क्षण. जब देश का प्रधानमंत्री आपके बेटे का मजाक में कान खींचते हुए उसे ‘गुड ब्यॉय’ कह रहा हो.

12/16
ये माजरा देख सब हैरत में थे. तभी तक एक सुरक्षाकर्मी ने बच्ची को गोद में उठाया. इस बीच पीएम की गाड़ी जो आगे बढ़ रही थी, उसपर ब्रेक लग गई. तब तक पीएम ये समझ चुके थे कि ये बच्ची उनसे मिलना चाहती है. फौरन इशारा हुआ. बच्ची पीएम के पास लाई गई और आखिरकार पीएम ने उस बच्ची की ख्वाहिश पूरी की. और इस तरह अपने व्यस्त समय में से पीएम मोदी ने कुछ पल अपनी इस नन्ही फैन को दिया.

13/16
नाक पकड़कर बच्ची को दुलारते मोदी.
नाक पकड़कर बच्ची को दुलारते मोदी.
14/16
दरअसल जब पीएम मोदी मंदिर में दर्शन करके बाहर निकल रहे थे तो वहां एक जवान ने छोटी सी बच्ची को गोद में उठाया हुआ था तभी मोदी उनके पास पहुंचे और बच्ची को दुलारा. इस दौरान उन्होंने जवान से बच्ची के बारे में बात भी की.

15/16
इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की बेटी का कान खींचते हुए पीएम मोदी की ये तस्वीर काफी वायरल हुई थी.

16/16
सितंबर 2014 में वाशिंगटन में इंडियन एंबेसी में बच्चों से मिलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?

'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि

राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन

Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा

Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम

Embed widget