एक्सप्लोरर

दिल्ली में चिकनगुनिया से अबतक 16 लोगों की मौत, 2800 से ज्यादा लोग प्रभावित

नई दिल्ली:  राष्ट्रीय राजधानी में चिकनगुनिया से मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गयी है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार ने शहर में वेक्टर-जनित बीमारियों से निपटने के लिए जनता से सहयोगा मांगा है. शहर में 2,800 से ज्यादा लोग इन बीमारियों से प्रभावित हैं. सर गंगाराम अस्पताल से और दो लोगों के मरने की सूचना है. पिछले एक सप्ताह में अस्पताल में चिकनगुनिया से पांच अन्य लोगों की मौत हुई है. अस्पताल के सूत्र ने बताया, ‘‘दिल्ली निवासी दो बुजुर्गो की सर गंगाराम अस्पताल में चिकनगुनिया से 15 सितंबर को मृत्यु हो गयी. इनमें से एक उच्च रक्तचाप के शिकार थे जबकि दूसरे की किडनी ने काम करना बंद कर दिया.’’ शहर में अभी तक हुई 15 मौतों में से सर गंगाराम अस्पताल में सात, अपोलो अस्पताल में पांच और एम्स, हिन्दू राव और पीएसआरआई में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है. इसबीच डेंगू और चिकनगुनिया के कारण हुई मौतों के मामलों की जांच के लिए दिल्ली सरकार द्वारा गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट में चिकनगुनिया का मौत का प्राथमिक कारण मानने से इनकार कर दिया है. उसका कहना है कि मरीजों की मृत्यु अन्य बीमारियों के कारण हुई है. दिल्ली सरकार की ओर से आज जारी ‘मृत्यु समीक्षा समिति’’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने महज 20 मामलों की ही समीक्षा की है. कुछ अन्य मामलों की समीक्षा अस्पतालों से दस्तोवज नहीं मिलने के कारण अभी लंबित है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने आज दिन में कहा कि शहर में कल से जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. उसके तहत निवासियों से अनुरोध किया जाएगा कि वह दिन में कम से कम 30 मिनट का समय आसपास के क्षेत्रों की जांच करने में लगाएं ताकि वहां पानी जमा ना हो और मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रित किया जा सके.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
दूसरे टेस्ट में जायसवाल ने बनाए '0', पडिक्कल-जुरेल ने टीम इंडिया को संभाला; पढ़ें डे रिपोर्ट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget