एक्सप्लोरर

महज 5 रुपये के विवाद में बुजुर्ग रिक्शा चालक की पीटकर हत्या, बेटे को किया अधमरा, 5 लोग हुए गिरफ्तार

मुंबई के बोरीवली इलाके में पेट्रोल पंप पर गैस भराने गए ऑटो चालक और उसके बेटे को महज 5 रुपये के लिए पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने बुरी तरह पीट दिया जिसमें ऑटो चालक की मौत हो गई. वहीं पुलिस ने मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

मुंबई: मुंबई के बोरीवली इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने गैस भराने आए ऑटो ड्राइवर और उसके बेटे को महज 5 रुपए वापस मांगने पर बुरी तरह से पीट दिया. जिसमें 69 वर्षीय बुज़ुर्ग रिक्शा चालक की मौत हो गई. वहीं रिक्शा चालक का बेटा बुरी तरह घायल हुआ है.

यह घटना मंगलवार की शाम की बताई जा रही है. बता दें कि 68 वर्षीय ऑटोचालक रामदुलार यादव और अपने बेटे संतोष रामदुलार यादव के साथ हाइवे से सटे मागा ठाणे में स्थित तुकाराम ओम्बले सीएनजी पंप पर गैस भराने के लिए गए थे. ऑटो में गैस भराने के दौरान रामदुलार यादव ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी को पांच सौ रुपए दिए थे. रामदुलार ने पांच सौ रुपए में से बाकी बचे पांच रुपए वापस मांगे. जिस पर पंप के कर्मचारियों ने उनके साथ गली गलौज की, पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने महज पांच रुपए के लिए पिता और बेटे की जमकर पिटाई भी कर दी. जिसमें रामदुलार यादव की मौत हो गई. वहीं पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की पिटाई से ऑटोचालक का बेटा अधमरा हो गया.

ऑटोचालक के बेटे के अनुसार जब पेट्रोल पंप के कर्मचारी उसके बुज़ुर्ग पिता को बुरी तरह से पीट रहे थे. तब पंप पर मौजूद कोई भी उनकी मदद को आगे नहीं आया सभी लोग तमाशा देखते रहे. उसका कहना है कि किसी ने भी पुलिस को फ़ोन कर इस बात की जानकारी दी. मृतक के बेटे संतोष रामदुलार का कहना है कि उसने ही पुलिस को फ़ोन कर घटनास्थल पर बुलाया था.

मामला मुंबई के बोरीवली के कस्तूरबा थाना क्षेत्र का है. मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कस्तूरबा थाना पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 143, 147, 149, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस के शुरुआती रवैये पर SC ने की टिप्पणी, शाहीन बाग पर सुनवाई फिलहाल टाली पीएनबी घोटाला: नीरव मोदी पर ईडी का शिकंजा, कल से नीलाम होंगी 112 संपत्तियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget